सामग्री पर जाएँ

ओलावृष्टि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक बड़ा ओला, लगभग 6 सेमी व्यास का

ओलावृष्टि बर्फिली वर्षा का एक रूप है [1] और अक्सर बर्फिली परतों से भ्रमित किया जाता है,[2] हालांकि ओलावृष्टि उनसे अलग होते है। इसमें बर्फ की गोल और अनियमित गांठें बनती हैं, जिन्हें ओला कहा जाता है।[3] ओलावृष्टि आमतौर पर ठंडे मौसम में वर्षा के दौरान बर्फ के टुकड़ों के रूप में गिरते हैं। इनका निर्माण सतह के तापमान और वातावरण की नमी पर निर्भर करता है।

निर्माण

[संपादित करें]

ओलावृष्टि समान्य बर्फ के अवक्षेपण का एक विशेष रूप है, जो अन्य बर्फों की तुलना में अलग होती है। उदाहरण के लिए, ग्रेपेल राइम बर्फ से बनता है और उसके समान ही छोटा तथा नरम होता है, जबकि बर्फ के परते छोटे और पारदर्शी होते हैं। सामान्य बर्फ के टुकरे अक्सर नाजुक और सूई जैसे गुच्छों में दिखाई देते हैं। इसके विपरीत, ओले आकार में बड़े, ठोस और गोलाकार होते हैं, जिनका व्यास आमतौर पर 5 मिमी (0.2 इंच) से लेकर 15 सेमी (6 इंच) तक होता है। मौसम विज्ञान में 5 मिमी या उससे बड़े बर्फ के टुकड़ों को ओला जी॰ आर॰ (GR) और छोटे बर्फ के टुकड़ों को छोटे ओला या ग्रेपेल जी॰ एस॰ (GS) के रूप में संदर्भित किया गया है। ओलावृष्टि मुख्यतः गरज वाले तूफ़ानों में घने काले बादलों के आपस में टकराने से उत्पन्न होती है।

ओलावृष्टि से ऑटोमोबाइल, विमान, कांच की खिड़कियों, छतों, पशुधन और फसलों की व्यापक क्षति होती है। [4] साथ ही कृषि उत्पादों का भारी नुकसान होता है, जिससे किसानों की आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भवनों की छतें भी इससे प्रभावित होती हैं, परंतु नुकसा तुरंत दिखाई नहीं देता। समय के साथ रिसाव, दरारें या संरचनात्मक क्षति के रूप में इसके प्रभाव स्पष्ट होते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "ओलावृष्टि". nationalgeographic.org (अंग्रेज़ी भाषा में). नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी. 21 जनवरी 2011. मूल से से 22 फरवरी 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2021.
  2. "ओलावृष्टि, हिमपरत और बर्फीली वर्षा में क्या अंतर है?". द स्ट्रेट डोप. 1999-08-06. मूल से से 2014-02-02 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-07-23.
  3. "ओला".
  4. क्लिन, जोसेफ एल॰ (मई 1926). "8 मई, 1926 में। डलास, टेक्सास में ओलावृष्टि,". मासिक मौसम समीक्षा. 54 (5). अभिगमन तिथि: 2025-08-23.