ओरेसंड सेतु
ओरेसंड सेतु Øresund Bridge/ Öresund Bridge | |
---|---|
![]() | |
निर्देशांक | 55°34′31″N 12°49′37″E / 55.57528°N 12.82694°E |
ले जाता है | यूरोपीय मार्ग ई२० का चार-लेन डबल-ट्रैक ओरेसण्ड रेल मार्ग |
को पार करती है | ओरेसण्ड जलडमरुमध्य |
स्थानीय | कोपेनहेगन, डेनमार्क एवं मालमो, स्केनिया, स्वीडन |
आधिकारिक नाम | ओरेसण्ड्स्ब्रोएन, ओरेसन्ड्स्ब्रॉन |
विशेषता | |
डिजाइन | रज्जु कर्षण सेतु |
कुल लंबाई | 7,845 मीटर (25,738 फीट) |
चौड़ाई | 23.5 मीटर (77.1 फीट) |
सबसे लम्बा स्पैन | 490 मीटर (1,608 फीट) |
Clearance below | 57 मीटर (187 फीट) |
इतिहास | |
डिजाइनर | क्लाउस फ़ाबे हैन्सन, जॉर्जन निस्सन, नील्स जिमसिंग एवं जॉर्ज रॉट्न |
Engineering design by | ओव अरुप & भागीदार सेटेक ISC जिम्सिंग & मैडसन |
द्वारा निर्मित | हॉश्टिफ़, स्कान्स्का, होज्गार्द & शुल्ज़ एवं मॉन्बर्ग & थॉर्सन |
शुरू हुआ | १ जुलाई २००० |
आँकड़े | |
दैनिक यातायात | ca. 17,000 सड़क वाहन |
ओरेसण्ड सेतु (डेनिश : Øresundsbroen, स्वीडिश: Öresundsbron, संयुक्त संकरित नाम: Øresundsbron) स्कैनिया, (दक्षिणतम स्वीडन) एवं डेनमार्क के बीच बना एक द्विमार्गीय रेलमार्ग एवं द्विमार्गीय सड़क सेतु-सुरंग है। यह मार्ग रज्जु कर्षण सेतु रूप में लगभग 8 कि.मी (5 मील) स्वीडिश तट से एक कृत्रिम द्वीप पेबरहोम तक जाता है, जो इस जलडमरुमध्य के बीचोंबीच स्थित है। इस कड़ी का दूसरा भाग एक 4 कि.मी (2.5 मील) लंबी सुरंग द्वारा पेबरहोम से एक डेनिश द्वीप अमेजर तक जाता है। ओरेसण्ड सेतु यूरोप का सबसे लंबा सड़क एवं रेल सेतु है। इसके द्वारा दो बड़े महानगरीय क्षेत्रों: डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन और स्वीडन के महानगर, माल्मो को जोड़ता है। इस सेतु के द्वारा स्कैंडिनेविया के रेल एवं सड़क मार्ग जाल मध्य एवं पश्चिमी यूरोप से जुड़ते हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय यूरोपियाई मार्ग ई२० इसी सड़क द्वारा और ओरसंड रेलमार्ग भी इसी रेलकड़ी द्वारा जुड़ते हैं। ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक द्वारा ज़ीलैंड को फ़नेन और अन्ततः जटलैंड प्रायद्वीप से जोड़ने के बाद ओरेसंड सेतु के पूरा होने के बाद से मध्य और पश्चिमी यूरोप स्कैंडिनेविया से रेल एवं सड़कमार्ग द्वारा जुड़ गए हैं। ओरेसंड सेतु की अभिकल्पना डेनिश वास्तुकार जोड़ी डिस्सिंग एवं वेट्लिंग ने की थी।
इस सेतु को दो भागों में बनाने और दूसरे भाग को भी सेतु न उठाकर सुरंग बनाने के जटिल एवं अतिरिक्त व्यय का मुख्य कारण निकटवर्ती कोपनहेगन विमानक्षेत्र के वायु यातायात मार्ग में हस्तक्षेप से बचने, जलमार्ग द्वारा जलपोतों के लिये बाधा न बनकर उन्हें खुला पहले जैसा जलमार्ग देने एवं शीतऋतु में बह कर आने वाले हिमखण्ड से जलडमरुमध्य को बाधित होने से बचाना था। ओरेसण्ड सेतु डेनमार्क-स्वीडन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार करता है, पर शेन्जन समझौते एवं नॉर्डिक पासपोर्ट संघ के अनुसार प्रायः यहां कोई पासपोर्ट जाँच नहीं की जाती है। कभी कभार यादृच्छिक कस्टम जाँच स्वीडन प्रवेश के टोल बूथ्स पर की जाती है, पर डेनमार्क प्रवेश पर वह भी नहीं होती।
ओरेसंड सेतु को २००२ का IABSE उत्कृष्ट संरचना पुरस्कार (आउटस्टैण्डिंग स्ट्रक्चर अवार्ड) मिला था।
टोल शुल्क[संपादित करें]
मई २०१२ में, टोल शुल्क इस प्रकार से थे (एक ओर बिना किसी छूट के, वैट 25% सहित) डेनिश क्रोन (DKK), स्वीडिश क्रोना (SEK) एवं यूरो (EUR) में:
वाहन | DKK[1] | SEK[2] | EUR[3] |
---|---|---|---|
स्टैण्डर्ड कार | 310 | 375 | 43 |
मोटरहोम/कार+कारवान | 620 | 750 | 86 |
मिनिबस (6–9 मी) | 620 | 750 | 86 |
मोटरसाइकिल | 165 | 200 | 23 |
बस (9 मी. से लंबी) | 1500 | 1830 | 206 |
ट्रक (9–20 मी.) | 1050 | 1280 | 144 |
ट्रक (20मी. से लंबी) | 1575 | 1920 | 216 |
रेल टिकट[4] | 78 | 110 | 9 |
चित्र दीर्घा[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ अ आ kontantpriser Archived 5 सितंबर 2013 at the वेबैक मशीन. (डेनिश)
- ↑ अ आ kontantpriser Archived 2 सितंबर 2012 at the वेबैक मशीन. (स्वीडिश)
- ↑ अ आ cash prices Archived 24 अगस्त 2013 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेजी)
- ↑ "स्टार्ट्सिडा – Öresundståg". Oresundstag.se. मूल से 9 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ मई २००९.
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
![]() |
ओरेसंड सेतु से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- आधिकारिक जालस्थल
- स्ट्रक्चरी आंकड़ों में ओरेसंड सेतु
- स्ट्रक्चरी आंकड़ों में ओरेसंड सेतु
- जीवंत यातायात फ़्लो सेतु पर (जावा में)
- ओरेसंड सेतु परियोजना सूचना (अंग्रेज़ी)
- सेतु की १०वीं जयंती पर बना वीडियो