क़ारग़िलिक ज़िला
दिखावट

क़ारग़िलिक ज़िला (उइग़ुर: ur, चीनी: 叶城县, अंग्रेज़ी: Kargilik) चीन के शिंजियांग प्रांत के काश्गर विभाग में स्थित एक ज़िला है। इसका क्षेत्रफल २८,६०० वर्ग किमी है और सन् २००२ की जनगणना में इसकी आबादी ३,७०,००० अनुमानित की गई थी। तिब्बत-शिंजियांग राजमार्ग (चीन राष्ट्रीय राजमार्ग २१९) यहीं से शुरू होकर तिब्बत की ओर जाता है।[1]
उच्चारण सहायता
[संपादित करें]ध्यान दीजिये कि 'क़ारग़िलिक' (ur) नाम उइग़ुर भाषा से लिया गया है। इसमें 'क़' का उच्चारण 'क' से ज़रा भिन्न है और उसी तरह 'ग़' का उच्चारण भी 'ग' से ज़रा भिन्न है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ S. Frederick Starr. "Xinjiang: China's Muslim borderland". M.E. Sharpe, 2004. ISBN 9780765613189. 20 जुलाई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 दिसंबर 2011.