एच. आर. विश्वास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एच. आर. विश्वास
पेशासाहित्यकार
भाषासंस्कृत
राष्ट्रीयताभारतीय
कालआधुनिक काल

एच. आर. विश्वास संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। इनका जन्म कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले के शृंगेरी में हुआ और अब वह मैंगलुरु में रहते हैं।

कार्य और पुरस्कार[संपादित करें]

विश्वास संस्कृत पत्रिका सम्भाषण संदेश के संपादक रहे हैं। इन्होंने कर्नाटक सरकार के कक्षा ५ से ७ तक के लिए संस्कृत पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम समिति में कार्य किया है। वे संस्कृत भारती के प्रकाशन प्रमुख रहे है। [1] उन्होंने एस. एल. भैरप्प के कन्नड़ पुस्तक पर्व का भी अनुवाद किया है।[2]

२०१० में इन्हे उपन्यास आवरणम् के लिये साहित्य अकादमी का संस्कृत अनुवाद पुरस्कार मिला। ये उपन्यास एस. एल. भैरप्प के कन्नड आवरण का अनुवाद है।[3]

२०१३ में इन्हे नाटक मार्जालस्य मुखं दृष्टम् के लिये साहित्य अकादमी का संस्कृत बाल साहित्य पुरस्कार मिला।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dr.Vishwas gets Sahitya Academy Award". २२ फ़रवरी २०११. मूल से 3 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितंबर २०१७.
  2. "Translation is challenging work, say writers". द हिन्दू. १९ नवंबर २०१२. मूल से 28 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितंबर २०१७.
  3. "अकादमी अनुवाद पुरस्कार (१९८९-२०१६)". साहित्य अकादमी. १९ जुलाई २०१७. मूल से 4 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितम्बर २०१७.
  4. "बाल साहित्य पुरस्कार (2010-2016)". साहित्य अकादमी. १९ जुलाई २०१७. मूल से 2 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ सितम्बर २०१७.