सामग्री पर जाएँ

ओर्चाता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वैलेंसिया में कुछ फ़ार्तोन के साथ ओर्चाता दे चुफ़ा का एक गिलास

ओर्चाता (स्पेनी: Horchata) स्पेन और हिस्पानी देशों से एक प्रकार का पेय है।[1][2][3] स्पेन में, इसे भिगोए हुए, पिसे हुए और मीठे टाइगरनट (स्पेनी: Chufas) से बनाया जाता है। मेक्सिको में, इसे चावल, दालचीनी और अन्य सामग्रियों से तैयार किया जाता है।

नामोत्पत्ति

[संपादित करें]

यह नाम शायद लातिन शब्द hordeata (ओद्ज़्याता, 'जौ का पेय') से विकसित हुआ, जो hordeum (हॉर्देऊँ, 'जौ') से व्युत्पन्न है। भूमध्य संस्कृति में अनाज से पेय बनाए जाते थे।[4]

पारंपरिक वैलेन्सियाई फ़्रिज ओर्चातेरा

प्राचीन मिस्र में जौ से एक पेय बनाया जाता था, जिसे रोमन लोग ओर्द्ज़्याता नाम से जानते थे। बाद में, इसे टाइगरनट से बनाया जाता था, जिसे 8वीं शताब्दी ई. को मुस्लिम काल के दौरान इबेरिया में लाया गया था।[5][6] ऐसा अनुमान है कि 11वीं शताब्दी के दौरान यह पूरे हिस्पानिया (वर्तमान स्पेन और पुर्तगाल) में फैलना शुरू हुआ।[1] वैलेंसिया के पास बने ओर्चाता जैसे पेय के 13वीं शताब्दी के अभिलेख हैं, जहाँ यह आज भी एक आम पेय है।[7]

  1. 1 2 Goldstein, Darra (4 July 2018). The Oxford Companion to Sugar and Sweets. Oxford University Press. ISBN 9780199313396 via Google Books. उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; "ocss" नाम कई बार भिन्न सामग्री के साथ परिभाषित है
  2. "Daily life and social customs". Encyclopaedia Britannica. अभिगमन तिथि: 3 June 2022. horchata (cold milk mixed with rice, cocoa, and cinnamon)
  3. Farell, Oriol Sans (23 July 2015). The Milky Life: The Practical Guide on Lactose Intolerance. Editorial AMAT. ISBN 978-84-9735-805-7. Horchata milk, in its natural form, should not contain lactose because it is a vegetable drink made from tigernut, water and sugar. However, manufacturers often add lactose to it to improve the product, so please read the label carefully to find out the list of ingredients before you drink horchata milk.
  4. Rios, Montserrat; Tinitana, Fani; Jarrín, Pablo; Donoso, Natalia; Romero-Benavides, Juan Carlos (9 March 2017). ""Horchata" drink in Southern Ecuador: medicinal plants and people's wellbeing". Journal of Ethnobiology and Ethnomedicine. 13 (1). article №18. डीओआई:10.1186/s13002-017-0145-z. पीएमसी 5345160. पीएमआईडी 28279218.
  5. Taseer, Aatish; Ruiz, Stefan (2021-11-11). "Tracing Mexico's Complicated Relationship With Rice". The New York Times (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0362-4331. अभिगमन तिथि: 2021-11-30.
  6. Kabir, Syed Rafid (2023-11-10). "Who Invented Horchata? Story of the Delicious Drink". History Cooperative (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-02-21.
  7. Clifford A. Wright, Mediterranean Vegetables, 2012, ISBN 1558325913, s.v. 'chufa'