एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक ही रास्ता

एक ही रास्ता का पोस्टर
निर्देशक दीपक बहरी
निर्माता चन्दर सदाना
अभिनेता अजय देवगन,
रवीना टंडन,
सईद जाफ़री,
रज़ा मुराद
संगीतकार महेश–किशोर
प्रदर्शन तिथि
22 अक्तूबर 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

एक ही रास्ता 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। यह फिल्म एक ही रास्ता (1977) की रीमेक है जिसमें रेखा मुख्य कलाकार थी। फिल्म में अजय देवगन, रवीना टंडन, रज़ा मुराद और सईद जाफ़री हैं।

संक्षेप[संपादित करें]

कुब्ला (रज़ा मुराद) एक आतंकवादी है जो भारत पर शासन करना चाहता है। ऐसा करने के लिए उसे भारतीय सशस्त्र बलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए। इसलिए वह भारतीय सेना अधिकारी विक्रम (मोहनीश बहल) को अपने दल में भर्ती करता है। इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए, विक्रम एक और सैनिक को मार देता है और यह सुनिश्चित करता है कि सैनिक करन सिंह (अजय देवगन) को दोषी मान जाये।


यह सब योजना के अनुसार चल जाता है और करण सिंह भगौड़ा बन जाता है। तब कुब्ला और विक्रम कर्नल चौधरी (सईद जाफ़री) और उनकी बेटी प्रिया (रवीना टंडन) का अपहरण कर लेते हैं। वे भगत सिंह (कुलभूषण खरबंदा) को उस महत्वपूर्ण जानकारी का पता लगाने के लिये ढाई घंटे देते हैं। नहीं तो फिर कर्नल की हत्या हो जाएगी और प्रिया का बलात्कार कर दिया जाएगा।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी महेश–किशोर द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."आँख मेरे यार की दुखे"नक्श लयालपुरीकविता कृष्णमूर्ति, पंकज उधास5:16
2."आँख मेरे यार की दुखे" (पुरुष)नक्श लयालपुरीपंकज उधास5:18
3."कलियों के खिलने का"रानी मलिकउदित नारायण, बेला सुलाखे5:06
4."मेरी सीटी बज गई"गुलशन बावरासाधना सरगम, कुमार सानु4:16
5."प्यार गजब की चीज है"देव कोहलीविपिन सचदेव6:21
6."तेरे मेरे प्यार का किस्सा"कुलवंत जानीकुमार सानु, बेला सुलाखे4:54
7."यार को मिलने जाना है"देव कोहलीविनोद राठौड़5:54

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]