तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड
![]() | |
प्रकार |
State-owned enterprise Public (BSE: 500312, NSE: ONGC) |
---|---|
उद्योग | Oil and Gas |
स्थापना | 14 अगस्त 1956 |
मुख्यालय | देहरादून, उत्तराखण्ड, भारत |
प्रमुख व्यक्ति |
A. K. Hazarika (Chairman & MD) |
उत्पाद |
Petroleum Natural gas Petrochemicals |
राजस्व |
![]() |
निवल आय |
![]() |
कुल संपत्ति | US$ 37.264 billion (2010)[1] |
कुल इक्विटी |
![]() |
कर्मचारी | 32,826 (2010)[1] |
वेबसाइट | www.ONGCIndia.com |
ऑयल एण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 335 वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है।
ओएनजीसी कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में संलिप्त है। इसकी हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों भारत के 26 तलछटी बेसिनों में चल रही हैं। यह भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का लगभग 30% उत्पादन करती है। इसके स्वामित्व मे एक 11000 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन है जिसका परिचालन यह स्वंय करती है। मार्च 2007 तक यह मार्केट कैप के संदर्भ में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी थी।