सामग्री पर जाएँ

ओल्ड टाउन (लवीव)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओल्ड सिटी
Старе місто Львова
टाउन हॉल का दृश्य: सामने मार्केट स्क्वायर है, बाईं ओर पीछे डोमिनिकी चर्च है और दाईं ओर डोरमिशन चर्च का समूह है।
नक्शा
ओल्ड सिटी का संवादात्मक मानचित्र
सामान्य जानकारी
प्रकारराष्ट्रीय ऐतिहासिक-वास्तुशिल्प रिज़र्व
अवस्थितिल्वीव ओब्लास्ट, हालित्सकइय डिस्ट्रिक्ट, ल्वीव, यूक्रेन
निर्देशांक 49°50′30″N 24°01′55″E / 49.84167°N 24.03194°E / 49.84167; 24.03194निर्देशांक: 49°50′30″N 24°01′55″E / 49.84167°N 24.03194°E / 49.84167; 24.03194
Openedराष्ट्रीय रिज़र्व
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
आधिकारिक नामलवीव
मानदंडii, v
सन्दर्भ865
शिलालेख1998 (22 सत्र)

ल्वीव ओल्ड टाउन (यूक्रेनी: Старе Місто Львова; पोलिश: Stare Miasto we Lwowie) यूक्रेन के ल्वीव ओब्लास्ट (प्रांत) के ल्वीव नगर में स्थित एक ऐतिहासिक केंद्र है।

ल्वीव पश्चिमी यूक्रेन का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगर है और इसका 'ओल्ड टाउन' मध्यकालीन स्थापत्य कला, बहुसांस्कृतिक धरोहर तथा अपने जीवंत इतिहास के लिए जाना जाता है।

यूनेस्को

[संपादित करें]

यूनेस्को ने सन् 1998 में ल्वीव के 300 एकड़ में फैले ओल्ड टाउन के इस ऐतिहासिक केंद्र को "विश्व धरोहर" घोषित किया था। 5 दिसंबर 1998 को, क्योटो (जापान) में विश्व धरोहर समिति के 22वें सत्र के दौरान, ल्वीव को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में जोड़ा गया।[1][2]

विशेष स्थल

[संपादित करें]

ओल्ड टाउन में लगभग 2007 ऐतिहासिक स्थल हैं। इनमें से 214 स्थलों को राष्ट्रीय महत्व दिया गया।

'रिनोक स्क्वायर' इस शहर का मुख्य केंद्र है। यह ओल्ड टाउन का हृदय भी माना जाता है। यह 14वीं शताब्दी के चौकोर डिजाइन और पुनर्जागरण शैली की इमारतों से घिरा हुआ है। इसके चारों ओर रंग-बिरंगे प्राचीन शैली के घर और ओल्ड सिटी हॉल है। यहाँ विद्यमान कैफ़े, ओपेरा हाउस और ऐतिहासिक चर्च के कारण यह शहर और अधिक खूबसूरत लगता है।

ओल्ड टाउन में ही 14वीं शताब्दी की एक प्राचीन इमारत 'आर्मेनियन कैथेड्रल' (आर्मीनियाई कैथेड्रल) है। यह पूर्वी और पश्चिमी वास्तुकला का एक संगम मानी जाती है। अपनी शानदार नक्काशी, जीवंत भित्ति चित्रों (mural paintings) और शांत प्रांगण के कारण यह पर्यटकों को आकर्षित करती है।

चित्रदीर्घा

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "World Heritage Committee: Report of 22nd Session Kyoto 1998" [विश्व धरोहर समिति: क्योटो 1998 में हुए 22वें सत्र की रिपोर्ट]. यूनेस्को विश्व धरोहर सम्मेलन (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 17 अगस्त 2026.
  2. ↑ Centre, UNESCO World Heritage. "Ukraine - UNESCO World Heritage Convention" [यूक्रेन - यूनेस्को विश्व धरोहर सम्मेलन]. UNESCO World Heritage Centre (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 16 अगस्त 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]