एक्रोस्टिक कविता

एक्रोस्टिक (अंग्रेज़ी: Acrostic) एक ऐसी कविता या शब्दों की रचना है जिसमें हर नई पंक्ति (या अनुच्छेद) का पहला अक्षर (या शब्द) मिलकर कोई शब्द, संदेश या वर्णमाला बनाते हैं।[1][2] इस शब्द की उत्पत्ति फ़्रान्सीसी भाषा के शब्द एक्रोस्टिश (Acrostiche) से हुई है, जो प्राचीन यूनानी शब्द एक्रोस (सबसे ऊपरी) और स्टिचोस (पद/पंक्ति) से मिलकर बना है।[3][4] सीमित लेखन की एक शैली के रूप में, एक्रोस्टिक का उपयोग याददाश्त को बेहतर बनाने या चीज़ों को याद रखने के तरीकों के तौर पर किया जा सकता है। एक्रोस्टिक के विपरीत जब हर नई पंक्ति के आखिरी अक्षरों से मिलकर कोई शब्द बनाता है, तो उसे टेलेस्टिक (Telestich) कहा जाता है। जब एक ही रचना में एक्रोस्टिक और टेलेस्टिक दोनों का इस्तेमाल होता है, तो उसे डबल एक्रोस्टिक कहा जाता है। पहली सदी का लैटिन सैटोर स्क्वायर इसका प्रमुख उदाहरण है।
मध्यकालीन साहित्य में एक्रोस्टिक का इस्तेमाल अक्सर कवि या उनके संरक्षक का नाम बताने, या किसी संत से प्रार्थना करने के लिए किया जाता था। एक्रोस्टिक ज्यादतर पद्य रचनाओं में पाए जाते हैं, लेकिन ये गद्य रचनाओं में भी दिखाई दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, मध्यकालीन जर्मन कवि रुडोल्फ़ वॉन एम्स अपनी सभी महान रचनाओं की शुरुआत अपने नाम के एक्रोस्टिक से करते थे। ऐतिहासिक ग्रंथों में, जर्मन और अंग्रेज़ी भाषाओं में एक्रोस्टिक आम हैं, लेकिन दूसरी भाषाओं में ये कम ही मिलते हैं।
रूप
[संपादित करें]आसान एक्रोस्टिक में वर्णमाला के अक्षरों को क्रम से लिखा जा सकता है। ऐसे एक्रोस्टिक को वर्णक्रमिक एक्रोस्टिक या एबेसेडेरियस कहा जाता है। इस प्रकार के एक्रोस्टिक हिब्रू बाइबिल में बुक ऑफ़ लैमेंटेशन्स के पहले चार अध्यायों में मिलते हैं।[5]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Acrostic" [एक्रोस्टिक]. मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
- ↑ "Acrostic Poetry" [एक्रोस्टिक कविता]. OutstandingWriting.com (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 10 अक्टूबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
- ↑ "Encyclopedia of The Bible – Acrostic" [बाइबल का विश्वकोश – एक्रोस्टिक]. बाइबलगेटवे (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
- ↑ "ETYMOLOGY OF THE WORD ACROSTIC" [एक्रॉस्टिक शब्द की व्युत्पत्ति]. एडुकालिंगो डिक्शनरी (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
- ↑ "Acrostic Psalms" [एक्रोस्टिक भजन]. बाइबलहिब्रू (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 17 सितंबर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| एक्रोस्टिक से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- एक्रोस्टिक अंग्रेजी विक्षनरी पर