सामग्री पर जाएँ

ओलिविया कोलमैन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओलिविया कोलमैन

2014 ब्रिटिश स्वतंत्र फिल्म पुरस्कारों में कोलमैन
जन्म सारा कैरोलिन ओलिविया कोलमैन
30 जनवरी 1974 (1974-01-30) (आयु 51)
नॉर्विच, नॉर्फ़क, इंग्लैंड
आवास लंदन, इंग्लैंड
शिक्षा गर्ल्स नॉर्विच हाई स्कूल
ग्रेशम्स स्कूल
शिक्षा की जगह होमर्टन कॉलेज, कैम्ब्रिज
ब्रिस्टल ओल्ड विक थिएटर स्कूल
पेशा अभिनेत्री
जीवनसाथी Ed Sinclair (वि॰ 2001)
बच्चे 3

सारा कैरोलिन ओलिविया कोलमैन (जन्म 30 जनवरी 1974)[1][2] एक अंग्रेजी अभिनेत्री हैं। वे एक अकादमी पुरस्कार, चार बाफ्टा पुरस्कार, चार ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म पुरस्कार, दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित है।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

कोलमैन का जन्म नोरविच, नॉर्फ़क में हुआ था, उनकी माँ मैरी (Leakey), एक नर्स, और उनके पिता कीथ कोलमैन, एक चार्टर्ड सर्वेक्षक थे।[3][4][5] ओलिविया की परदादी हैरियट बैजेट का जन्म 1807 में भारत के किशनगंज में हुआ था।[6]

उन्होंने नॉर्विच हाई स्कूल फॉर गर्ल्स और ग्रेशम स्कूल , होल्ट में निजी तौर पर शिक्षित हुई थीं। इन्होंने पहली भूमिका 16 वर्ष की आयु में, जीन ब्रॉडी के एक स्कूल उत्पादन द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी में निभाई थी।[7] उन्होंने अपनी माँ के अधूरे बैले डांसर करियर को अपने अभिनय में आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मानती हैं।[8]

टेलीविजन और रेडियो

[संपादित करें]

कोलमैन ने बीबीसी , आईटीवी और चैनल 4 के कई टेलीविज़न कार्यक्रमों जैसे ब्रूज़र, पीपुल लाइक अस, लुक अराउंड यू, ब्लैक बुक्स, द ऑफिस, द टाइम ऑफ़ योर लाइफ और फाइव ओवर पोल के लिए अपनी आवाज प्रदान कर चुकी है।

कोलमैन की फिल्म क्रेडिट में 2006 की मॉक्युमेंट्री फिल्म कंफ़ेटी में न्यूट्रिस्ट जोआना रॉबर्ट्स शामिल हैं, जिसकी भूमिका के लिये उन्होंने "मेरे जीवन का सबसे बुरा अनुभव" कहा,[9] 2007 की कॉमेडी में ऐलिस ग्रो योर ओन , और 2007 की एक्शन कॉमेडी हॉट फ़ज़ में पीसी डोरिस थैचर का किरदार निभाया था।

कोलमैन ने 2011 अकादमी अवार्ड -विजेता ड्रामा फिल्म द आयरन लेडी में मेरिल स्ट्रीप और जिम ब्रॉडबेंट के साथ कैरोल थैचर की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें ब्रिटिश अभिनेत्री के लिए लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[10] इसके बाद उन्होंने योर्गोस लैंथिमोस की 2015 की बेतुकी डायस्टोपियन फिल्म द लॉबस्टर में रेचल वाइज़ और कोलिन फैरेल के साथ अभिनय किया था,[11] जिसके लिए उन्हें लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवार्ड फॉर सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए बिफा पुरस्कार भी जीता। 2018 में, उन्होंने एम्नि स्टोन और रेचल वाइज़ के साथ लैंथिमोस की फिल्म द फेवरेट में क्वीन ऐनी के रूप में अभिनय किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार,[12][13] सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार - मोशन पिक्चर कॉमेडी और संगीत,[14] और सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[15]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

कोलमैन जब अपने भावी पति, एड सिंक्लेयर से मिली, उस समय वे कानून की तीसरे वर्ष के एक छात्र थे, और उनका कानून की पढ़ाई से मोहभंग हो गया था और वे लिखना पसंद करते थे।[16][17][18][19][20] कोलमैन और सिनक्लेयर ने अगस्त 2001[21] में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।[22]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Olivia Colman reveals battle with Wikipedia over her age". Sky News. Archived from the original on 4 फ़रवरी 2019. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  2. "Olivia Colman battled with Wikipedia to get her incorrect age changed". The Independent. 28 January 2019. Archived from the original on 21 अप्रैल 2019. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  3. Fitzherbert, Henry (2 January 2012). "Olivia Colman on the fast-track to becoming a national treasure". Daily Express. Archived from the original on 29 अक्तूबर 2013. Retrieved 22 March 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. "Olivia Colman interview". डेली टेलीग्राफ. London. 20 August 2012. Archived from the original on 11 जून 2019. Retrieved 22 March 2013.
  5. Briggs, Stacia. "Check out the photograph from Olivia Colman's family album which appears on her episode of Who Do You Think You Are?". Archived from the original on 22 मार्च 2019. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  6. "When 'The Favourite' actor Olivia Colman travelled to India to discover her hidden roots".
  7. "Olivia Colman: "I immediately knew I would marry him"". Big Issue. Archived from the original on 25 अप्रैल 2016. Retrieved 12 December 2015.
  8. "Olivia Colman". David Tennant Does a Podcast With... Archived from the original on 22 मार्च 2019. Retrieved 20 February 2018.
  9. Dempster, Sarah (18 June 2007). "Fame is quite scary". The Guardian. London. Retrieved 17 July 2007.
  10. "Make way for Maggie in the Maxi: Meryl Streep's Iron Lady gives her daughter a driving lesson". Daily Mail. London. 12 February 2011. Archived from the original on 22 मार्च 2019. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  11. Brooks, Xan (24 October 2013). "Ben Whishaw and Olivia Colman cast in new film from radical Greek director". The Guardian. Archived from the original on 6 जनवरी 2017. Retrieved 6 January 2017.
  12. Jaafar, Ali (24 September 2015). "Emma Stone & Olivia Colman in Talks To Board Yorgos Lanthimos' 'The Favourite'". Deadline Hollywood. Archived from the original on 17 अप्रैल 2017. Retrieved 6 January 2017.
  13. "Olivia Colman wins best actress Oscar for The Favourite". Guardian. 24 February 2019. Archived from the original on 25 फ़रवरी 2019. Retrieved 25 February 2019.
  14. Maslow, Nick (8 January 2017). "The Night Manager's Olivia Colman Wins Best Supporting Actress Golden Globe". People. Archived from the original on 9 जनवरी 2017. Retrieved 9 January 2017.
  15. Wiseman, Andreas (2 December 2018). "British Independent Film Awards: 'The Favourite' Wins A Record Ten Awards". Deadline Hollywood. Archived from the original on 6 December 2018. Retrieved 2 December 2018.
  16. Cooke, Rachel (8 December 2013). "Olivia Colman: "At the Bafta dinner, I said to my husband: Can we go home? I want a cup of tea"". The Observer. Archived from the original on 25 फ़रवरी 2019. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  17. Curtis, Nick (7 February 2012). "Olivia Colman on winning Best Actress at the Evening Standard Film Awards". London Evening Standard. Archived from the original on 22 अगस्त 2017. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  18. Lockyer, Daphne (4 May 2013). "Broadchurch sensation Olivia Colman: "I'm never cast as the love interest"". London. Archived from the original on 5 मार्च 2016. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  19. Watts, Halina (23 March 2013). "Broadchurch star Olivia Colman says she's lucky not to be a classic beauty". Daily Mirror. Archived from the original on 22 जुलाई 2018. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  20. "Five facts about Broadchurch star Olivia Colman". Hello!. 14 May 2013. Archived from the original on 4 जनवरी 2019. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  21. Graham, Jane (15 May 2013). "Olivia Colman: "I immediately knew I would marry him"". Big Issue. Archived from the original on 25 अप्रैल 2016. Retrieved 26 फ़रवरी 2019.
  22. Hoyle, Ben (February 25, 2019). "Olivia Colman: Babysitter sent video of kids watching me win Oscar". The Times. Archived from the original on 25 फ़रवरी 2019. Retrieved 25 February 2019.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]