हॉवार्ड एलेन ओ'ब्रायन के रूप में ४ अक्टूबर१९४१ को लुईज़ियाना में जन्मीं,ऐन राइस, (अंग्रेज़ीAnne Rice) एक प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका हैं, जो अपना साहित्य सृजन अंग्रेजी भाषा में करती हैं। राइस का साहित्य आमतौर पर कामुक, गॉथिक या धार्मिक विषयों से प्रेरित होता है। राइस का विवाह पर्सिद्ध कवि और चित्रकार स्टैन राइस से हुआ था और स्टैन की मृत्यु के समय तक एक दम्पत्ति के रूप में उन्होनें ४१ साल साथ साथ बिताये थे। उनकी पुस्तकों की अबतक लगभग १० करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं और इस लिहाज से वो समकालीन विश्व की एक सबसे अधिक पढी़ जाने वाली लेखिका हैं।[1][2][3][4]