सामग्री पर जाएँ

ओस्पिसियो काबान्यास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओस्पिसियो काबान्यास
Hospicio Cabañas

आगे से ओस्पिसियो काबान्यास का दृश्य
सामान्य विवरण
स्थान मेक्सिको ग्वादालाख़ारा, ख़ालिस्को, मेक्सिको
ऊँचाई गुंबद: 32.5m
प्राविधिक विवरण
गृहमूल 1
योजना एवं निर्माण
वास्तुकार मान्वेल तोलसा

ओस्पिसियो काबान्यास (स्पेनी: Hospicio Cabañas) मेक्सिको के ग्वादालाख़ारा शहर में स्थित अमेरिका महाद्वीप के सबसे पुराने एवं बड़े अनाथालय-अस्पताल परिसरों में से एक था। अब यह एक संग्रहालय है, जहाँ चित्रकार ख़ोसे क्लेमेंते ओरोस्को के रचनाएँ रखे गए हैं। 1997 को इसे एक UNESCO विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

मुख्य आंतरिक आँगन

परिसर को 1810 में ग्वादालाख़ारा के बिशप द्वारा कार्यशाला, अस्पताल, अनाथालय और भिक्षाघर के काम के लिए स्थापित किया गया था। इसका नाम ख़्वान रुइस दे काबान्यास के नाम पर रखा गया था, जिसे 1796 को बिशप के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने परिसर के अभिकल्प के लिए मेक्सिको नगर से एक ख्यात वास्तुकार मान्वेल तोलसा को अनुबंध किया।

तोलसा पेरिस के लेज़ इंवालिद और मैड्रिड के एल एस्कोरियाल से प्रेरित थे। परिसर के भवन 164 x 145 m का चौकोर बनाते हैं। एक मंज़िली संरचनाएँ 7.5 m ऊँची हैं। चैपल उनसे दोगुना ऊँचा है और उसका गुंबद 32.5 m तक पहुँचता है। परिसर एक स्तर पर खड़ा है, "ताकि यह रोगियों, बूढ़ों, और बच्चों के चलने को दर्शाए।"[1]

ख़ोसे क्लेमेंते ओरोस्को के फ़्रेस्को, जिन्हें 20वीं शताब्दी को डाले गए थे।

1823 में काबान्यास की मृत्यु के बाद, निर्माण को 1829 में पूरा किया गया था। किन्तु यह मध्य 19वीं शताब्दी में कुछ समय के लिए बैरक था, अस्पताल 1980 तक सक्रिय रहा, जब काबान्यास सांस्कृतिक संस्थान ने इस परिसर को पाया। आंतरिक भाग को ख़ोसे क्लेमेंते ओरोस्को के फ़्रेस्को से सजाया गया है, जिनमें से आग का इंसान (1936 – 39) उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है।

1997 को ओस्पिसियो काबान्यास एक UNESCO विश्व धरोहर स्थल बना।[2] 2014 को, काबान्यास संस्थान, ख़ालिस्को संस्कृति मंत्रालय और इलारियो गल्गेरा गैलरी के सहयोग से, फ़्रांसीसी कलाकार डैनियल बुरेन ने 23 में से 18 आँगनों के रचनाओं की शृंखला बनाई।[2]

अलेख़ांद्रो कोलुंगा द्वारा दो मूर्तिकलाएँ ला साला दे लोस मागोस और लोस मागोस उनिबेर्सालेस परिसर के बाहर खड़े किए गए हैं।

  1. "World Heritage List, Guadalajara, Mexico, No. 815". unesco.org. UNESCO. 1 July 1997. अभिगमन तिथि: 10 December 2016.
  2. 1 2 Rojas, Laurie (19 March 2014). "French artist's site-specific interventions unveiled in Guadalajara's World Heritage Site". The Art Newspaper. मूल से से 3 April 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 December 2016.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]