सामग्री पर जाएँ

कप नूडल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कप नूडल

जर्मन कप नूडल
उद्भव
संबंधित देश  जापान
देश का क्षेत्र टोक्यो
व्यंजन का अविष्कर्ता मोमफ़ुकु अंदो

कप नूडल प्रयोज्य कप में बेचा गया त्वरित नूडल होता है, जिसका आविष्कार 1971 को जापानी खाद्य कंपनी निस्सिन फ़ूड्स द्वारा किया गया था।[1][2]

त्वरित नूडल का आविष्कार निस्सिन फ़ूड्स के संस्थापक मोमोफ़ुकु अंदो ने किया था।[1] अंदो ने देखा कि एशिया में जो कटोरे को नूडल के साथ बेचा जाता था, वे अमेरिका में आम नहीं थें। इसलिए उसने अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए काग़ज़ के कप में नूडल बेचने लगा।

1971 में निस्सिन फ़ूड्स ने कप नूडल्स का परिचय किया,[3] जिसे दिए गए कप में उबले हुए पानी डालकर फिर बहाकर तैयार किया जाता था। बाद में, कप नूडल्स में सूखी सब्ज़ियाँ डाली गई। दोनों कप नूडल और कप नूडल्स निस्सिन फ़ूड्स के व्यापारचिह्न हैं।

आजकल कप नूडल्स को 100 से और देशों में बेचा जाता है, और 2021 से दुनिया भर 50 अरब से अधिक बिक्रियाँ है। ब्रांड के सफलता हेतु योकोहामा में कप नूडल्स संग्रहालय बनाया गया, जो नूडल का इतिहास एवं नवाचार दर्शाता है।[1]

दुनिया भर में

[संपादित करें]
सिंगापुर में करी फ़्लेवर के कप नूडल

ब्राज़ील

[संपादित करें]

कप नूडल्स 1997 को ब्राज़ील में बेचा जाने लगा, और 2020 दशक में इसे लोकप्रियता मिली। इसके अनन्य विज्ञापन और फ़्लेवर (उदाहरण: फ़ेयोआदो और नाचो) भी हैं।[4] नोंगशिम जैसे एशिया के कुछ ब्रांड कई दुकानों में भी मिलते हैं।

भारत में विभिन्न कप नूडल बेचे जाते हैं। यहाँ अनन्य भारतीय शैली के फ़्लेवर है, जैसे कप नूडल्स का मज़ेदार मसाला फ़्लेवर।[5]

मेक्सिको

[संपादित करें]

मेक्सिको का पहला त्वरित नूडल ब्रांड 1990 में मारुचान था। इसकी लोकप्रियता हेतु, देश में त्वरित नूडल को "मारुचान" नाम से जाना जाता है। आजकल ला मोदेर्ना और हेर्देज़ जैसे अनेक स्थानीय ब्रांड हैं तथा निस्सिन हाल ही में मेक्सिको पहुँचा है।

फ़िलीपींस

[संपादित करें]

फ़िलीपींस में उपलब्ध ब्रांड हैं लकी मी!, निस्सिन, क्विकचाउ, तेक्की शोमेन और हो-मी।

दक्षिण कोरिया

[संपादित करें]
बोल नूडल सूप

दक्षिण कोरिया में ख्यात त्वरित नूडल में से बोल नूडल सूप, कप नूडल सूप और हॉट चिकन फ़्लेवर रामेन[6] दक्षिण कोरिया के पास विश्व के प्रतिवर्ष त्वरित नूडल उपभोग की सबसे बड़ी मात्रा है।[7] यह देश में लोगों के कुल ऊर्जा खपत का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।[8] सामयांग फ़ूड्स ने कोरिया का पहला पात्र नूडल, कप रामेन को मार्च 1972 में शुरू किया तथा नोंगशिम ने नवंबर 1981 को देश का पहला कटोरे वाला नूडल बनाया। 2012 में बुलदाक स्टिर-फ़्राइड नूडल के शुरुआत से कोरिया में तीखे रामेन बहुत लोकप्रिय है।

तैयार त्वरित नूडल को प्रायः 10 kr में बेचे जाते हैं।

ब्रिटेन

[संपादित करें]
चिकन और मशरूम का पॉट नूडल

पॉट नूडल ब्रिटेन का एक लोकप्रिय कप नूडल ब्रांड है। यह शाकाहारी उपभोग के लिए उचित है तथा हर दुकान और सुपरमार्केट में इसे बेचा जाता है।

अमेरिका

[संपादित करें]

निस्सिन फ़ूड्स ने फ़ोम के कप वाले कप नूडल्स की बिक्री शुरू किया, जिससे इसकी लोकप्रियता बढ़ी। उसके बाद, दूसरे कंपनी भी समान नूडल बेचना शुरू किए।

यह भी देखें

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 "The Story of Momofuku Ando and Nissin Cup Noodles". Japan National Tourism Organization (JNTO) (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-07-11.
  2. "History". Nissin Foods Group (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-07-11.
  3. "Nissin Foods Official site". 2022-05-21 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2022-05-22.
  4. "Cup Noodles ganha versão 'Queijo Nacho'". 18 November 2024.
  5. "Mazedaar Masala Cup Noodles".
  6. 김, 지윤 (30 May 2017). "육개장 사발면의 포효... "컵라면 王, 바로 접니다"". Herald Business (कोरियाई भाषा में). 28 July 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 July 2017.
  7. Chung, Chin-Eun; Lee, Kyung-Won; Cho, Mi-Sook (2010). "Effect of Ramyen and Noodles Intake in Diet & Health Status of Koreans". Journal of the Korean Society of Food Culture. 25 (2): 109–116. आईएसएसएन 1225-7060. 2023-10-18 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2020-09-30.
  8. Park, Juyeon; Lee, Jung-Sug; Jang, Young Ai; Chung, Hae Rang; Kim, Jeongseon (2011). "A comparison of food and nutrient intake between instant noodle consumers and non-instant noodle consumers in Korean adults". Nutrition Research and Practice. 5 (5): 443–9. डीओआई:10.4162/nrp.2011.5.5.443. आईएसएसएन 1976-1457. पीएमसी 3221830. पीएमआईडी 22125682.