सामग्री पर जाएँ

एलियट बीच

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एडवर्ड एलियट बीच (Edward Elliot's Beach) भारतीय राज्य तमिल्नाडु की राजधानी चेन्नई के मोहल्ले बेसंत नगर पर स्थित एक समुद्र तट है। इस तट के प्रचलित नाम एलियट बीच (Elliot's Beach) और बेसंत नगर समुद्र तट (Besant Nagar Beach) अथवा बेस्सी (Bessie) हैं। यह मरीना बीच के दक्षिण में स्थित है[1] और इसका नामकरण उपनिवेशी भारत की मद्रास प्रैज़िडन्सी के मुख्य मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक एडवर्ड एलिएट के नाम पर किया गया।[2] इसके तट पर आवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ का तीर्थस्थल है जिसे अन्नाई वैलंकन्नी चर्च के नाम से भी जाना जाता है और इसके निकट अष्टलक्ष्मी मंदिर है।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. फ्रेडेरिक, प्रिंस (28 अक्टूबर 2012). "Marina vs Bessie". द हिन्दू. चेन्नई. अभिगमन तिथि: 30 अक्टूबर 2012.
  2. वी॰, श्रीराम. "Of Mrs. Napier and Mr. Elliot". द हिन्दू (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2017-03-26.
  3. "Elliot's Beach". चैन्नई गाइड. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2011.