एशले जॉनसन
| एशले जॉनसन जॉनसन | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
एशले सुज़ैन जॉनसन 9 अगस्त 1983 कैमारिलो, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस. |
| पेशा | अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 1990–वर्तमान |
| संबंधी | जॉनी लैंग (बहनोई) |
एशले सुज़ैन जॉनसन (जन्म: 9 अगस्त 1983) एक अमेरिकी अभिनेत्री, वॉइस आर्टिस्ट और गायिका हैं। वह बचपन में ग्रोइंग पेंस (1990–1992) में क्रिसी सीवर की भूमिका के लिए जानी गईं। वयस्क के रूप में उन्होंने टेलीविज़न धारावाहिकों में कार्य किया, जिनमें द किलिंग (2011–2012) में ऐंबर अहमद और ब्लाइंडस्पॉट (2015–2020) में पैटरसन की भूमिकाएँ उल्लेखनीय हैं।[1]
जॉनसन ने कई फ़िल्मों में भी काम किया है, जैसे व्हाट वीमेन वांट (2000), फ़ास्ट फ़ूड नेशन (2006), द हेल्प (2011), और मच अडो अबाउट नथिंग (2012)। वह 2015 से क्रिटिकल रोल नामक डंजन्स एंड ड्रैगन्स वेब सीरीज़ की सदस्य हैं और 2020 में शुरू हुई इसकी चैरिटी शाखा क्रिटिकल रोल फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष भी बनीं।[2]
आरंभिक जीवन
[संपादित करें]एशले जॉनसन का जन्म 9 अगस्त 1983 को कैमारिलो, कैलिफ़ोर्निया में हुआ। उनकी माँ नैंसी एक पूर्व टेस्ट पायलट थीं और पिता क्लिफ जॉनसन एक खोजी जहाज़ के कप्तान थे। उनके एक बड़े भाई क्रिस और एक बड़ी बहन हैली हैं, जो दोनों अभिनेता रहे। हैली ने बाद में गायक जॉनी लैंग से विवाह किया।उनका परिवार कुछ वर्षों तक मिशिगन में रहा और फिर वापस कैलिफ़ोर्निया लौट आया। जॉनसन ने बर्बैंक में पढ़ाई की और बाद में इंटरनेशनल स्कूल ऑफ म्यूज़िक, ग्लेनडेल से वायलिन और पियानो सीखा। जब वह 16 वर्ष की थीं, उनके पिता की मृत्यु हेपेटाइटिस-सी और कैंसर की जटिलताओं से हो गई। हाई स्कूल के समय उन्हें स्कोलियोसिस और काइफ़ोसिस की वजह से तीन साल तक बैक-ब्रेस पहनना पड़ा।[3]
करियर
[संपादित करें]एशले जॉनसन ने छह वर्ष की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1990 से 1992 तक सिटकॉम ग्रोइंग पेंस में क्रिसी सीवर की भूमिका निभाई। 12 वर्ष की आयु तक वह आठ टीवी धारावाहिकों का हिस्सा बन चुकी थीं। उन्होंने बाद में द ग्रोइंग पेंस मूवी और ग्रोइंग पेंस: रिटर्न ऑफ द सीवर्स में भी यह भूमिका दोहराई।[4]
- 1993–94 में वह फेनॉम में दिखाई दीं।
- 1994 में उन्होंने ऑल-अमेरिकन गर्ल में अभिनय किया।
- रोज़ैन सीरीज़ में उन्होंने डीजे की गर्लफ्रेंड लीसा का किरदार निभाया।
- 1995–96 में उन्होंने मेबी दिस टाइम में ग्रेस वॉलेस की भूमिका निभाई।
- फ़िल्म व्हाट वीमेन वांट (2000) में उन्होंने एलेक्स मार्शल की भूमिका निभाई।
- 2008 में डर्ट सीरीज़ में वह शार्ली केट्स के रूप में दिखीं।
- 2009 में वह जोस व्हेडन की डॉलहाउस में दिखाई दीं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "You heard right, Critical Role fans, that was Ashley Johnson in the most recent episode of The Last of Us season 2". Popverse (अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-04-21. अभिगमन तिथि: 2025-10-01.
- ↑ https://www.tvinsider.com/people/ashley-johnson/.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - ↑ Barnett, Cameryn (2025-04-21). "Yes, You're Not Imagining It: That's Ashley Johnson Singing During That Heartbreaking 'Last of Us' Season 2 Scene". Collider (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-10-01.
- ↑ "'The Last of Us' Star Ashley Johnson & 6 More Accuse 'Critical Role's Brian Foster of Sexual and Physical Abuse". IMDb (जर्मन भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-10-01.