कथ्थी
कथ्थी | |
---|---|
निर्देशक | ए आर मुरुगादॉस |
लेखक | ए आर मुरुगादॉस |
निर्माता |
सुभाषकरन अल्लिराजा के. करुणामूर्ति |
अभिनेता | |
छायाकार | जॉर्ज सी. विलियम्स |
संपादक | ए. श्रीकर प्रसाद |
संगीतकार | अनिरुद्ध रविचंदर |
निर्माण कंपनी |
लाइका प्रोडक्शंस |
वितरक |
अयंगरन इंटरनेशनल एरोस इंटरनेशनल[1] |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
166 मिनट[2] |
देश | भारत |
भाषा | तमिल |
लागत | ₹70 करोड़[3] |
कुल कारोबार | ₹100—128 करोड़[4][5] |
कथ्थी (கத்தி; अनुवाद: चाकू) सन् 2014 की तमिल भाषा की भारतीय एक्शन ड्रामा फ़िल्म है।[2] फ़िल्म के लेखक तथा निर्देशक ए आर मुरुगादॉस हैं। इसका निर्माण सुभाषकरन अल्लिराजा के लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फ़िल्म में विजय की दोहरी भूमिका है, जिसके साथ सामंथा रूथ प्रभु, नील नितिन मुकेश, तोता रॉय चौधरी, सतीश, रमा, युविना पार्थवी और जीवा रवि अन्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म में एक चोर अपने हमशक्ल की पहचान अपनाकर उसके गांव थानूथू के किसानों द्वारा किये जा रहे विद्रोह का नेतृत्व करने का प्रयास करता है। वह थानूथू के जल संसाधनों का दोहन करने वाले एक उद्यमी के खिलाफ लड़ने में गांववालों की मदद करता है।
₹70 करोड़ के बजट पर बनी यह फ़िल्म 22 अक्टूबर 2014 को दुनिया भर में रिलीज़ हुई थी।
पटकथा
[संपादित करें]कोलकाता के जेल में, कथिरेसन (कथिर) एक कैदी है जो एक भागने वाले कैदी विवेक बनर्जी को पकड़ने में पुलिस की मदद करता है, लेकिन बाद में खुद भाग जाता है। कथिर अपने दोस्त रवि के साथ बैंकॉक भागने की योजना बनाता है। हालांकि अंकिता से प्यार हो जाने के बाद वह यह योजना छोड़ देता है। बाद में कथिर और रवि देखते हैं कि कुछ गुंडे कथिर जैसा दिखने वाले जीवनानंदम को गोली मार देते हैं। वे उसे अस्पताल में भर्ती कराते हैं, और कथिर पुलिस से बचने के लिए घायल जीवा की पहचान अपनाने का फैसला करता है। कथिर और रवि, जीवा द्वारा चलाए जा रहे एक रिटायरमेंट होम में चले जाते हैं, जहाँ वे अपनी बैंकॉक यात्रा के लिए ₹25 लाख चुराने की योजना बनाते हैं। कथिर को जब जीवा के अतीत के बारे में पता चलता है, तब वह उससे प्रेरित होकर जीवा के रूप में ही गाँव वालों का मामला मद्रास उच्च न्यायालय में उठाता है।
कलाकार
[संपादित करें]- विजय –कथिरेसन उर्फ कथिर और जीवनानंदम उर्फ जीवा की दोहरी भूमिका में
- सामंथा रूथ प्रभु – अंकिता
- नील नितिन मुकेश – चिराग
- तोता रॉय चौधरी – विवेक बनर्जी
- सतीश – रवि
- रमा – जीवा के मां
- युविना पार्थवी – अंकिता की भतीजी
- जीवा रवि – कलेक्टर
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Eros International's big plans involve Superstar Rajinikanth, Ilayathalapathy Vijay, and Thala Ajith". Behind Woods. Archived from the original on 8 जून 2014. Retrieved 11 जुलाई 2024.
- ↑ अ आ "Kaththi". British Board of Film Classification. Retrieved 11 जुलाई 2024.
- ↑ "Kaththi sets new Box Office records". इंडिया टुडे. Archived from the original on 3 अगस्त 2020. Retrieved 11 जुलाई 2024.
- ↑ "2014: When little gems outclassed big guns in southern cinema". हिंदुस्तान टाइम्स. Archived from the original on 5 अक्टूबर 2015. Retrieved 11 जुलाई 2024.
- ↑ "Baahubali to Thuppakki: Tamil Cinema's 100 Cr Films". एनडीटीवी. Archived from the original on 15 जून 2022. Retrieved 11 जुलाई 2024.