सामग्री पर जाएँ

कल्ट फ़िल्म

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Film poster for Plan 9 from Outer Space
फ़िल्म प्लान 9 फ्रॉम आउटर स्पेस कल्ट फ़िल्म का एक लोकप्रिय उदाहरण है।

कल्ट फ़िल्म (अंग्रेज़ी: Cult film) जिसे आम तौर पर कल्ट क्लासिक भी कहा जाता है फ़िल्मों का एक प्रकार है। यह ऐसी फ़िल्में होती हैं जिसने अपने प्रति एक समर्पित तथा जुनूनी प्रशंसक समूह बना लिया हो।[1] यह प्रशंसक समूह एक विस्तृत उपसंस्कृति का निर्माण करते हैं, जिसके सदस्य फ़िल्म को बार-बार देखते हैं, संवाद दोहराते हैं और फ़िल्म के दृश्यों की नकल करने की कोशिश करते हैं। कल्ट फ़िल्म शब्द का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 1970 के दशक में मुख्यधारा से बाहर की फ़िल्मों से जुड़ी संस्कृति का वर्णन करने के लिए किया गया था, हालांकि इससे पहले दशकों तक फिल्म विश्लेषण में कल्ट शब्द आम प्रचलन में था।

परिभाषा

[संपादित करें]

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार, कल्ट फ़िल्मों की खासियत यह होती है कि वे मुख्यधारा से अलग होती हैं और काफ़ी कम दर्शकों के बीच लंबे समय तक पसंद की जाती हैं। आज के समय में कल्ट का तमगा कई तरह की अलग-अलग फ़िल्मों पर लगाया गया है।[2] कल्ट शब्द की कोई एक आसान परिभाषा नहीं है और यह कई तरह की फ़िल्मों पर लागू हो सकता है। कुछ परिभाषाओं में उन फ़िल्मों को शामिल नहीं किया जाता जो बड़े स्टूडियो के बैनर तले रिलीज़ हुई हो या जिनका बजट बहुत ज़्यादा हो।[3]

सामान्य अवलोकन

[संपादित करें]

कल्ट फ़िल्में सिनेमा के शुरुआती दिनों से ही अस्तित्व में रही हैं। फ़िल्म समीक्षक हैरी एलन पोटैमकिन इन्हें 1910 के दशक के पर्ल व्हाइट, विलियम एस. हार्ट, तथा चार्ली चैपलिन के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया से जोड़ते हैं, जिसे उन्होंने लोकप्रिय रीति-रिवाज़ों से हटकर बताया था।[4] 1910 से 1920 के दशक में हॉलीवुड की कुछ बेहद प्रशंसित फ़िल्मों को उनकी शुरुआती रिलीज़ के समय समीक्षकों और दर्शकों ने नकार दिया था, लेकिन बाद में उन्हें कल्ट फ़िल्म का दर्जा दे दिया गया था।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Cult Film" [कल्ट फ़िल्म]. कैम्ब्रिज डिक्शनरी (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.
  2. ↑ इयान, हेग. "What makes a cult film?" [कल्ट फ़िल्म को कल्ट फ़िल्म क्या बनाता है?]. बीबीसी न्यूज़ मैगज़ीन (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.
  3. ↑ स्टीफ़न, डाउलिंग. "When a cult film's not a cult film" [जब एक कल्ट फ़िल्म कल्ट फ़िल्म नहीं होती]. बीबीसी न्यूज़ (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.
  4. ↑ अर्नेस्ट, मैथिस; ज़ेवियर, मेंडिक (2008). The Cult Film Reader [द कल्ट फ़िल्म रीडर] (अंग्रेज़ी भाषा में). मैकग्रा-हिल एजुकेशन. ISBN 9780335219230. अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2026.