सामग्री पर जाएँ

कलगा थलाइवन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कलगा थलाइवन
निर्देशक मगिज़ थिरुमेनी
लेखक मगिज़ थिरुमेनी
निर्माता उदयनिधि स्टालिन
अभिनेता उदयनिधि स्टालिन
निधि अग्रवाल
आरव
कलैयारासन
छायाकार के.धिलराज
संपादक एन.बी.श्रीकांत
संगीतकार श्रीकांत देव
एरोल कोरेली
निर्माण
कंपनी
रेड जायंट मूवीज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 18 नवम्बर 2022 (2022-11-18)
लम्बाई
139 मिनट
देश भारत
भाषा तमिल

कलगा थलाइवन (अनुवाद: विद्रोही नेता) सन् 2022 की तमिल भाषा की भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह मगिज़ थिरुमनी द्वारा निर्देशित और रेड जायंट मूवीज़ के बैनर तले उदयनिधि स्टालिन द्वारा निर्मित है।[1] फिल्म में उदयनिधि, आरव, निधि अग्रवाल और कलैयारासन ने अभिनय किया है। संगीत और पार्श्व संगीत श्रीकांत देवा और अरोल कोरेली द्वारा रचित है जबकि छायांकन और संपादन के.धिलराज और एन.बी.श्रीकांत द्वारा किया गया है। फिल्म की मुख्य शूटिंग चेन्नई में हुई।[2]

18 नवंबर 2022 को कलगा थलाइवन सिनेमाघरों में रिलीज हुई।[3] फिल्म को आलोचकों से आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली तथा यह बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म रही।[4]

चेन्नई में थिरुमारन भारी वाहन बनाने वाली कंपनी वहजरा मोटर्स में वित्तीय विश्लेषक के रूप में काम करता हैं। वहजरा ने दुनिया का सबसे अधिक माइलेज देने वाला ट्रक लॉन्च किया। इससे शेयरों में तेजी आने लगती है और कंपनी को शेयर बाजार में मुनाफा मिलता है। मुंबई में कार्यरत वहजरा के सीईओ वेद तिवारी को पता चलता है कि वाहन वास्तव में बहुत अधिक मात्रा में प्रदूषण फैलाते हैं और वे इसे गोपनीय रखने का निर्णय लेते हैं। 18 बोर्ड सदस्यों और 20,000 कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी। हालाँकि सच्चाई सामने आ जाती है और तिवारी क्रोधित हो जाता है जिससे पूरी कंपनी सदमे में आ जाती है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The motion poster of Udhayanidhi-Magizh Thirumeni's film 'Kalaga Thalaivan' is out". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 26 जुलाई 2022. Retrieved 16 जुलाई 2024.
  2. राजारमन, कौशिक (27 जुलाई 2022). "'Udhay was initially wary of the title Kalaga Thalaivan'". डीटी नेक्सट (in अंग्रेज़ी). Retrieved 16 जुलाई 2024.
  3. "Udhayanidhi Stalin's 'Kalaga Thalaivan' to release on November 18". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 8 नवम्बर 2022. Retrieved 16 जुलाई 2024.
  4. "Arav expresses gratitude towards fans for the success of 'Kalaga Thalaivan', pens a heartfelt note on social media". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 22 नवम्बर 2022. Retrieved 16 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]