एडिनबर्ग में परिवहन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रिंसेस स्ट्रीट पर चल रहे बस

एडिनबर्ग, परिवहन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है, और कई मायनों में यहाँ की परिवहन व्यवस्था पूर्व-मध्य स्काॅटलैंड के परिवहन का मुख्याधार भी है। इसकी बहुसाधनीय परिवहन व्यवस्था एडिनबर्ग नगर एवं उसके उपनगरों व अन्य सेट इलाकों को बाकी के स्काॅटलैंड, यूके व विश्व के अन्य स्थानों से जोड़ता है। स्काॅटिश संसद के अधिकारक्षेत्र में है, जिसके पास, इसपर कानूनन नियंत्रण, अधिकार, एवं शहर में संबंधित वित्तीय व इन्फ़्रास्ट्रक्चर संबंधित योजना बनाने की भी पूरी क्षमता है। परिवहन संबंधित सारा प्रभार सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग काउंसिल की कार्यपालन इकाई पर है, जो इसकी विकास व ठीक से संचालन के लिये ज़िम्मेदार है। यह परिवहन संबंधित विस्त्रित प्रदाताओं को एक छत्रपति में संयोजित करती है। एडिनबर्ग की परिवहन व्यवस्था आम तौर पर अतिरिक्त व सक्षम है, परंतु कठिनाइयाँ, जैसे: ट्रैफ़िक संकुलन, महत्वपूर्ण परिवहन योजनाओं की आपूर्ति में देरी, प्रचलित चिंतन का विषय हैं। हाल में आई समस्याओं में चोरी एवं सड़क दुर्धटनाओं में आई बढ़ोतरी हैं।

परिवहन के साधन[संपादित करें]

वायुमार्ग[संपादित करें]

हवाई अड्डे का नियंत्रण स्तंभ

एडिनबर्ग हवाई अड्डा, स्काटलैंड का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा एवं स्काॅटलैंड की राजधानी का प्रमुख प्रवेशद्वार है। यह प्रतिवर्ष करीब 1 करोड़ यात्रियों की आवाजाही संभालता है। 2015 में यह आँकड़ा 11 मिलियन (1.1करोड़) हो गया था। इस बढ़ते हुए यात्रियों की संख्या के मद्देनज़र हवाई आड्डा चालक कंपनी(बीबए लिमिटेड) ने हवाई अड्डे के विस्तार की योजना बनाई थी।[1][2]

बस परिवहन[संपादित करें]

प्रिंसेस स्ट्रीट पर लोथियन बसें

एडिनबर्ग में यातायात प्रमुखतः बसों द्वारा की जाता है। लोथियन बस सेवाएँ, एडिनबर्ग की सर्वाधिक बस सेवाएँ, शहर के केंद्र से बाहरी इलाक़ों तक, संचालित करते हैं, जिनमें ज़यादा तर रूट प्रिंसेस स्ट्रीट से हो कर गुज़रती हैं। इसकी आलावा अन्य बस सेवाएँ, जैसे: स्टेजकोच, स्काॅटिश सिटीवाॅक, नैशनल एक्सप्रेस कोचेज़ और फ़र्स्ट स्काॅटलैंड ईस्ट, सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ स्क्वायर के आगे स्थिति एडिनबर्ग बस स्टेशन से हवाई आड्डे तक अपनी सेवाएँ संचालित करती हैं। एडिनबर्ग नगर निगम परिवहन विभाग के उत्तराधिकारी होने के नाते लोथियन बस, शहर की सारी टूरिस्ट बस सेवाएँ और निईट बस सेवाएँ भी संचालित करती है। वर्ष 2010 में लोथियन बस सेवाओं ने 10.9 करोड़ यात्री दर्ज किया।[3][4]

रेल मार्ग[संपादित करें]

एडिनबर्ग वेवर्ली स्टेशन जो की ओल्ड और न्यू टाउन के बीच स्थित पूर्व झील के गड्डढे में स्थित है।
एडिनबर्ग वेवर्ली स्टेशन में, रवाना होने के लिये खड़ी एक ट्रेन

एडिनबर्ग वेवर्ली रेलवे स्टेशन, स्काॅटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। अप्रैल 2010 और मार्च 2011 के बीच यात्रियों के प्रवेश और निष्कासन के आँकड़ओं के आधारपर यह लंदन के बाहर पाँचवाँ सबसे व्यस्त स्टेशन है, एवं प्लेटफार्मों की संख्या के आधारपर यह यूके का दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन है। यहाँ से लंडन जानेवाली कई ट्रेनें रवना होती हैं, जो ऐबेलियो स्काॅटरेल द्वारा संचालित की जाती हैं। [5] इसके अलावा एडिनबर्ग पार्क रेलवे स्टेशन और हेऽमार्क रेलवे स्टेशन भी शहर में स्थित हैं। एडिनबर्ग क्राॅसरेल इन दोनो स्टेशनों को जोडती है। इसके अलावा यह ब्रन्स्टेन रेलवे स्टेशन और न्यक्रेग्हाॅल जैसे उपनगरीय स्टेशनों को भी जोड़ती है। इनके अलावा भी शहर के अन्य उपनगरों को जोड़नेवाली अन्य और यात्री लाइनें हैं।[6][7]

एडिनबर्ग ट्राम[संपादित करें]

एडिनबर्ग की नई ट्राम, प्रिन्सेस स्ट्रीट पर

31 मई 2014 से एडिनबर्ग ट्राम चालनयोग्य हो गईं। जिसके कारण 16 नवंबर 1956 में बंद होने के पश्चात ट्राम सेवाएँ पुनःआरंभ हुईं। इस योजना को 2007 में सांसदीय स्वीकृति प्राप्त होगई थी, और प्रथम चरण पर निर्माण 2008 में शुरू किया गया था। [8] योजनानुसार जुलाई 2011 तक इसकी समाप्ति की योजना थी,[9] परंतु लम्बे चले ठेकेदारी पर मुठभेड़ के कारण कार्य देर से खतम हुआ।[10][11][12] जिस बीच इसकी कुल लागत £545 मिलियन (£54.5 करोड़) से बढ़कर, 2011 में £750 मिलियन (£75करोड़) हो गई, और [13] कुछ अनुमानों के मुताबिक यह £100 करोड़ भी हो सकता है। इसके पूरे ट्रैक की लम्बाई 8.7 मील (14.0 कि॰मी॰) है।[14]

अन्य साधन[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Edinburgh Airport hails record year". बीबीसी न्यूज़. 11 January 2016. मूल से 30 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2016.
  2. "Edinburgh Airport Masterplan July 2011" (PDF). edinburghairport.com. मूल (PDF) से 15 फरवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 फरवरी 2013.
  3. "Our company". Lothian Buses. मूल से 23 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 February 2012.
  4. "LOTHIAN BUSES plc CONSOLIDATED REPORTS AND ACCOUNTS" (PDF). Lothian Buses. मूल (PDF) से 26 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फरवरी 2012.
  5. पिगॉट, निक, संपा॰ (जून 2012). "Waterloo still London's busiest station". द रेलवे मैगज़ीन. खण्ड 158 अंक. 1334. हॉनकैसल, लिंक्स: मॉर्टॉन्स मीडिया समूह. पृ॰ 6.
  6. "Edinburgh CrossRail project". Scottish Government. 4 December 2001. मूल से 2 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 February 2013.
  7. "Edinburgh rejects congestion plan". बीबीसी न्यूज़. 22 फरवरी 2005. मूल से 1 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 फरवरी 2013.
  8. वाइज़मैन, रिचर्ड जोसेफ़ स्टीवर्ट (2005). Edinburgh's Trams: The Last years. Stenlake Publishing. पपृ॰ 2–3. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 1-84033-343-X.
  9. "Backing for capital tram system". बीबीसी न्यूज़. 25 October 2007. अभिगमन तिथि 19 February 2013.
  10. "Train interchange delay threatens to push back tram project". The Scotsman. 18 June 2009. मूल से 5 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 January 2010.
  11. "Tram testing set to increase". Edinburgh Trams. 17 February 2014. मूल से 2 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2014.
  12. "Edinburgh trams start date is May 31 – Edinburgh Evening News". Edinburghnews.scotsman.com. 2 May 2014. मूल से 5 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2014.
  13. "Scrapping Edinburgh trams would cost £750m". बीबीसी न्यूज़. 23 June 2011. मूल से 5 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 March 2013.
  14. "Edinburgh tram budget poised to hit £1bn mark". STV Edinburgh. 19 August 2011. मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 March 2013.