कान फ़िल्मोत्सव २०१४

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

६७वाँ वार्षिक कान फ़िल्मोत्सव १४ से २५ मई २०१४ तक आयोजित किया गया।[1] न्यूजीलैण्ड के फ़िल्म निर्देशक जेन कैंपियन मुख्य प्रतियोगिता ज्यूरी (पंच) के मुखिया रहीं।[2] पाम डओर का पुरस्कार तुर्की फ़िल्म विंटर स्लीप को मिला।[3][4]

यह महोत्सव बहुप्रतिक्षित फ़िल्म ग्रेस ऑफ़ मोनाको से आरम्भ हुआ। इस फ़िल्म का निर्देशन ओलिवियर डाहान ने किया है और इसमें निकोल किडमैन ने ग्रेस केली का किरदार निभाया है।[5][6][7] फ़िल्म सर्गियो लियोन द्वारा निर्देशित १९६४ की फ़िल्म ए फिस्फुल ऑफ़ डॉलर्स का ४के संस्करण समापन रात को प्रदर्शित की गया।[8][9] यूरोपीय संसद चुनावों के कारण २५ मई २०१४ के स्थान पर २४ मई २०१४ को ही पाम डओर विजेता की घोषणा की गई और अन सर्टेन रिगार्ड की घोषणा २३ मई को की गई।[10] समारोह के पोस्टर १९६३ की फेडरिको फेलिनी की फ़िल्म ओत्तो ए मोज़्ज़ो (आठ और आधा) के अभिनेता मार्चेलो मास्त्रोयानी ने चित्रित किया।[11]

मुख्य प्रतियोगिता सहित २०१४ के महोत्सव के लिए फ़िल्मों का आधिकारिक चयन १७ अप्रैल २०१४ को घोषित किया गया।[12] फ्रांसीसी अभिनेता लैम्बर्ट विल्सन ने उद्घाटन और समापन समारोह मेजबानी की।[13][14]

पुरस्कार[संपादित करें]

आधिकारिक चयन[संपादित करें]

समारोह में पाम डओर पुरस्कार तुर्की के फिल्म निर्देशक नूरी बिल्ज जेलान की विंटर स्लीप ने जीता।[15]

प्रतियोगिता में[4]
  • पाम डओर – नूरी बिल्ज जेलान की विंटर स्लीप
  • ग्रैण्ड प्रिक्स – ऐलिस रोहरवाकर की द वण्डर्स
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – बेनेट मिलर को फॉक्सकैचर के लिए।
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा – एंड्री ज़्व्यगिंट्सेव और ओलेग नेगिन को लेवित्थन के लिए।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जूलियन मूरे को मैप्स टु द स्टार्स के लिए।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टिमोथी सपेल को मिस्टर टर्नर के लिए।
  • ज्यूरी प्राइज़ – ज़ेवियर डोलन को मॉमी और जीन-लुक गोडार्ड को गूडबाय टु लैंग्वैज के लिए।
अन सर्टेन रिगार्ड[16]
  • अन सर्टेन रिगार्ड अवार्ड – कोर्नल मुंड्रुक्ज़ो की व्हाइट गोड
  • अन सर्टेन रिगार्ड ज्यूरी प्राइज़ – रुबेन ओस्टलुण्ड की फ़ोर्स मजिूरे
  • अन सर्टेन रिगार्ड विशिष्ट पुरस्कार – विम वेण्डर्स और जुलियानो रिबेयरो सालगादो की द साल्ट ऑफ़ अर्थ
  • अन सर्टेन रिगार्ड एन्सेम्बल प्राइज – पार्टी गर्ल के कलाकारों को।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अन सर्टेन रिगार्ड पुरस्कार – डेविड गुलपिलिल को चार्लीज कण्ट्री के लिए।
सिनेफौन्डेशन[17]
  • प्रथम पुरस्कार – एनी सिल्वरस्टैन की स्कुंक
  • द्वितीय पुरस्कार – आत्सुको हिरायानागी की ओह लकी!
  • तृतीय पुरस्कार – फुलवियो रिसुलियो की सौरदुफ और डैसी जैकब की द बिगर पिकचर
गोल्डन कैमरा
  • कैमरा डओर – मैरी आमाकौकेली, क्लाइअर बर्गर और सैमुअल थीस की पार्टी गर्ल
लघु फ़िल्में[18]
  • लघु फ़िल्म का पाम डओर - साइमन मेसा सोटो की लीडी
  • विशेष उल्लेख:
    • ऐसा – क्लेमेंट त्रेहन-ललन्ने
    • यस वी लव – हॉलवार्ड विट्ज़ो

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Cannes Film Festival" [कान फ़िल्मोत्सव]. कान्स. मूल से 3 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  2. "Jane Campion to preside over Cannes Film Festival jury" [जेन कैंपियन कान फ़िल्मोत्सव ज्यूरी की अध्यक्षता करेंगी]. बीबीसी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). ७ जनवरी २०१४. मूल से 10 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  3. "Cannes 2014: Winter Sleep wins Palme d'Or" [कान २०१४: विंटर स्लीप ने जीता पाम डओर]. बीबीसी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  4. "Awards 2014 : Competition" [पुरस्कार २०१४: प्रतियोगिता]. कान (अंग्रेज़ी में). मूल से 23 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  5. "'Grace of Monaco' to Open Cannes Film Festival". Hollywood Reporter. मूल से 5 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जनवरी 2014.
  6. "Grace of Monaco by Olivier Dahan to open the 67th Festival de Cannes" [ओलिवियर डाहान की ग्रेस ऑफ़ मोनाको से ६७वाँ कान फ़िल्मोत्सव आरम्भ]. कान (अंग्रेज़ी में). मूल से 8 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  7. "'ग्रेस ऑफ मोनैको' की समीक्षा से चिंतित नहीं हैं किडमैन". नया दुनिया. मूल से 24 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मई 2022.
  8. ""A FISTFUL OF DOLLARS" CHOSEN AS CLOSING FILM AT CANNES; TARANTINO TO INTRODUCE FILM". सिनेमारेट्रो (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  9. "Cannes: Quentin Tarantino To Host Closing-Night Screening Of Sergio Leone's 'A Fistful Of Dollars'". डैडलाइन (अंग्रेज़ी में). मूल से 25 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  10. "Cannes 2014: Winners announced on Saturday 24 मई" [कान २०१४: विजेताओं की घोषणा शनिवार २४ मई को]. कान. २८ मार्च २०१४. मूल से 4 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  11. "The 67th Festival poster" [६७वां महोत्सव पोस्टर]. कान (अंग्रेज़ी में). १५ अप्रैल २०१४. मूल से 4 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  12. "Festival de Cannes 2014". कान. मूल से 3 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ अप्रैल २०१४.
  13. "Lambert Wilson Tapped To Emcee Cannes Film Festival" [लोम्बे विल्सन कान फिल्म समारोह के लिए चुने गये]. वैराइटी (अंग्रेज़ी में). ४ अप्रैल २०१४. मूल से 30 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  14. "Cannes: French Actor Lambert Wilson to Serve as Master of Ceremonies". Hollywood Reporter. मूल से 15 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2014.
  15. ""विंटर स्लीप" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार". राजस्थान पत्रिका. २५ मई २०१४. मूल से 24 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  16. "Un Certain Regard 2014 Awards". कान फ़िल्मोत्सव २०१४ (अंग्रेज़ी में). मूल से 24 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  17. "Abbas Kiarostami and the Jury announce the winners of the 17th Cinéfondation Selection". कान फ़िल्मोत्सव २०१४ (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  18. "Awards - Short Film Palme d'Or". कान फ़िल्मोत्सव २०१४. मूल से 18 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४. नामालूम प्राचल |lanugage= की उपेक्षा की गयी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]