एक इंच
| कंपनी प्रकार | प्राइवेट |
|---|---|
| शैली | विकेंद्रीकृत वित्त (DeFi), ब्लॉकचेन |
| स्थापित | 19 मई 2019 |
| स्थापक | सर्गे कुंज़, ऐंटोन बुकोव |
सेवा क्षेत्र | वैश्विक |
| उत्पाद | 1inch Wallet, 1inch Card, 1inch Portfolio, 1inch Aqua, 1inch Fusion/Fusion+, 1inch Limit Order Protocol, 1inch Aggregation Protocol |
| मूल कंपनी | डेजेनसॉफ़्ट लिमिटेड (Dejenssoft Limited) |
| वेबसाइट | 1inch |
एक इंच एक विकेंद्रीकृत वित्त (DeFi) इकोसिस्टम है जो कई ब्लॉकचेन नेटवर्क पर एकीकृत लिक्विडिटी/तरलता (aggregated liquidity) और क्रिप्टो टोकन स्वैप की सेवा प्रदान करता है।[1][2] इस प्लैटफॉर्म की शुरुआत एक विकेंद्रीकृत एक्सचेंज एग्रीगेटर (DEX) के रूप में हुई थी, जो कई एक्सचेंजों और मार्केट मेकर्स की लिक्विडिटी को जोड़कर उपयोगकर्ताओं को सबसे बेहतर ट्रेडिंग रेट्स देता था।[3][4] हाल ही में, इसने ‘इंटेंट आधारित स्वैप एक्ज़ीक्यूशन (निष्पादन)’ की सुविधा जोड़ी है, जिसमें अनुमोदित रिज़ॉल्वर्स डच नीलामी के माध्यम से ऑर्डर पूरा करते हैं।
परिचय
[संपादित करें]“1inch” किसी एक केंद्रीकृत कंपनी के बजाय एक विकेंद्रीकृत वित्त इकोसिस्टम को दिखाता है। इस परियोजना की शुरुआत एक समुदाय-संचालित पहल के रूप में हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य DeFi इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना था। 1inch की मुख्य तकनीक डेजेनसॉफ़्ट लिमिटेड द्वारा विकसित की गई है। समय के साथ, 1inch ब्रैंड का विस्तार हुआ जिनमें कंज़्यूमर एप्लीकेशन, विकेंद्रीकृत प्रोटोकॉल और व्यवसाय-उन्मुख सेवाएँ शामिल हुई, इस विकास को बाद में परियोजना की व्यापक रिब्रांडिंग के माध्यम से दर्शाया गया।
1inch इकोसिस्टम टोकन स्वैप, परिसंपत्ति प्रबंधन (asset management) और थर्ड पार्टी इंटीग्रेशन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएँ प्रदान करता है।[5] 1inch की मुख्य तकनीक का उद्देश्य एथेरियम वर्चुअल मशीन (EVM) संगत नेटवर्क और Solana के विभिन्न स्रोतों से लिक्विडिटी एकीकृत कर स्वैप निष्पादन को अधिक कुशल बनाना है।[6] 2026 तक, 1inch कुल 13 ब्लॉकचेन नेटवर्क को सपोर्ट करता है, जिनमें Ethereum, BNB Chain, Polygon, Arbitrum, Optimism, Base, Avalanche, zkSync Era, Linea, Sonic और Unichain शामिल हैं।[7]
इतिहास
[संपादित करें]प्रारंभिक विकास (2019-2020)
[संपादित करें]1inch की शुरुआत मई 2019 में हुई थी, जब सर्गे कुंज़ और ऐंटोन बुकोव ने न्यूयॉर्क में आयोजित ‘ETHGlobal hackathon’ में पहला ‘DEX एग्रीगेशन’ बनाया।[8] इस परियोजना का उद्देश्य कई विकेंद्रीकृत एक्सचेंजों की लिक्विडिटी को जोड़ना था ताकि उपयोगकर्ताओं को सबसे बेहतर स्वैप रेट प्रदान किए जा सकें। इसके विकास को गति देने के लिए अगले वर्ष डेजेनसॉफ़्ट लिमिटेड को औपचारिक रूप से स्थापित किया गया।[9]
11 अगस्त 2020 को, 1inch ने अपनी पहली प्राइवेट टोकन सेल पूरी की जिसमें Binance Labs के नेतृत्व में 2.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए गए। इसके बाद 2 दिसंबर 2020 को, दूसरी प्राइवेट टोकन सेल आयोजित की गई जिसमें Pantera Capital सहित अन्य निवेशकों से अतिरिक्त 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए। दिसंबर 2020 के अंत में, 1INCH टोकन को सार्वजनिक एक्सचेंजों पर लॉन्च किया गया और 1inch DAO की स्थापना हुई, जिसने टोकन वितरण और समुदाय-आधारित संचालन की शुरुआत की।[10][11]
विस्तार और प्रोटोकॉल विकास (2021-2023)
[संपादित करें]22 अप्रैल 2021 में, 1inch ने 1inch Wallet जारी किया, जो डिजिटल संपत्तियों के प्रबंधन और टोकन स्वैप के लिए एक ‘नॉन-कस्टोडियल’ मोबाइल वॉलेट है।[12] इसके बाद 8 जून 2021 को ‘लिमिट ऑर्डर प्रोटोकॉल’ लॉन्च किया गया, जो उपयोगकर्ताओं को ऑन-चेन सेटलमेंट के साथ ऑफ़-चेन लिमिट ऑर्डर बनाने और निष्पादित करने की सुविधा देता है।[13][14]
1 दिसंबर 2021 को, तीसरी प्राइवेट टोकन सेल के माध्यम से $2.25 बिलियन के मूल्याँकन पर 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए गए। इसका नेतृत्व Amber Group ने किया और इसमें जेन स्ट्रीट, वैनएक, फेनबुशी कैपिटल और अलमेडा रिसर्च जैसे संस्थागत निवेशक शामिल थे।[1] इस फंडिंग राउंड का उद्देश्य पारंपरिक वित्तीय संस्थानों को DeFi से जोड़ना था।[9]
25 दिसंबर 2022 को, 1inch Fusion प्रोटोकॉल लॉन्च किया गया, जो ‘इंटेंट आधारित निष्पादन’ के माध्यम से विभिन्न प्रोटोकॉल के बीच अधिक कुशल रूटिंग और लिक्विडिटी एकत्रीकरण को सक्षम बनाता है।[15][16] जुलाई 2023 में, 1inch डेवलपर पोर्टल (जिसे बाद में 1inch Business के रूप में रीब्रांड किया गया) को एक क्लाउड ‘सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस’ (SaaS) प्लैटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया, जो नए Web3 उत्पादों के निर्माण के लिए अत्याधुनिक API प्रदान करता है।[17][18]
हालिया घटनाक्रम (2024-2025)
[संपादित करें]8 सितंबर 2024 को, 1inch ने Fusion+ लॉन्च किया, जो ‘एटॉमिक स्वैप’ प्रोटोकॉल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को बिना ब्रिज किए क्रॉस-चेन स्वैप करने की सुविधा देता है।[19][20]
29 अप्रैल 2025 को, 1inch ने Solana ब्लॉकचेन पर अपने नेटवर्क का विस्तार किया, जिसके बाद 19 अगस्त 2025 को Solana और अन्य नेटवर्क के बीच क्रॉस-चेन स्वैप की शुरुआत हुई। कंपनी ने 1 अक्टूबर 2025 को एक प्रमुख कॉर्पोरेट रीब्रांडिंग प्रक्रिया पूरी की, जो DeFi और पारंपरिक वित्त को एकीकृत करने के उनके व्यापक लक्ष्य को दिखाती है।[21][22]
17 नवंबर 2025 को, 1inch ने Aqua की घोषणा की, जो एक साझा लिक्विडिटी प्रोटोकॉल (shared liquidity protocol) है। इसे लिक्विडिटी प्रदाताओं और मार्केट मेकर्स के लिए पूँजी की उपयोग दर और दक्षता में सुधार हेतु डिज़ाइन किया गया है।[23] यह प्रोटोकॉल, उपयोगकर्ता के टोकन पर उनके नियंत्रण को बनाए रखते हुए कई DeFi रणनीतियों को एक साथ एक ही कैपिटल बेस का उपयोग करने में सक्षम बनाता है।[24] Aqua का डेवलपर प्रीव्यू अर्जेंटीना में आयोजित Devconnect में पेश किया गया था और इसका पूरा इंटरफ़ेस 2026 में आने की उम्मीद है।[25]
उत्पाद और सेवाएँ
[संपादित करें]उपभोक्ता उत्पाद (B2C)
[संपादित करें]Simple Swap (पूर्व नाम 1inch Swap) प्लैटफॉर्म का मुख्य टोकन एग्रीगेशन इंटरफ़ेस है, जो कई विकेंद्रीकृत एक्सचेंजों और मार्केट मेकर्स के बीच लिक्विडिटी एकत्रीकरण को ‘इंटेंट आधारित निष्पादन’ के साथ जोड़ता है। यह सेवा सर्वोत्तम मूल्य खोजने के लिए स्वैप को रूट करती है और साथ ही MEV (Maximal Extractable Value) सुरक्षा व अन्य सुरक्षा सुविधाएँ भी लागू करती है। यह प्लैटफॉर्म 13 से अधिक ब्लॉकचेन नेटवर्क पर टोकन स्वैप को सपोर्ट करता है।[26]
Pro Interface (पूर्व नाम 1inch Pro) अनुभवी उपयोगकर्ताओं के लिए उन्नत ट्रेडिंग इंटरफ़ेस और अतिरिक्त नियंत्रण प्रदान करता है। इसमें विस्तृत रूटिंग विकल्प और ‘गैस दक्षता’ (gas optimization) जैसी सेवाएँ शामिल हैं। यह उसी प्रोटोकॉल स्टैक पर आधारित है जिस पर Simple Swap बना है।[27]
1inch Wallet एक सेल्फ़-कस्टोडियल मोबाइल वॉलेट ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को अपनी डिजिटल परिसंपित्तयों का प्रबंधन करने, विकेंद्रीकृत एप्पलीकेशंस (dApps) के साथ इंटरैक्ट करने और टोकन स्वैप करने की सुविधा देता है।[28] यह कई ब्लॉकचेन नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें एक इन-बिल्ट DEX एग्रीगेटर शामिल है और ट्रांज़ैक्शन सिमुलेशन एवं फ़िशिंग डिटेक्शन जैसे सुरक्षा उपकरण भी दिए गए हैं।[29]
1inch पोर्टफोलियो एक एनालिटिक्स प्लैटफॉर्म है जो समर्थित ब्लॉकचेन नेटवर्क पर उपयोगकर्ता के बैलेंस (शेष राशि) और पोजीशन को एकीकृत रूप में दिखाता है। यह होल्डिंग्स, लेनदेन इतिहास और लाभ-हानि डेटा (profit and loss data) जैसी विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।[30]
1inch Card एक क्रिप्टो डेबिट कार्ड है जिसे Crypto Life और Mastercard के साथ साझेदारी में जारी किया गया है, जो रोज़मर्रा की ख़रीदारी के लिए क्रिप्टो करेंसी भुगतान की सुविधा देता है।[31] यह कार्ड भुगतान के समय ही क्रिप्टो को फ़िएट (fiat) मुद्रा में बदल देता है और Apple Pay और Google Pay के माध्यम से ‘कॉन्टैक्टलेस’ भुगतान को सपोर्ट करता है। वर्तमान में यह यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) और यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध है। यह कार्ड Monavate द्वारा जारी किया गया है, जो एक FCA- अधिकृत ई-मनी संस्थान और मास्टरकार्ड का प्रमुख सदस्य है।
व्यावसायिक समाधान (B2B)
[संपादित करें]1inch Business (पूर्व नाम 1inch Developer Portal) एक Web3 API और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लैटफॉर्म है जिसे वॉलेट, विकेंद्रीकृत ऐप्लिकेशन, केंद्रीकृत एक्सचेंज, नियोबैंक और अन्य क्रिप्टो सेवाओं के साथ एकीकरण हेतु बनाया गया है। अक्टूबर 2025 में, इस प्लैटफॉर्म को 1inch Business के रूप में रीब्रांड किया गया।[32]
यह प्लैटफॉर्म कई प्रकार की API तक एक्सेस प्रदान करता है, जिनमें स्वैप रूटिंग (एग्रीगेशन, इंटेंट आधारित और क्रॉस-चेन), बैलेंस क्वेरी, ब्लॉकचेन नोड एक्सेस, पोर्टफोलियो ट्रैकिंग, लिमिट ऑर्डर डेटा, ट्रांज़ैक्शन ब्रॉडकास्टिंग, हिस्टॉरिकल डेटा, टोकन और NFT जानकारी, गैस मूल्य डेटा और स्पॉट प्राइस फ़ीड जैसी सेवाएँ शामिल हैं।[33]
1inch Business उन सभी ब्लॉकचेन नेटवर्क पर एकीकरण को सपोर्ट करता है जो 1inch प्रोटोकॉल द्वारा समर्थित हैं, जिनमें EVM-संगत चेन और Solana शामिल हैं।[34]
प्रौद्योगिकी और प्रोटोकॉल
[संपादित करें]1inch एग्रीगेशन प्रोटोकॉल
[संपादित करें]1inch एग्रीगेशन प्रोटोकॉल एक स्मार्ट-कॉन्ट्रैक्ट आधारित प्रणाली है जो बेहतर मूल्य और कम गैस शुल्क सुनिश्चित करने के लिए ऑर्डर को कई विकेंद्रीकृत एक्सचेंजों में विभाजित कर ट्रेड निष्पादन को अधिक कुशल बनाता है।[35] यह प्रोटोकॉल Pathfinder एल्गोरिदम का उपयोग करता है, जो कई संभावित ट्रेडिंग रुट्स का विश्लेषण करता है। यह एल्गोरिदम गैस की खपत को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न लिक्विडिटी स्रोतों के बीच स्वैप को विभाजित कर सकता है।[36]
1inch लिमिट ऑर्डर प्रोटोकॉल
[संपादित करें]लिमिट ऑर्डर प्रोटोकॉल उपयोगकर्ताओं को गैस-कुशल ‘लिमिट ऑर्डर’ और प्रोग्रामेबल कंडीशनल ऑर्डर बनाने में मदद करता है।[37] ये ऑर्डर ऑफ़-चेन बनाए जाते हैं और ऑन-चेन सेटल किए जाते हैं, जो ‘रिक्वेस्ट फ़ॉर कोट’ (RFQ)- शैली मॉडल को सपोर्ट करते हैं। इस प्रोटोकॉल का उपयोग 1inch के अपने इंटरफ़ेस और API इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से बाहरी भागीदारों, दोनों द्वारा किया जाता है।[38]
Fusion और Fusion+ प्रोटोकॉल
[संपादित करें]दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया Fusion, ‘लिमिट ऑर्डर प्रोटोकॉल’ पर निर्मित एक इंटेंट आधारित स्वैप प्रोटोकॉल है।[39] यह एक प्रतिस्पर्धी ‘रिज़ॉल्वर नेटवर्क’ के माध्यम से गैस-रहित और ‘फ्रंट रनिंग रेज़िस्टेंट स्वैप’ की सुविधा प्रदान करता है, जो ट्रेड निष्पादन के लिए डच-नीलामी जैसी प्रणालियों का उपयोग करता है। रिज़ॉल्वर्स वे पेशेवर ‘मार्केट मेकर्स’ होते हैं जो उपयोगकर्ताओं के ऑर्डर को सर्वोत्तम संभव दरों पर पूरा करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं।[40]
सितंबर 2024 में जारी किया गया Fusion+, इसी इंटेंट आधारित मॉडल को ‘क्रॉस-चेन स्वैप’ पर भी लागू करता है। यह प्रोटोकॉल, पारंपरिक ब्लॉकचेन ब्रिज के बिना ‘एटॉमिक निष्पादन’ को सक्षम बनाता है, जहाँ रिज़ॉल्वर्स मल्टी-चेन सेटलमेंट की जटिलताओं को संभालते हैं।[41]
1inch Aqua
[संपादित करें]1inch Aqua एक साझा लिक्विडिटी प्रोटोकॉल है जिसकी घोषणा नवंबर 2025 में की गई थी। यह प्रोटोकॉल कई DeFi रणनीतियों को एक साथ एक ही कैपिटल बेस का उपयोग करने की सुविधा देता है, जबकि संपत्तियाँ पूरी तरह उपयोगकर्ता के नियंत्रण में रहती हैं। यह प्रोटोकॉल एक ऐसी ‘साझा लिक्विडिटी परत’ पेश करता है जहाँ संपत्तियाँ उपयोगकर्ता के वॉलेट में ही रहती हैं और केवल तभी उपयोग की जाती हैं जब ‘एटॉमिक ट्रांज़ैक्शन’ के माध्यम से पूर्व निर्धारित शर्तें पूरी होती हैं।[42]
इस प्रोटोकॉल का उद्देश्य लिक्विडिटी विखंडन की समस्या को हल करना है। इसके माध्यम से लिक्विडिटी प्रदाता एक ‘रजिस्ट्री आधारित अलाउंस सिस्टम’ का उपयोग करके अपने टोकन बैलेंस को एक साथ कई रणनीतियों में बाँट सकते हैं।[43] Aqua को नवंबर 2025 में ब्यूनस आयर्स में आयोजित Devconnect के दौरान डेवलपर्स के लिए लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही, डेवलपमेंट टूल्स और एक ‘बाउंटी प्रोग्राम’ भी शुरू किया गया, जिसमें प्रोटोकॉल को बेहतर बनाने और बग खोजने के लिए पुरस्कार रखे गए थे।[44]
स्पॉट प्राइस एग्रीगेटर
[संपादित करें]1inch स्पॉट प्राइस एग्रीगेटर कई लिक्विडिटी स्रोतों का विश्लेषण करके हेरफ़ेर-प्रतिरोधी ऑन-चेन मूल्य डेटा प्रदान करता है। इंफ्रास्ट्रक्चर का यह घटक न केवल 1inch एप्लीकेशन द्वारा उपयोग किया जाता है बल्कि इसे थर्ड पार्टी इंटीग्रेशन के लिए Business API suite के माध्यम से भी उपलब्ध कराया गया है।[45]
संचालन प्रणाली और टोकन
[संपादित करें]1inch नेटवर्क और DAO
[संपादित करें]1inch नेटवर्क का संचालन एक विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन (DAO) द्वारा किया जाता है, जहाँ टोकन धारक सामूहिक रूप से विकास और प्रोटोकॉल के मानक संबंधी निर्णय लेते हैं। यह संचालन प्रक्रिया एक व्यवस्थित और बहु-चरणीय प्रस्ताव प्रणाली है। प्रस्तावों की शुरुआत कम्युनिटी फोरम पर चर्चा से होती है, जिसे बाद में 1inch Improvement Proposal (1IP) के रूप में औपचारिक रूप दिया जाता है। इसके बाद, समुदाय की राय जानने के लिए एक ‘टेम्परेचर चेक’ पोल कराया जाता है। अंत में, Snapshot पर मतदान होता है जहाँ टोकन धारक प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए अपने वोटिंग अधिकार का उपयोग करते हैं। Snapshot एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जो टोकन धारकों को बिना किसी ट्रांज़ैक्शन फ़ीस के वोट करने की सुविधा देता है। यदि प्रस्ताव पारित हो जाता है तो उसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।[46]
1INCH टोकन
[संपादित करें]1INCH टोकन, 1inch Network का गवर्नेंस और यूटिलिटी टोकन है। टोकन धारक ‘यूनिकॉर्न पावर’ प्राप्त करने के लिए अपने 1INCH टोकन को स्टेक कर सकते हैं। इस पावर का उपयोग DAO की संचालन प्रक्रिया में भाग लेने, प्रस्तावों पर वोट करने और रिवॉर्ड्स के बदले में Fusion प्रोटोकॉल के रिज़ॉल्वर्स को अपनी वोटिंग पावर सौंपने के लिए किया जाता है।[47]
स्टेकिंग के लिए टोकन को एक महीने से लेकर दो साल की अवधि के लिए लॉक करना आवश्यक होता है, जिसमें लंबी लॉक अवधि अधिक ‘यूनिकॉर्न पावर’ प्रदान करती है। स्टेक किए गए टोकन को st1INCH के रूप में दर्शाया जाता है, जो एक गैर-हस्तांतरणीय टोकन है और मतदान करने का अधिकार रखता है। 1INCH टोकन एथेरियम और BNB चेन, दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध है।[48]
1inch फाउंडेशन
[संपादित करें]1inch फाउंडेशन, 1inch नेटवर्क और DAO के एक ऑफ़-चेन प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।[49] यह फाउंडेशन इकोसिस्टम के विकास और विस्तार के लिए अनुदान प्रदान करता है, लेकिन यह प्रोटोकॉल के व्यवहार को केंद्रीय रूप से नियंत्रित नहीं करता है और न ही DAO के संचालन संबंधी निर्णयों को बदल सकता है।
संदर्भ
[संपादित करें]- 1 2 Dillet, Romain (2021-12-01). "Decentralized exchange aggregator 1inch grabs $175 million in token sale". TechCrunch (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "What is 1inch: The Powerful DeFi Aggregator". Techpadi (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-10-09. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Що таке 1INCH: Повний огляд провідного DEX-агрегатора". Gate (यूक्रेनियाई भाषा में). 2025-11-15. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "What is 1inch: DeFi Aggregator? | 1INCH Token Explained". atomicwallet.io (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "What Is 1inch?" (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "What is 1inch Network? | Messari". messari.io (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Wallet | The Secure Crypto Wallet App for DeFi & Swaps". 1inch (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "DeFi Christmas: DEX Aggregator 1inch Launches Governance Token to Take On Uniswap" (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- 1 2 Bambysheva, Nina. "1inch Network Raises $175 Million At $2.25 Billion Valuation To Bring Traditional Finance Into DeFi". Forbes (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch.exchange (1inch) - All information about 1inch.exchange ICO (Token Sale)". ICO Drops (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1INCH: A New Unicorn Token on Nexo". Nexo (रूसी भाषा में). 2022-04-15. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Rolls Out Wallet App for iOS". ihodl.com is an illustrated edition about cryptocurrencies and financial markets. (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Modern DEXes, how they're made: 1inch Limit Order Protocol, Fusion & Fusion+". mixbytes.io (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ ForkLog (2021-12-16). "1inch unveils the second version of its limit-order protocol | ForkLog". forklog.media (रूसी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Network: Pathfinder Algorithm and the Rise of Multi-Chain DeFi Infrastructure". LBank. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Fusion mode available on more networks". www.binance.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch (1INCH): Everything You Need to Know". Komodo Academy | En (अंग्रेज़ी भाषा में). 2021-07-16. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch rebrands to reflect broader mission uniting DeFi and global finance | Corporate - EQS News". www.eqs-news.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ Pandey, Anisha (2024-09-18). "1inch Launches Fusion+ on Its Cross-Chain Swaps". Coinspeaker (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Network представляет протокол атомного обмена Fusion для улучшения межсетевой совместимости". www.binance.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ 1inch. "1inch rebrands to reflect broader mission uniting DeFi and global finance". www.prnewswire.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
{{cite web}}: CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ "1inch Rebrands to Reflect Broader Mission Uniting DeFi and Global Finance". www.coindesk.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ Avan-Nomayo, Naga. "1inch introduces DeFi shared liquidity model 'Aqua'". The Block (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Launches Aqua Protocol Enabling Shared DeFi Liquidity | CoinMarketCap". CoinMarketCap Academy (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ Avan-Nomayo, Naga. "1inch introduces DeFi shared liquidity model 'Aqua'". The Block (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Unlock Your Full DeFi Potential with the 1inch Wallet". Switchere. 30 January 2026. अभिगमन तिथि: 12 February 2026.
- ↑ "Welcome to the New 1inch Interface: What's Changed and How to Use It | 1inch.com - Help Center". help.1inch.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ Podkovyrin, Andrew (2021-05-06). "1inch DeFi Wallet: A user‑friendly wallet as an entry point to DeFi". Product Hunt (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Exchange Review 2026: Fees, Pros & Cons Explained". coinbureau.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Crypto Portfolio Tracker to Manage DeFi Assets". 1inch (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Exchange Review 2026: Fees, Pros & Cons Explained". coinbureau.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Client Challenge". blog.1inch.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Business | Web3 APIs for DeFi & Blockchain Data". 1inch Business (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Solana APIs & RPC: High-Speed Solana Development". 1inch Business (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "What is 1inch Network? | Messari". messari.io (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Network: Pathfinder Algorithm and the Rise of Multi-Chain DeFi Infrastructure". LBank. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Modern DEXes, how they're made: 1inch Limit Order Protocol, Fusion & Fusion+". mixbytes.io (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Limit Order Protocol | Precision DeFi Trading". 1inch (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Network: Pathfinder Algorithm and the Rise of Multi-Chain DeFi Infrastructure". LBank. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Client Challenge". blog.1inch.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ Pandey, Anisha (2024-09-18). "1inch Launches Fusion+ on Its Cross-Chain Swaps". Coinspeaker (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Unveils Protocol Letting Multiple DeFi Strategies Share the Same Capital". www.coindesk.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ Avan-Nomayo, Naga. "1inch introduces DeFi shared liquidity model 'Aqua'". The Block (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ Staff, Decrypt / Decrypt (2025-11-19). "1inch Gives Developers Early Access to New Shared Liquidity Protocol Aqua". Decrypt (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Spot Price Aggregator | Real-Time Crypto Price API". 1inch (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch DAO | A Decentralized Autonomous Organization". 1inch (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "Client Challenge". blog.1inch.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "The big idea of DAOs". 1inch Blog | Insights on DeFi, Crypto Swaps & Trading (अंग्रेज़ी भाषा में). 2022-10-13. अभिगमन तिथि: 2026-02-12.
- ↑ "1inch Foundation | Crypto Funding & DeFi Project Support". 1inch (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-12.