एक्रोमेगेली
दिखावट
एक्रोमेगेली एक दुर्लभ हार्मोनल विकृति है जिसमें ग्रोथ हार्मोन (GH) का अत्यधिक स्राव होता है, आम तौर पर पीयूष ग्रन्थि (मस्तिष्क का नीचे स्थित एक अंग) में गैर-कैंसरयुक्त ट्यूमर (एडेनोमा) के कारण होता है। वयस्कों में इससे चेहरे, हाथ‑पैर, नस के ऊतक, हृदय और अन्य अंगों का असामान्य रूप से वृद्धि होती है| [1] वैज्ञानिकों के अनुसार, 100,000 में लगभग 3–14 व्यक्तियों में इसकी पुष्टि की जाती है।[2]
लक्षण
[संपादित करें]लक्षणों में चेहरे के हड्डियों और बहुत बड़े हाथ‑पैर, मोटी व तैलीय त्वचा, अत्यधिक पसीना, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द तथा दृष्टि संबंधी समस्याएँ प्रमुख हैं। ये बदलाव अक्सर समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होते हैं।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "जाइजेंटिज़्म और एक्रोमेगेली". MSD मैनुअल – उपभोक्ता संस्करण. अभिगमन तिथि: 2025-06-27.
- ↑ "How common is acromegaly?". NIDDK – National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases. अभिगमन तिथि: 2025-06-27.
- ↑ "एक्रोमेगाली – लक्षण, कारण, निदान, उपचार". Medicover Hospitals (हिंदी). अभिगमन तिथि: 2025-06-27.