सामग्री पर जाएँ

एली ड्यूकोमुन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एली ड्यूकोमुन(19 फरवरी 1833, जिनेवा – 7 दिसंबर 1906, बर्न) एक स्विस लेखक और संपादक थे। 1902 में इन्होंने चार्ल्स-अल्बर्ट गोबाट के साथ शांति का नोबेल पुरस्कार जीता था।

उन्होंने जिनेवा और बर्न में मैगज़ीन और अख़बार के संपादक के तौर पर काम किया। डुकोमुन ने अपने करियर का ज़्यादातर समय जुरा-सिम्पलन रेलवे के जनरल सेक्रेटरी के रूप में बिताया। वे अपना खाली समय शांति से जुड़े कामों में लगाते थे। उन्होंने यूरोपीय संघ के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। इन्होंने 'लेस एटाट्स-यूनिस डी'यूरोप' नामक पत्रिका का संपादन किया। यह पत्रिका 1867 में स्थापित 'इंटरनेशनल लीग ऑफ़ पीस एंड फ़्रीडम' नामक संस्थान से प्रकाशित होती थी। [1]

जीवन परिचय

[संपादित करें]

उनका जन्म जिनेवा में एक घड़ीसाज़ के घर हुआ था। इनका मूल निवास न्यूचैटल में था। वे बचपन से हीं असाधारण प्रतिभा के थे।[2]

1867 में उन्होंने 'लीग डे ला पैक्स एट डे ला लिबर्टे' (शांति और स्वतंत्रता लीग) की स्थापना में मदद की।[3] उन्होंने 1873 से 1891 तक 'जूरा-सिम्पलोन स्टील कंपनी' के सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य किया। इसी वर्ष इन्हें नए बने 'इंटरनेशनल पीस ब्यूरो' का डायरेक्टर बनाया गया। यह बर्न में स्थित पहली गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय शांति संस्था थी। उन्होंने इस पद के लिए वेतन लेने से मना कर दिया, और कहा कि वे इस पद पर केवल अपने आदर्शों के कारण ही सेवा करना चाहते हैं। 1895 से उन्हें 'इंटरनेशनल पीस ऑफिस' की पत्रिका 'कॉरेस्पोंडेंस द्वि-मासिक' का डायरेक्टर बनाया गया।[4]

उनके बेहतरीन संगठनात्मक कौशल की वजह से ही इस समूह को सफलता मिली। 1902 में उन्हें 'नोबेल शांति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। 1906 में अपनी मृत्यु तक वे इस संस्था के डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहे।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Élie Ducommun | Nobel Prize, Peace Activist, Journalist | Britannica". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 10 जून 2026.
  2. "Nobel Peace Prize 1902". NobelPrize.org. अभिगमन तिथि: 3 जून 2026.
  3. Monnier, Victor (1984). "Notes et documents pour servir à la biographie d'Elie Ducommun". Revue européenne des sciences sociales. pp. 139–164. अभिगमन तिथि: 3 जून 2026.
  4. "Élie Ducommun | Nobel Prize, Peace Activist, Journalist | Britannica". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 3 जून 2026.