ऐमन हुसैन

अयमन हुसैन गज़बान अल-मफरजी (जन्म: 22 मार्च 1996) उपनाम अबू तुबर एक इराकी पेशेवर फुटबॉलर हैं जो इराक स्टार्स लीग की टीम अल-कर्मा और इराक राष्ट्रीय टीम के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। एक विपुल गोल स्कोरर, वह वर्तमान में इराक के सर्वकालिक पांचवें शीर्ष गोल स्कोरर हैं।[1] [2]

1 जून को उन्हें 2026 फीफा विश्व कप के लिए 26 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। [3] 16 जून को, उन्होंने 2026 विश्व कप में अपने देश का पहला गोल किया लेकिन बाद में नॉर्वे के हाथों इराक की 4-1 से हार में उन्होंने आत्मघाती गोल कर दिया। [4] वो अहमद के 40 साल पहले के गोल के बाद विश्व कप में इराक के लिए गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। [5] वो फीफा विश्व कप के इतिहास में एक ही मैच में गोल और आत्मघाती गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने, उनसे पहले 1978 में नीदरलैंड के एर्नी ब्रांड्स और 2018 में क्रोएशिया के मारियो मांदज़ुकीक ने ऐसा किया था। [6]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]- डैनी ब्लम (फुटबॉलर)
- फ्रेडरिक उमर कानोते (फुटबॉलर)
- तोमास पार्ती (फुटबॉलर)
- रॉबर्ट बाउर (फुटबॉलर)
- जेरेमिया ओवसु-कोरामोआ (फुटबॉलर)
- अब्दुल क़ादिर (फुटबॉलर)
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "أيمن حسين.. اللاعب الذي حول غضب الجماهير منه إلى هتافات باسم". IrfaaSawtak. मूल से से 28 जून 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 जून 2026.
- ↑ "अमेरिका पहुंचते ही इराक स्टार स्ट्राइकर ऐमन हुसैन हिरासत में".[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "Iraq name experienced World Cup squad with Hussein spearheading attack". Reuters. 1 June 2026.
- ↑ "Haaland brace helps guide Norway past Iraq". FIFA. 17 June 2026.
- ↑ "بالفيديو: رأس من ذهب.. أيمن حسين يكتب اسمه في تاريخ العراق" (अरबी भाषा में). Kooora. 17 June 2026.
- ↑ "Aymen Hussein becomes third player to score a goal and an own goal in same FIFA World Cup game". Sportstar. 17 June 2026.