ऑफ़ माइस एंड मेन
दिखावट
ऑफ़ माइस एंड मेन (Of Mice and Men; हिन्दी अनुवाद: चूहों और पुरुषों का) अमेरिकी लेखक जॉन स्टैनबेक की एक रचना है जिसे लघु उपन्यासों की श्रेणी में रखा जाता है।[1][2] इसका प्रकाशन सन् 1937 में हुआ। यह कृति सन् 1930 के दशक के महामन्दी काल की पृष्ठभूमि में लिखी गई है और उस समय के श्रमिक वर्ग के संघर्षों, सपनों और सामाजिक वास्तविकताओं को दर्शाती है।
कथानक
[संपादित करें]कहानी महामन्दी के दौर में दो घुमंतू खेत मज़दूरों जॉर्ज मिल्टन और लेनी स्मॉल के इर्द-गिर्द घूमती है। जॉर्ज समझदार और व्यवहारिक है, जबकि लेनी शारीरिक रूप से शक्तिशाली लेकिन मानसिक रूप से अशक्त है। दोनों का सपना है कि वे एक दिन अपनी ज़मीन खरीदें और स्वतंत्र जीवन जियें। यह सपना उस दौर के कई मेहनतकश लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Of Mice and Men Summary" [ऑफ़ माइस एंड मेन का संक्षिप्त]. ऑक्सनोट्स जीसीएसई रिविजन (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-17.
- ↑ "Who, what, why: Why do children study Of Mice and Men?" [कौन, क्या, क्यों: बच्चे चूहों और मनुष्यों का अध्ययन क्यों करते हैं?]. बीबीसी न्यूज़ (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). 2011-03-25. अभिगमन तिथि: 2026-02-17.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- इंटरनेट आर्काइव पर सन् 1953 का एक रेड़ियो नाट्य रूपांतरण