एम्फिटामाइन
दिखावट
एम्फिटामाइन (amphetamine) कार्बनिक यौगिकों का मिश्रण है जो केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र उद्दीपक है। इसका उपयोग ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार, अतिस्वाप (अति निद्रारोग) और मोटापे के उपचार के लिए किया जाता है। एम्फिटामाइन का आविष्कार सन् 1887 में लाज़र एडेलेनु ने किया और बाद में 1920 के दशक के अंत तक इसे औषधि के रूप में काम में लिया जाने लगा। यह दो प्रतिबिम्ब रूपी समावयवों लेवोएम्फ़ेटामाइन और डेक्सट्रोएम्फेटामाइन के रूप में पाया जाता है।