एटली (निदेशक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एटली कुमार

एटली पुरस्कार लेते हुए
जन्म अरुण कुमार
21 सितम्बर 1986 (1986-09-21) (आयु 37)
तिरुप्परनकुंड्रम, मदुरई, तमिलनाडु, भारत
शिक्षा की जगह सत्यभामा विश्वविद्यालय[1]
पेशा
  • फ़िल्म निर्देशक
  • पटकथा लेखक
  • निर्माता
कार्यकाल 2010–वर्तमान
जीवनसाथी कृष्णा प्रिया (वि॰ 2014)
बच्चे 1 (पुत्र)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अरुण कुमार (जन्म 21 सितंबर 1986), जिन्हें एटली के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा (स्क्रीनप्ले) लेखक निर्माता हैं जो तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। [2]

उन्होंने शुरू में एंथिरन (2010) और नानबन (2012) जैसी फिल्मों में एस शंकर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। उन्होंने फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म राजा रानी में नयनतारा, नाज़रिया, आर्य और जय जैसे कलाकारों के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें विजय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक के लिए तमिलनाडु राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद, उन्होंने अपनी अगली फिल्म थेरी (2016) का निर्देशन किया, जिसमें अभिनेता विजय मुख्य भूमिका में थे।

उन्होंने मेर्सल (2017) और बिगिल (2019) का निर्देशन किया, जिसमें भी अभिनेता विजय ही थे। एटली की आने वाली फिल्म जवान (2023) है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान हैं।

आजीविका[संपादित करें]

एटली ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में, निर्देशक एस. शंकर के सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म एंथिरन (2010) और नानबन (2012) से की, जो हिंदी फिल्म 3 इडियट्स की रीमेक थी । उनकी लघु फिल्म मुगापुथगम (2011) को जनता और विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों से भारी प्ररशंसा मिली। 2013 में, एटली ने एआर मुरुगादॉस , फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नेक्स्ट बिग फिल्म्स द्वारा निर्मित एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म राजा रानी के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की , जिसमें आर्य , जय , नयनतारा , नाज़रिया नाज़िम और सत्यराज जैसे अभिनेता थे। राजा रानी ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक की कमाई की [3]और उन्हें विजय पुरस्कार द्वारा नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला ।[4]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

एटली ने 9 नवंबर 2014 को अभिनेत्री कृष्णा प्रिया से शादी की। उन दोनो का एक बेटा है जिसका जन्म 31 जनवरी 2022 को हुआ था। [5] [6]

पुरस्कार[संपादित करें]

फिल्म पुरस्कार वर्ग परिणाम संदर्भ
राजा रानी तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार 2013 सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक जीत [7]
एडिसन अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक जीत
8वां विजय पुरस्कार श्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक जीत [8]
सर्वश्रेष्ठ कहानी, पटकथा लेखक नामित
श्रेष्ठ डायलॉग नामित
तीसरा SIIMA अवार्ड्स श्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक नामित
थेरी दूसरा IIFA उत्सवम सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - तमिल जीत [9]
बिहाइंडवुड्स गोल्ड मेडल पीपुल्स च्वाइस डायरेक्टर जीत [10]
छठा SIIMA पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - तमिल जीत [11]
64वां फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - तमिल नामित [12]
मेर्सल एडिसन अवार्ड्स 2018 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीत [13]
65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - तमिल नामित [14]
7वां SIIMA अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीत [15]
टेकऑफ़्स पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीत [16]
10वां विजय पुरस्कार पसंदीदा निर्देशक जीत [17]



[18]
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग नामित

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में[संपादित करें]

वर्ष शीर्षक निर्देशक लेखक निर्माता भाषा नोट
2013 राजा रानी हाँ हाँ नहीं तामिल
2016 थेरी हाँ हाँ नहीं
2017 सांगिली बुंगीली कधवा थोरे नहीं नहीं हाँ [19]
2017 मेर्सल हाँ हाँ नहीं सह-लेखक: विजयेन्द्र प्रसाद
2019 बिगिल हाँ हाँ नहीं
2020 अंधाघरम नहीं नहीं हाँ
2023 जवान हाँ हाँ नहीं हिंदी

विशेष परिस्तिथी[संपादित करें]

फिल्मे जिसमे एटली की अतिथी परिस्तिथी है
वर्ष शीर्षक नोट Ref.
2012 नानबन " अश्कू लस्का " गीत में
2019 बिगिल " सिंगापेनी " गीत में
2023 जवान " जिंदा बंदा" गीत में

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Atlee Kumar (atlee) Biography, Life Story, Career, Awards & Achievements". फिल्मीबीट (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2019-02-10.
  2. "Atlee Kumar (atlee) Biography, Life Story, Career, Awards & Achievements". फिल्मीबीट (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2019-02-10.
  3. "Raja Rani crosses 50 crore mark". The Times of India. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-03-28.
  4. "8th Annual Vijay Awards a grand success". The Times of India. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-03-28.
  5. "Director Atlee is engaged to his Rani, Krishna Priya". Behindwoods. 20 January 2016.
  6. "Atlee-Krishna Priya Wedding Reception Photos". International Business Times. 9 November 2014. अभिगमन तिथि 20 January 2016.
  7. "TN Govt. announces Tamil Film Awards for six years". The Hindu. 14 July 2017.
  8. Sangeetha, Seshagiri (6 July 2014). "Vijay Awards: Ajith's 'Arrambam', Kamal Haasan, Sivakarthikeyan Bag Awards [Winners List]". IB Times. अभिगमन तिथि 6 July 2014.
  9. Upadhyaya, Prakash (14 March 2017). "IIFA South Utsavam Awards 2017: Here is the complete nomination list for Tamil movies". International Business Times. मूल से 18 May 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 May 2017.
  10. "Complete list of award winners in Behindwoods Gold Medals 2017". Behindwoods. 2017-06-14. अभिगमन तिथि 2021-10-02.
  11. "SIIMA 2017 Nomination List – Tamil". South Indian International Movie Awards. मूल से 31 May 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 May 2017.
  12. "Tamil Nominations for Filmfare Awards South 2017". Filmfare. मूल से 9 June 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 June 2017.
  13. Upadhyaya, Prakash (26 February 2018). "Ilayathalapathy Vijay's Mersal sweeps Edison Awards [winners' list]". International Business Times. मूल से 29 April 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 April 2018.
  14. "Nominations for the 65th Jio Filmfare Awards (South) 2018". Filmfare. 4 June 2018. मूल से 4 June 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 June 2018.
  15. Goyal, Divya (15 August 2018). "SIIMA 2018 Nominations: Vijay's Mersal Beats Madhavan And Vijay Sethupathi's Vikram Vedha". NDTV. मूल से 10 September 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2018.
  16. "T-Awards Poll". Techofes. मूल से 19 February 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 February 2018.
  17. Upadhyaya, Prakash (4 June 2018). "Vijay Awards 2018: Here is the complete list of winners [Photos]". International Business Times. मूल से 4 June 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 June 2018.
  18. "The Glitzy Night is Here!". Hotstar. 16 June 2018. मूल से 18 June 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 June 2018.
  19. "Before Thalapathy 63: The films Atlee has been accused of plagiarising". India Today (अंग्रेज़ी में). Chennai. 17 April 2019. अभिगमन तिथि 14 June 2021.