फोनी बाओबाब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

फोनी बाओबाब
Fony baobab
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: पुष्पी पादप (Angiosperms)
अश्रेणीत: युडिकॉट​ (Eudicots)
अश्रेणीत: ऐस्टरिड​ (Asterids)
गण: मैलवेलीस (Malvales)
कुल: मैलवेसिए (Malvaceae)
उपकुल: बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae)
वंश: ऐडनसोनिया (Adansonia)
जाति: ऐडनसोनिया रुब्रोस्टीपा
A. rubrostipa
द्विपद नाम
Adansonia rubrostipa
झ़ुमेल व पेरिए, 1909

फोनी बाओबाब (Fony baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया रुब्रोस्टीपा (Adansonia rubrostipa) है, माडागास्कर की छह बाओबाब जातियों में से एक है। यह माडागास्कर में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी द्वीप पर पाया जाता है।[1][2][3]

शारीरिक विवरण[संपादित करें]

ऐडनसोनिया रुब्रोस्टीपा वृक्ष आकार में बाओबाब की सबसे छोटी जाति है, और यह 5–20 मीटर (16–66 फुट) की ऊँचाई रखता है। तना बोतल के आकार का होता है और इसे अपनी लाल छाल के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है। पेड़ पर नवम्बर से अप्रैल तक चलने वाली वर्षा ऋतु में पत्ते होते हैं लेकिन अन्य शुष्क महीनों में पेड़ से पत्ते झड़े हुए होते हैं। पत्तों का अंत 3-5 अंशों में बंटा होता है। इसके फूल की कलियाँ 16–28 सेमी (6.3–11.0 इंच) लम्बी और 1–2.5 सेमी (0.39–0.98 इंच) की हरी टहनियों के अंत पर होती हैं। फूलों की प्रजनन क्षमता केवल 15 घंटों तक रहती है। यह एक दिन संध्या के समय खिलते हैं और सुबह तक मुरझा जाते हैं। यह इतनी तेज़ी से खिलते हैं कि इन्हें मानव आँखों द्वारा खिलते हुए देखा जा सकता है। इनका परागण मुख्य रूप से लम्बी जिह्वा वाली कुछ स्थानीय पतंगा जातियों द्वारा करा जाता है। फल अक्तूबर-नवम्बर में पकने वाला होता है। इसका बाहरी खोल 4–5 मिमी मोटा और अंदरूनी गूदा शुष्क होता है, जिसमें राजमा के आकार बीज होते हैं। फल के बाहर लाल-भूरे रंग के घने बाल होते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Baum, D.A. (1995). "A Systematic Revision of Adansonia (Bombacaceae)". Annals of the Missouri Botanical Garden. 82 (3): 440–471. JSTOR 2399893. डीओआइ:10.2307/2399893.
  2. "The Baobab: Fun Facts About Africa's Tree of Life". TripSavvy.
  3. "The baobab, a Malagasy tree".