ओइ नितॉम
ओइ नितॉम (मिसिं भाषा: Oi: Nitom, असमिया भाषा: ঐনিতম) असम के मिसिं जनगोष्ठी के परंपरागत गीत है। इस श्रेणी के गीत को मिसिं लोगो का प्रमुख लोकगीत माना जाता है। ओइ नितॉम मे साधारणतः प्रेम का भाव प्रकाशित होता है।
नाम का अर्थ[संपादित करें]
मिसिं भाषा मे ओइ नितॉम का अर्थ होता है 'प्रिय जन के गीत'।
मिसिं समाज मे भूमिका[संपादित करें]
मिसिं लोगो के बीच आबां, काबां, बिरिग़, लुपो, ओइ नितॉम आदि अनेक शैली के गीत प्रचलित है।[1] इस जनगोष्ठी के अन्य गीतो की तुलना मे ओइ नितॉम अधिक जनप्रिय है।[2] मिसिं लोकगीत को अन्य प्रकार से भी भाग कर देखा जा सकता है- धार्मिक आबां, ओइ नितॉम, काबान, को-नि-नाम और मोमान।[3] ओइ नितॉम प्रेम के गीत है, काबान दुख के, को-नि-नाम लोडी है।
पहले काबान सबसे जनप्रिय मिसिं लोकगीत हुआ करते थे, पर वर्तमान मे ओइ नितॉम ने उनका स्थान प्राप्त कर लिया है।
मिसिं आलि आइ लिगां जैसे उत्सवो मे ओइ नितॉम के सुर पर नृत्य करते है।[4]
चारित्रिक रूप[संपादित करें]
ओइ नितॉम प्रेम के गीत है। इसके लेखन मे प्रकृति का वर्णन और चैत्रिक चिह्न इसे बिहु के समीप ले आते है।
ओइ नितॉम का उदाहारण,[5]
লঙে মিক্সি দিনামদেম
আপঙেপে তি:লাংকা
য়ুমে মিক্সি দেনামদেম
কেৰাচিনপে ৰম্লাংকা
लॉङे मिक्सि दिनामदेम
आपॉङेपे ति:लांका
युमे मिक्सि देनामदेम
केरासिनपे रॉम्लांका