एस्पाराजिन
दिखावट
एस्पाराजिन (Asparagine प्रतीक Asn अथवा N[1]) α-अमीनो अम्ल है जो प्रोटीन के जैव-संश्लेषण के लिए काम में लिया जाता है। इसमें एक α-अमीनो समूह (जो जैविक स्थितियों में प्रोटोनयुक्त −NH+3 है), एक α-कार्बोक्सिलिक अम्ल समूह (जो जैविक स्थितियों में प्रोटोनच्युत −COO− हो जाता है) और एक शृंखला कार्बोक्सामाइड जुड़े होते हैं। इसे ध्रुवीय (शरीरक्रियात्मक पीएच) ऐलिफ़ैटिक अमीनो अम्ल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यह मानवों के लिए आवश्यक नहीं है अर्थात् शरीर इसका संश्लेषण कर सकता है।
एस्पाराजिन के लिए एक अक्षर वाला प्रतीक N स्वेच्छ रूप से प्रदान किया गया था।[2]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Nomenclature and Symbolism for Amino Acids and Peptides". IUPAC-IUB Joint Commission on Biochemical Nomenclature. 1983. मूल से से 9 October 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 March 2018.
- ↑ "IUPAC-IUB Commission on Biochemical Nomenclature A One-Letter Notation for Amino Acid Sequences". Journal of Biological Chemistry (अंग्रेज़ी भाषा में). 243 (13): 3557–3559. 10 July 1968. डीओआई:10.1016/S0021-9258(19)34176-6. 20 February 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 February 2024.