काचामाक
| इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त सन्दर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (July 2025) स्रोत खोजें: "काचामाक" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
| काचामाक | |
|---|---|
|
| |
| उद्भव | |
| संबंधित देश |
बाल्कन |
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| मुख्य सामग्री | मक्के का आटा |
काचामाक पश्चिमी एशिया और दक्षिणपूर्वी यूरोप के कुछ भाग में बनाई जाने वाली मक्के की दलिया है।
तैयारी
[संपादित करें]यह पकवान मक्के के आटे से बनाया जाता है। कभी-कभी आलू, दूध, श्वेत चीज़ या कायमक मिलाया जाता है। पोलेंता और ममलिगा के समान, इसे मक्के के आटे को उबालकर और फिर इसे कुचलकर तैयार किया जाता है, जबकि बर्तन स्टोव पर होता है। काचामाक को पहले ग़रीबों का खाना माना जाता था किन्तु अब इसे ख़ूब खाया जाता है और रेस्तरां में भी परोसा जाता है।
परोसना
[संपादित करें]बुल्गारिया में, काचामाक को सूअर की चरबी या सूरजमुखी के तेल और पप्रीका या मिर्च के साथ परोसा जाता है।
मोंटेनेग्रो, अल्बानिया और बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में, काचामाक को कुचले हुए आलू और चीज़ के साथ तैयार किया जाता हैए।[1]
मध्य सर्बिया में, काचामाक को श्वेत मक्के के दाने के साथ तैयार किया जाता है, जिसे श्वेत चीज़ और कायमाक के साथ परोसा जाता है।[2] इसे प्रायः मक्खन में भुने हुए मांस, उबले हुए अंगूर के रस, दूध, सादे दही, मधु, खट्टा क्रीम या कभी-कभी बेकन के साथ परोसा जाता है।
गैलरी
[संपादित करें]- चीज़ के साथ काचामाक
- चीज़ और सूअर के साथ काचामाक
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Kacamak With Potatoes and Cheese (Bosnia Herzegovina)". Food.com. अभिगमन तिथि: 17 December 2015.
- ↑ "The Serbian hominy – Mush (Srpski kačamak, kulja, pura)". The Serbian Cookbook. 14 November 2013. अभिगमन तिथि: 17 December 2015.