सामग्री पर जाएँ

एमॉक्सिसिलिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एमॉक्सिसिलिन (amoxicillin) पेनिसिलिन परिवार के एमिनोपेनिसिलीन वर्ग से सम्बंधित एक प्रतिजैविक औषधि है। इस औषधि का उपयोग मध्यकर्णशोथ, गले में खराश, निमोनिया, त्वचा संक्रमण, ओडोंटोजेनिक संक्रमण और मूत्र मार्ग संक्रमण जैसे जीवाणु संक्रमणों के निदान के लिए किया जाता है।[1] इसे मुख्यतः मुख से (गटकना या निगलना) लिया जाता है या कभी-कभी इंट्रामस्क्युलर सुई अथवा बोलस सुई द्वारा भी दिया जाता है। सुई से इसे अन्तःशिरा में पहुँचाना त्वरित परिणामों के लिए किया जाता है जो कुछ सेकण्ड से कुछ मिनट में किया जा सकता है।[1][2]

इसके प्रतिकूल प्रभावों में मतलनी आना और शरीर पर दाने निकलना शामिल हैं।[1] इससे खमीर संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है और जब इसे क्लैवुलैनिक अम्ल के साथ उपयोग किया जाता है तो दस्त हो सकता है।[3] इसका उपयोग उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिन्हें पेनिसिलिन से एलर्जी है।[1] वृक्क सम्बंधी समस्या वाले लोगों में इसके उपयोग की खुराक को कम करने की आवश्यकता हो सकती है।[1] गर्भावस्था और स्तनपान में इसका उपयोग हानिकारक होता है।[1] एमॉक्सिसिलिन प्रतिजैविक औषधियों के β-लैक्टम परिवार में शामिल है।[1]

एमॉक्सिसिलिन की खोज सन् 1958 में हुई और इसका चिकित्सा में उपयोग सन् 1972 में आरम्भ हुआ।[4][5] एमॉक्सिल को सन् 1974 में संयुक्त राज्य अमेरिका में चिकित्सा उपयोग की अनुमति मिली और यूनाइटेड किंगडम में इसकी अनुमति सन् 1977 में मिली। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक औषधियों की सूची में है।[6] यह बच्चों के लिए सबसे अधिक निर्धारित प्रतिजैविक औषधियों में से एक है।[7] एमॉक्सिसिलिन सामान्य औषधि के रूप में उपलब्ध है।[1] सन् 2022 में यह संयुक्त राज्य अमेरिका में 26वीं सबसे अधिक उपयोगी औषधि थी जिसके 2 करोड़ से अधिक नुस्खे थे।[8][9]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Amoxicillin". Drugs.com, The American Society of Health-System Pharmacists. 3 जनवरी 2022. 24 नवम्बर 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 नवम्बर 2022.
  2. "Amoxicillin Sodium for Injection". EMC. 10 फ़रवरी 2016. 27 अक्टूबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 अक्टूबर 2016.
  3. Gillies M, Ranakusuma A, Hoffmann T, Thorning S, McGuire T, Glasziou P, Del Mar C (January 2016). "Common harms from amoxicillin: a systematic review and meta-analysis of randomized placebo-controlled trials for any indication". CMAJ. 187 (1): E21 – E31. डीओआई:10.1503/cmaj.140848. पीएमसी 4284189. पीएमआईडी 25404399.
  4. Fischer J, Ganellin CR (2006). Analogue-based Drug Discovery. जॉन वाइली एंड संस. p. 490. ISBN 978-3-527-60749-5. 8 सितंबर 2017 को मूल से पुरालेखित.
  5. Roy J (2012). An introduction to pharmaceutical sciences production, chemistry, techniques and technology. कैम्ब्रिज: वूडहैड पब्लिकेशन्स. p. 239. ISBN 978-1-908818-04-1. 8 सितंबर 2017 को मूल से पुरालेखित.
  6. World Health Organization (2023). The selection and use of essential medicines 2023: web annex A: World Health Organization model list of essential medicines: 23rd list (2023). जीनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन. hdl:10665/371090. WHO/MHP/HPS/EML/2023.02.
  7. Kelly D (2008). Diseases of the liver and biliary system in children (3 ed.). Chichester, UK: Wiley-Blackwell. p. 217. ISBN 978-1-4443-0054-3. 8 सितंबर 2017 को मूल से पुरालेखित.
  8. "The Top 300 of 2022". ClinCalc. 30 अगस्त 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2024.
  9. "Amoxicillin Drug Usage Statistics, United States, 2013 - 2022". ClinCalc. अभिगमन तिथि: 30 अगस्त 2024.