सामग्री पर जाएँ

एसिटानिलिड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
घटिका कांच (वाच-ग्लास) में एसिटानिलिड

एसिटानिलिड (acetanilide) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र C6H5NHC(O)CH3 है। यह एनिलिन का N-एसिटानिलिड व्युत्पन्न है।[1] यह गंधरहित ठोस रसायन है जो पतियों अथवा पपड़ी के रूप में दिखाई देता है। इसके अन्य नाम N-फेनिलएसिटामाइड, एसीटेनिल अथवा एसिटानिलिड्स हैं।

निर्माण और गुणधर्म

[संपादित करें]

एसिटानिलिड का निर्माण एनिलिन के साथ एसिटिक एनहाईड्राइड की अभिक्रिया से किया जा सकता है:[1]

C6H5NH2 + (CH3CO)2O → C6H5NHCOCH3 + CH3COOH

इसका निर्माण कार्बनिक रसायन की प्रयोगशालाओं में पारम्परिक प्रयोग के रूप में किया जाता था[2] लेकिन अब इसे या तो पेरासिटामोल या फिर एस्पिरिन से प्रतिस्थापित किया जा चुका है। इन दोनों से भी समान प्रक्रिया समझाई जा सकती है।

एसिटानिलिड जल में कुछ मात्रा में विलेयता प्रदर्शित करते हैं। शुद्ध क्रिस्टल प्लेट के आकार में रंगहीन, श्वेत या किसी मध्य रंग में दिखाई देता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 “Amines, Aromatic”। Ullmann’s Encyclopedia of Industrial Chemistry (2005)। Wiley-VCH। DOI:10.1002/14356007.a02_037.
  2. See, e.g., The preparation of acetanilide from aniline, Department of Chemistry, University of the West Indies at Mona, Jamaica, अभिगमन तिथि: 2009-08-26; Reeve, Wilkins; Lowe, Valerie C. (1979), "Preparation of Acetanilide from Nitrobenzene", J. Chem. Educ., 56 (7): 488, बिबकोड:1979JChEd..56..488R, डीओआई:10.1021/ed056p488: the latter preparation includes the reduction of nitrobenzene to aniline.