एमइके
ब्यूटेनोन (butanone) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र CH3C(O)CH2CH3 है। इसे मिथाइल एथिल कीटोन (methyl ethyl ketone; संक्षिप्त एमइके) अथवा एथिल मिथाइल कीटोन (ethyl methyl ketone) के नाम से भी जाना जाता है। इस रंगहीन द्रव कीटोन में एसीटोन जैसी तीक्ष्ण मीठी गंध होती है। इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर औद्योगिक रूप में किया जाता है लेकिन प्रकृति में यह बहुत कम मात्रा में पाया जाता है।[1] यह जल में आंशिकतः घुलनशील होता है और औद्योगिक विलायक के रूप में काम आता है। यह एक अन्य विलायक टेट्राहाइड्रोफ्यूरान का समावयवी है।
निर्माण
[संपादित करें]ब्यूटेनोन का निर्माण 2-ब्यूटानोल के ऑक्सीकरण से किया जाता है। 2-ब्यूटानोल का विहाइड्रोजनीकरण ताम्बा, जस्ता और कांसा के उत्प्रेरण से किया जाता है:
- CH3CH(OH)CH2CH3 → CH3C(O)CH2CH3 + H2
इसका वार्षिक उत्पादन 70 करोड़ किलोग्राम के लगभग होता है। अन्य संश्लेषण विधियों की भी जाँच की गई है लेकिन उन्हें उपयोग नहीं किया जाता है। इसमें एसीटोन के औद्योगिक उत्पादन के अनुरूप 2-ब्यूटीन का वैकर ऑक्सीकरण और आइसोब्यूटिलबेंज़ीन का ऑक्सीकरण शामिल है।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]| यह लेख कार्बनिक यौगिक के बारे में एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |