ऐनो पर्वत
ऐनो पर्वत | |
---|---|
間ノ岳 | |
![]() गर्मियों में माउंट किटा से ऐनो पर्वत का दृश्य। | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 3,189.13 मी॰ (10,463.0 फीट) [1] |
सूचीयन | जापान के 100 प्रसिद्ध पर्वत |
निर्देशांक | 35°38′46″N 138°13′42″E / 35.64611°N 138.22833°Eनिर्देशांक: 35°38′46″N 138°13′42″E / 35.64611°N 138.22833°E [2] |
नामकरण | |
हिन्दी अनुवाद | मध्य शिखर |
भाषा का नाम | जापानी: {{{1}}} |
उच्चारण | ऐनो-डेक |
भूगोल | |
स्थान | चुबू क्षेत्र, होन्शू, जापान |
मातृ श्रेणी | अकीशी पर्वतमाला |
टोपोग्राफिक नक्शा | भौगोलिक सर्वेक्षण संस्थान, 25000:1 間ノ岳, 50000:1 大河原 |
आरोहण | |
सरलतम मार्ग | हाईकिंग |

ऐनो पर्वत (間ノ岳 ऐनो-डेक) जापान के यमानाशी प्रान्त, "दक्षिणी एल्प्स" (南アルプス मिनमी-अरुमुसू) में, अकीशी पर्वत की एक पर्वत चोटी हैं।
3,189 मीटर (10,463 फीट) ऊचाई के साथ, यह जापान की चौथी सबसे ऊंची शिखर और अकीशी पर्वत में दूसरा सबसे ऊंचा स्थान है।[3] इसकी चोटी, शिओजू प्रीफेक्चर में एओई-कु और शिज़ुका की सीमा पर और यमानशी प्रांत में मिनामी-एल्प्स की सीमा पर स्थित है। [3]
यह जापान के 100 प्रसिद्ध पर्वतों में शामिल हैं।
अवस्थिति
[संपादित करें]अकिशि पर्वतमाला में, ऐनो पर्वत, पर्वतमाला के सबसे ऊंचे शिखर किटा पर्वत के लगभग 3 किमी (2 मील) दक्षिण में स्थित है। दक्षिण में नोतोरी पर्वत (農鳥岳) के साथ मिल कर ये तीन पहाड़ों को "शिरीन-सानजन" (白根三山) के रूप में जाना जा सकता है। शिखर का पुर्वी भाग होसोजावा कार (細沢カール) की ओर फैला हुआ है।
भूगोल
[संपादित करें]ऐनो पर्वत में, ज्यादातर शिरीन-सानजन की ही तरह, अल्पाइन पौधे प्रचुर मात्रा में हैं। शिखर के पड़ोस में चट्टानों का प्रभुत्व है, यहाँ कुछ ही पौधे जीवित रह सके हैं। यह माना जाता है कि शिखर के आसपास होते भूस्खलन ने रैखिक कन्दराओं के विकास को प्रेरित किया हैं। इस तरह के भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए, ऐनो पर्वत अपने वर्तमान ऊंचाई की तुलना में अतीत में दर्जनों मीटर अधिक लम्बा हो सकता हैं। यह पिछले हिमयुग के दौरान जापान का सबसे ऊंचा पर्वत हो सकता हैं। उसी समय, फ़ूजी पर्वत अपनी वर्तमान ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया था, और दूसरी और तीसरी ऊची पर्वत (किटा पर्वत और होटाका पर्वत) वर्तमान में इससे केवल 4 और 1 क्रमशः मीटर ही लम्बे हैं।
भले ही ऐनो पर्वत, किटा पर्वत की ऊंचाई, इसके आकार और आयाम में तक नहीं पहुंच पाया हो, परन्तु दोनों का द्रव्यमान समान है।
पर्वतारोहण
[संपादित करें]ऐनो पर्वत, किटा पर्वत और नोटोरी पर्वत के बीच के यात्रा मार्ग पर स्थित है।
नोतोरी झोपड़ी (農鳥小屋)इसके निकटतम अल्पाइन झोपड़ी है, जो कि निशिनोतोरी पर्वत (西農鳥岳) के नीचे स्थित दक्षिण में काठी पर स्थित है।
चित्र
[संपादित करें]-
सर्दियों में ऐनो पर्वत
का दृश्य -
ऐनो पर्वत
नोतोरी पर्वत से -
ऐनो पर्वत और किटा पर्वत
सेंजो पर्वत से -
Akaishi Mountains
शिओमी पर्वत से -
यामानाशी प्रान्त, यशशिंद पास, से दृश्य
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "त्रिकोणीय स्टेशन की सूचना निरीक्षण सेवा". जापान की भौगोलिक सूचना प्राधिकरण,(間ノ岳-甲府). Archived from the original on 9 जून 2009. Retrieved December 17, 2010.
- ↑ "जापान में पर्वत की ऊंचाई सूची (यामानासी प्रान्त)". जापान की भौगोलिक सूचना प्राधिकरण. Archived from the original on 2 मई 2012. Retrieved December 17, 2010.
- ↑ अ आ Mount Aino Archived 2017-06-18 at the वेबैक मशीन. (जापानी) मिनमी एल्प्स नेट. Accessed July 1, 2008.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- स्थलाकृतिक नक्शा (1:25,000)