एनकार्नासिओन, पैराग्वे

एनकार्नासिओन पैराग्वे के इटापुआ विभाग का एक ज़िला और राजधानी शहर है। यह विभाग के दक्षिण-पूर्व में पराना नदी के दाहिने (पश्चिमी) किनारे पर अर्जेंटीना के पोसाडास शहर के ठीक सामने स्थित है। इस शहर का मूल नाम नुएस्ट्रा सेनोरा डे ला अनुन्सियासिओन डी इटापुआ था और इसके अधिकांश निवासियों द्वारा इसे गर्मियों की राजधानी माना जाता है।[1]
इतिहास
[संपादित करें]अनुन्सियासिओन डी इटापुआ नामक मिशन की स्थापना पैराग्वे के जेसुइट सैन रोके गोन्ज़ेलेज़ डी सांता क्रूज़ ने 25 मार्च 1615 को पराना नदी के दक्षिणी किनारे पर की। 1926 में एक विनाशकारी एफ5 बवंडर ने शहर को तबाह कर दिया जिसमें कम से कम 300 लोग मारे गए और लगभग 500 घायल हो गए। यह दक्षिण अमेरिका इतिहास का सबसे घातक बवंडर है।[2]
भूगोल और जलवायु
[संपादित करें]यह शहर अर्जेंटीना के पोसाडास के ठीक सामने पराना नदी के दाहिने (पश्चिमी) किनारे पर बसा है।[3] एनकार्नासिओन में आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है। गर्मियों में मौसम गर्म और उमस भरा होता है जबकि सर्दियों में मौसम सुहावना और ठंडा होता है। देश के सुदूर दक्षिण में अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह पैराग्वे का सबसे ठंडा शहर है। 1975 की सर्दियों में एनकार्नासिओन में बर्फबारी हुई जो पैराग्वे के इतिहास में पहली बार था। साल भर तापमान आमतौर पर 52°F से 90°F के बीच रहता है।[4] साल की औसत सापेक्ष आर्द्रता 73% है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "वाई लिव इन एनकार्नासिओन पैराग्वे". लिविंग इन पैराग्वे. 19 नवम्बर 2018. अभिगमन तिथि: 16 जून 2026.
- ↑ "1926 एनकार्नासिओन टोरनेडो". ग्रोकिपीडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 16 जून 2026.
- ↑ "एनकार्नासिओन". ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 17 जून 2026.
- ↑ "क्लाइमेट एंड एवरेज वेदर ईयर राउंड इन एनकार्नासिओन". weatherspark.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 17 जून 2026.