सामग्री पर जाएँ

ओडेसा ओपेरा और बैले थिएटर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओडेसा ओपेरा और बैले थिएटर
Одеський національний академічний театр опери та балету
ओडेसा ओपेरा और बैले थिएटर
पताTchaikovsky Lane 1
ओडेसा
 Ukraine
निर्देशांक46°29′08″N 30°44′30″E / 46.485556°N 30.741667°E / 46.485556; 30.741667
पदArchitectural Landmark
क्षमता1,636
निर्माण
खोला गया1810
पुनर्निर्माण1887, Fellner & Helmer
वास्तुकारफर्डिनेंड फेलनर और हरमन हेल्मर
जालस्थल
operahouse.od.ua

ओडेसा ओपेरा और बैले थिएटर (यूक्रेनी: Одеський національний академічний театр опери та балету) यूक्रेन के ओडेसा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक ओपेरा और बैले थिएटर है।[1] यह शहर का सबसे पुराना थिएटर है और पोटेमकिन की सीढ़ियाँ के साथ ओडेसा की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है।[2] फोर्ब्स पत्रिका ने इस थिएटर को पूर्वी यूरोप के सबसे उल्लेखनीय स्थलों में शामिल किया है, और 2022 में इसने अंतर्राष्ट्रीय ओपेरा पुरस्कार में "सर्वश्रेष्ठ थिएटर" श्रेणी का प्रतिष्ठित "ओपेरा ऑस्कर" जीता।[3] ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र के हिस्से के रूप में, थिएटर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है।[4]

ओडेसा का पहला थिएटर, जिसे सिटी थिएटर कहा जाता था, 10 फरवरी 1810 को खोला गया था।[5] 2 जनवरी 1873 की रात को, एक आग ने इमारत को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।[1] तुरंत एक धन जुटाने का अभियान शुरू किया गया और शहर ने नए थिएटर के डिजाइन के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की।[1]

1883 में, वियना के दो वास्तुकारों, फर्डिनेंड फेलनर और हरमन हेल्मर ने नए थिएटर का निर्माण शुरू किया। नींव का पत्थर 16 सितंबर 1884 को रखा गया था, और 1 अक्टूबर 1887 को थिएटर पूरा हुआ, जिसकी लागत 1,300,000 रूबल थी।[1] वियना बारोक स्थापत्य शैली में निर्मित यह इमारत ओडेसा की उन प्रारंभिक इमारतों में से एक थी, जहाँ एडिसन इल्युमिनेटिंग कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई बिजली का उपयोग किया जाता था।[6] थिएटर का सभागार फ्रांसीसी रोकोको शैली में बना है। घोड़े की नाल के आकार वाले हॉल की ध्वनि-व्यवस्था इतनी अच्छी है कि मंच पर की गई धीमी आवाज भी दर्शकों तक पहुँचती है।[1]

1925 में, आग ने इमारत को फिर से नुकसान पहुँचाया।[6] द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, थिएटर ने शहर की रक्षा में एक भूमिका निभाई। 2022 में रूसी आक्रमण के दौरान थिएटर का फिर से रक्षात्मक उद्देश्यों के लिए का उपयोग किया गया।[7]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 5 "About theatre". Odesa Opera and Ballet Theatre. अभिगमन तिथि: 2026-08-16.
  2. ↑ Iljine, Nicholas V., ed. (2004). Odessa Memories. University of Washington Press. p. 13. ISBN 0-295-98345-0.
  3. ↑ "Odessa Opera & Ballet Theater". Opera Europa. अभिगमन तिथि: 2026-08-16.
  4. ↑ "Odesa Opera and Ballet Theater". Concert.ua. अभिगमन तिथि: 2026-08-16.
  5. ↑ "Odesa Opera and Ballet Theater". Encyclopedia of Ukraine. अभिगमन तिथि: 2026-08-16.
  6. 1 2 Kaufman, p. 14.
  7. ↑ Khurshudyan, Isabelle (March 17, 2022). "Odessa's beloved opera house plays starring role in wartime drama". Washington Post. अभिगमन तिथि: April 14, 2022.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]