सामग्री पर जाएँ

कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस (बल्लारि)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 12649 / 12650 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक संपर्क क्रांति रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी बेंगलुरु के यशवंतपुर जंक्शन (स्टेशन कोड: YPR) और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन (स्टेशन कोड: NZM) के मध्य चलती है। यह सप्ताह में पांच दिन चलने वाली रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी बंगलौर को दिल्ली से जोड़ने वाली रेलगाड़ियों में से एक है। यह सन् 2004 में रेलवे द्वारा चलाई गयी पहली सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस है।

रेलगाड़ी की घोषणा 8 फ़रवरी 2004 को हुई।[1] शुरूआत में रेलगाड़ी को सप्ताह में दो बार चलाया गया था लेकिन बाद के वर्षों में इसे सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया। वर्तमान में यह सप्ताह में पाँच दिन चलती है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Minister's speech in Lok Sabha : Railway Budget 2004-2005" (अंग्रेज़ी भाषा में). 06 जुलाई 2004. अभिगमन तिथि: 25 अप्रैल 2025. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help)