सामग्री पर जाएँ

एजिथ्रोमाइसिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एजिथ्रोमाइसिन (Azithromycin) विभिन्न जैविक संक्रमणों के इलाज के लिए काम में ली जाने वाली प्रतिजैविक औषधि है।[1] इसे ब्राण्ड नाम ज़िथ्रोमैक्स (Zithromax; मुख से लेने के लिए) और अज़ासाइट (Azasite; आँखों में बूंद के रूप में लेने के लिए) से विक्रय किया जाता है। इसमें कान के मध्य संक्रमण, गले का संक्रमण, न्यूमोनिया, रतिरोग और कुछ अन्य जठरांत्र शोथ शामिल हैं।[1] औषधियों के अतिरिक्त इसका उपयोग मलेरिया के लिए भी किया जा सकता है।[1] इस औषधि का उपयोग मुख से, नस में सुई द्वारा या आँख में बुंद के रूप में किया जाता है।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 "Azithromycin". The American Society of Health-System Pharmacists. 5 सितंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 अगस्त 2015.