सामग्री पर जाएँ

एब्ला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एब्ला
𒌈𒆷
वैकल्पिक नाम टेल मर्दिख़
تل مرديخ
स्थान इदलिब गवर्नरेट, सीरिया
प्रकार बस्ती
इतिहास
स्थापित ल. 3500 ईसा पूर्व
परित्यक्त 7वीं शताब्दी  AD
काल कांस्य युग
संस्कृति किश सभ्यता, एमोराइट
स्थल टिप्पणियां
उत्खनन दिनांक 1964–2011
पुरातत्ववेत्ता पाओलो मैथिया
स्थिति जर्जर
स्वामित्व सार्वजनिक
सार्वजनिक अभिगम हाँ

एब्ला (सुमेरियन: 𒌈𒆷 eb₂-la[1], अरबी: إبلا, आधुनिक: تل مرديخ, टेल मर्दिख) सीरिया का प्राचीन साम्राज्य था। अलेप्पो से लगभग 55 कि॰मी॰ (34 मील) दक्षिण-पश्चिम में मर्दिख (सीरिया में) गांव के पास इसके अवशेष मिलते हैं। एब्ला तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व और दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के पूर्वार्ध में एक महत्वपूर्ण केंद्र था। इसकी खोज से यह साबित हुआ कि लेवेंट मिस्र और मेसोपोटामिया के समान प्राचीन और केंद्रीकृत सभ्यता का केंद्र था। इससे यह प्रमाणित हुआ कि प्रारंभिक कांस्य युग के दौरान निकट पूर्व में महत्वपूर्ण केंद्र दो से अधिक थे। एब्ला का साम्राज्य प्रथम विश्व शक्ति के रूप में जाना गया।

प्रारंभिक कांस्य युग (लगभग 3500 ई॰पू॰) में यह एक छोटी सी बस्ती के रूप में बसा। आगे यह व्यापारिक साम्राज्य के रूप में विकसित होकर, एक विस्तारवादी शक्ति के रूप में विकसित हुआ। इसने उत्तरी और पूर्वी सीरिया के अधिकांश भाग कब्ज़ा कर लिया।[2] एब्ला 23वीं शताब्दी ईसा पूर्व में नष्ट हो गया था। इसके बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया जिसका उल्लेख उर के तीसरे राजवंश के अभिलेखों में किया गया। पहले एब्ला का विस्तार करके दूसरा एब्ला का निर्माण किया गया जिस पर एक नए शाही राजवंश का शासन था। इसे तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के अंत में नष्ट कर दिया गया, जिससे एमोराइट जनजातियाँ शहरों में जाकर बसीं। इससे तीसरे एब्ला साम्राज्य का निर्माण हुआ।

तीसरी सहस्राब्दी ई॰पू॰ के उत्तरार्ध के दौरान एब्ला सीरियाई राज्यों में सबसे प्रमुख साम्राज्य था इसलिए इस काल को "अभिलेखागार का युग" कहा जाता है।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "epsd2/sux/Ebla[1]". oracc.museum.upenn.edu. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.
  2. जूनियर, विलियम एच॰ स्टीबिंग (2016). Ancient Near Eastern History and Culture [प्राचीन निकट पूर्वी इतिहास और संस्कृति] (अंग्रेज़ी में). रूटलेज. पृ॰ 63. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-315-51116-0. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.
  3. मैत्थिय, पाओलो; मरचेट्टि, निकोलो (31 मई 2013). "Ebla and its Landscape: Early State Formation in the Ancient Near East" [एब्ला और उसका परिदृश्य: प्राचीन निकट पूर्व में प्रारंभिक राज्य गठन] (अंग्रेज़ी में). लेफ़्ट कॉस्ट प्रैस. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  • एबला एबला को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता देने का सुझाव
  • एब्ला खुदाई की तस्वीरों और योजनाओं के साथ