कैहलूर रियासत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(कहलुर रियासत से अनुप्रेषित)
चित्र:बिलासपुर.jpg

कैहलूर रियासत जिसे आजकल बिलासपुर् नाम से भी जाना जाता है भारत देश के उत्तर मे बसे एक पहाडी राज्य हिमाचल-प्रदेश का अभिन्न अंग होते हुऍ इस राज्य के ह्रदय के रूप मे जाना जाता है। बिलासपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। सतलुज नदी के दक्षिण पूर्वी हिस्‍से में स्थित बिलासपुर समुद्र तल से 670 मीटर की ऊंचाई पर है। यह नगर धार्मिक पर्यटन में रूचि रखने वाले लोगों को काफी रास आता है। न्‍यू‍ बिलासपुर टाउनशिप को देश का सबसे प्रथम नियोजित हिल टाउन के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। यहां के नैना देवी, सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ जीबाबा नाहर सिंह बजीये का धौलरा मंदिर, निकट और दूर दराज के लोगों के बीच आकर्षण का केन्‍द्र बना रहता है। जिले के दक्षिण पश्चिम में बना भांखडा बांध भी अपनी ग्रेविटी के लिए पूरे विश्‍व में जाना जाता है। बिलासपुर प्राचीन किले व गढौं के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले सैलानियों का अनुभव अन्‍य स्‍थानों से एकदम अलग होता है। कुछ अलग तरह के पर्यटन के शौकीन लोगों को यह स्‍थान काफी पसंद आता है। इसके उत्‍तर में मंडी और हमीरपुर जिले हैं, पश्चिम में ऊना और दक्षिण में सोलन जिले का नालागढ़ का क्षेत्र है।-


सदंर्भ[संपादित करें]