ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Onida
प्रकार Public BSE: 500279
उद्योग Consumer electronics
स्थापना 1981
मुख्यालय भारत Mumbai, Maharashtra, India
राजस्व वृद्धि 1,528.46 करोड़ (US$223.16 मिलियन)[1]
कर्मचारी 1500[2]
वेबसाइट www.onida.com

ओनिडा BSE: 500279 भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड के अग्रणी नामों में से एक है, जिसकी स्थापना "एम्आईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स" (MIRC Electronics) के नाम से 1981 में की गयी थी।[3]

इतिहास[संपादित करें]

ओनिडा की स्थापना 1981 में जी.एल.मीरचंदानी और विजय मनसुखानी ने मुंबई में की थी।[4] 1982 में, ओनिडा ने अंधेरी, मुंबई में स्थित अपनी फैक्टरी में टेलीविज़न सेट के पुरज़ों को जोड़ने और उनके सज्जीकरण का काम प्रारंभ किया। उसके बाद से, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं व उपकरणों के क्षेत्र में ओनिडा का विकास एक बहु उत्पाद कंपनी के रूप में उभर कर आया है। पिछले वर्ष ओनिडा ने एयर कंडीशनर्स (ACs) और माइक्रोवेव ओवन के क्षेत्र में 100% और वॉशिंग मशीन के क्षेत्र में 40% वृद्धि हासिल की। ओनिडा के विज्ञापन का नारा, 'नेबर्स एन्वी, ओनर्स प्राइड' (Neighbour's envy, Owner's Pride) ख़ूब मशहूर हुआ, इसके अलावा 1980 में उसके विज्ञापनों का मुख्य पात्र - पूंछ और सींगों वाला शैतान भी बहुत लोकप्रिय हुआ। बाद में, इस शैतान की जगह - सिद्धार्थ और रितु, एक शादीशुदा जोड़े ने ली। [5]

ओनिडा आज[संपादित करें]

आज भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड में ओनिडा एक प्रख्यात नाम है। ओनिडा के कुल 33 शाखा कार्यालय, 208 ग्राहक सेवा केंद्र और 41 गोदामों का जाल भारत भर में फैला हुआ है।[6] 31 मार्च 2005 की तारीख में ओनिडा के बाज़ार पूंजीकरण की रकम 301.46 करोड़ रुपये थी।

1999 में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) ने, भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Information Technology) से "अवॉर्ड फॉर एक्सलेंस इन इलेक्ट्रॉनिक्स" (Award for Excellence in Electronics) का पुरस्कार भी जीता। [7]

दुबई में स्थित ओनिडा के बिक्री एवं विपणन (Sales & Marketing) कार्यालय ने, दो वर्षों में, निर्यात में 215 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई, जो अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में और मज़बूत उपस्थिति का आधार बनी।

ओनिडा की निर्यात से होने वाली कमाई में गल्फ़ में भेजे जाने वाले माल का योगदान लगभग 65 प्रतिशत होता है, जब कि तेज़ी से बढ़ते पूर्वी अफ्रीकी (East African) बाज़ारों (युगांडा, तंज़ानिया, कीन्या और इथियोपिया) और सार्क (SAARC) देशों में होने वाले निर्यात का योगदान 16 प्रतिशत होता है।

ओनिडा ब्रांड को और मज़बूत बनाने के लिए, होम थियेटर्स और डीवीडी (DVD) प्लेयर्स को भी इन बाज़ारों में उपलब्ध कराया गया है। इन उत्पादों के मॉडल्स को, भौगोलिकता को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय भाषा के लिए 'यूज़र इंटरफेसस' (user interfaces) सहित ग्राहकों के अनुकूल बनाया गया है। अब ओनिडा के मॉडल्स के मेनू में अरबी, फ़ारसी और रूसी ओएसडी (OSD) भाषाएं भी उपलब्ध हैं।

गल्फ़ देशों के अलावा अब ओनिडा ने रूस, यूक्रेन और पड़ोस के सीआइएस (CIS) देशों में भी अच्छी-ख़ासी पकड़ जमाई है। सिर्फ 2 साल के अंतराल में, ओनिडा ने रूस को 100000 से भी ज़्यादा कलर टेलीविज़न निर्यात किये हैं और आगे भी इन बाजारों में और तेज़ी से बढ़ने की योजना बनाई है।

रूस को टेलीविज़न निर्यात करने के अलावा, ओनिडा डीवीडी (DVD) प्लेयर्स और हाई एंड एलसीडी (High end LCD) टेलीविज़न का निर्यात भी करता है।[8]

उत्पादें[संपादित करें]

ओनिडा ब्रांड के पास उत्पादों के निम्नलिखित रेंज हैं।

  1. एलसीडी (LCD) टीवी
  2. प्लाज्मा टीवी
  3. टेलीविज़न
  4. डीवीडी और होम थिएटर सिस्टम
  5. एयर कंडीशनर
  6. वॉशिंग मशीन
  7. माइक्रोवेव ओवन
  8. प्रस्तुति उत्पाद
  9. इनवर्टर
  10. मोबाइल फोन
  11. एलईडी (LED) टीवी

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "2010 BSE Data". Bseindia.com. मूल से 7 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-30.
  2. "MIRC Electronics Limited". List-of-companies.org. मूल से 22 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-02.
  3. "About us". Onida. मूल से 26 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-02.
  4. "Riding The Trough". Businessworld.in. 2009-10-24. अभिगमन तिथि 2010-08-02.[मृत कड़ियाँ]
  5. "Onida: The devil's end". Business-standard.com. मूल से 7 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-30.
  6. "Onida to say goodbye to its 'iconic' devil: Rediff.com Business". Business.rediff.com. 2009-09-07. मूल से 16 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-02.
  7. "Interview of Mr. Gulu Mirchandani, Chairman & MD, Mirc Electronics". Indiainfoline.com. मूल से 14 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-02.
  8. "About us". Onida. मूल से 26 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-08-02.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]