सामग्री पर जाएँ

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी धर्म और पौराणिक कथायें

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दजाबुगे भाषा का पौराणिक अस्थित्व दमार्री, एक पर्वत शृंखला की तरह बदला हुआ एक दृश्य।

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी धर्म और पौराणिक कथायें (Australian Aboriginal religion and mythology) वो कथायें हैं जो ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी अपने समारोहों में प्रस्तुत करते हैं। प्रत्येक ऑस्ट्रेलिया के प्रत्येक भाषा समूह में प्रस्तुत की जाने वाली कहानियों में उनकी आध्यात्मिकता से सम्बंधित होती हैं। आदिवासी आध्यात्मिकता में ड्रीमटाइम (सपने देखना), गीत-पंक्तियाँ और आदिवासी मौखिक साहित्य शामिल हैं।

आदिवासी आध्यात्मिकता अक्सर प्रत्येक समूह के स्थानीय सांस्कृतिक परिदृश्य का वर्णन करती हैं। यह पूर्वजों द्वारा बतायी गई लोक कथाओं से आगे बढ़ती है। इनमें से अधिकांश विश्वास विशिष्ट समूहों से जुड़े हुए हैं लेकिन एक या दूसरे रूप में पूरे महाद्वीप में फैली हुई है।

पुराकाल

[संपादित करें]

ऑस्ट्रेलियाई भाषाविद् रॉबर्ट मैलकॉम वार्ड डिक्सन ने आदिवासी मिथकों को उनकी मूल भाषा में दर्ज किया। उन्होंने विभिन्न मिथकों में बताये जा रहे कुछ परिदृश्य विवरणों एवं उन्हीं परिदृश्यों के बारे में की जा रही वैज्ञानिक खोजों का अध्ययन किया और दोनों में कुछ संयोगवश समानतायें देखने को मिली।[1] एथर्टन टेबललैंड के मिथक ईचम झील, बैरिन झील और यूरामू झील के उद्गम/उत्पत्ति के बारे में बताते हैं। भूवैज्ञानिक अनुसंधानों में इन मिथकों से जुड़े ज्वालामुखी विस्फोटों को अनुमानतः 10,000 साल से भी अधिक पुराना होना बताया। क्रेटरों के नीचे जमी गाद से पराग जीवाश्म के नमूने भी आदिवासी मिथकों की पुष्टि करते हैं। जब क्रेटर बने थे तब वर्तमान उष्णकटिबंधीय वर्षा-वन के स्थान पर नीलगिरी जंगल थे।[2][3][a]

टिप्पणी

[संपादित करें]
  1. मूल मिथक के अंग्रेज़ी में अनुवादित अंश के लिए लेक यूरामू देखें।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  • Dixon, R. M. W (1972). The Dyirbal Language of North Queensland. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस. p. 29.
  • Dixon, R. M. W. (1996). "Origin legends and linguistic relationships". ओशिनिया. 67 (2): 127–140. डीओआई:10.1002/j.1834-4461.1996.tb02587.x. जेस्टोर 40331537.
  • "Queensland's wet tropical forests (Place ID 105689)". ऑस्ट्रेलियन हेरिटेज डेटाबेस. ऑस्ट्रेलियाई सरकार.
  • "Ngadjonjii Antiquity and Social Organisation". मूल से से 2 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 दिसम्बर 2007.
  • Pannell, Sandra (2006). Reconciling Nature and Culture in a Global Context? Lessons form the World Heritage List. Research Report No. 48. Cairns: Cooperative Research Centre for Tropical Rainforest Ecology and Management. p. 11. ISBN 0-86443-766-8. मूल से से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित।.