कदोर्लाओमेर

कदोर्लाओमेर (बाइबिली इब्रानी: כְּדָרְלָעֹמֶר, प्राचीन यूनानी: Χοδολλογομόρ) बाइबिल की उत्पत्ति की पुस्तक में एलाम का राजा है, जिसे सिद्दीम के युद्ध में मारा गया था। वह तीन अन्य राजाओं के साथ गठबंधन में पाँच कनानी शहरों के विरुद्ध छेड़ता है।[1]
पृष्ठभूमि
[संपादित करें]कदोर्लाओमेर का शासनकाल
[संपादित करें]एलामी शासन के बारह वर्षों के बाद, तेरहवें वर्ष में, जॉर्डन मैदान के शहरों (सदोम, अमोरा, अदमा, सबोयीम और सोअर) के लोग ने कदोर्लाओमेर के विरुद्ध विद्रोह किया। विद्रोह को दबाने के लिए, उसने शिनार, एल्लासार और गोयीम के राजाओं को बुलाया।[2]
कदोर्लाओमर के अभियान
[संपादित करें]कदोर्लाओमेर के शासन के चौदहवें वर्ष में तीन राजाओं उसके साथ लड़े थे।[3]
कदोर्लाओमेर ने एलाम की शक्ति दिखाने के लिए युद्ध से पहले अनेक शहरों एवं गोत्रों को लूटा।
उत्पत्ति 14:8-10 के अनुसार, एलाम ने इन शहरों को लूटा था:
कदोर्लाओमेर की हार
[संपादित करें]सिद्दीम के युद्ध के बाद, कदोर्लाओमेर सदोम और अमोरा को लूटने गया। सदोम में, उसने लूट के साथ-साथ लूत और उसके धन को लेकर चला गया। जब लूत के चाचा अब्राम को इसकी ख़बर मिली, वह 318 पुरुषों की सेना को युद्ध में लाएँ, जिसने एलामियों का पीछा दमिश्क़ के उत्तर होबा तक किया। फिर अब्राम और उसकी सेना ने कदोर्लाओमेर को हरा दिया।[4]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ Knanishu, Joseph (1899), About Persia and its People, Lutheran Augustana book concern, printers, p. 228, अभिगमन तिथि: 2012-12-21
- ↑ Nelson, Russell (November 2000), Freedman, David; Meyers, Allen; Beck, Astrid (eds.), "Chedorlaomer", Eerdman's Dictionary of the Bible, Grand Rapids: Wm B Eerdmans Publishing Company, p. 232, ISBN 9780802824004, अभिगमन तिथि: 2012-12-21
- ↑ "उत्पत्ति 14:1-4". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 14:11-17". YouVersion.