एकनाथ शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे | |
---|---|
![]() | |
पद बहाल ३० जून २०२२ – ५ दिसंबर २०२४ | |
पूर्वा धिकारी | उद्धव ठाकरे |
उत्तरा धिकारी | देवेन्द्र फडणवीस |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण १७ फरवरी २०२३ | |
जन्म | 9 फ़रवरी १९६४ महाराष्ट्र, भारत |
जन्म का नाम | राहुल पांचाळ |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | शिवसेना |
जीवन संगी | लता शिन्दे |
बच्चे | श्रीकांत शिन्दे |
निवास | ठाणे |
व्यवसाय | राजनेता |
एकनाथ शिंदे (जन्म ९ फरवरी १९६४[1] ) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो जिन्होंने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमन्त्री सेवा की मेंऔर शिवसेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं [2] [3]। वह पहले महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) के कैबिनेट मन्त्री थे[4][5][6][7] । वे ठाणे , महाराष्ट्र के कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य हैं [8]। वे महाराष्ट्र विधान सभा में लगातार ४ बार निर्वाचित हुए २००४, २००९, २०१४ और २०१९ में [9][10]।
जीवनी
[संपादित करें]एकनाथ शिन्दे का जन्म 9 फरवरी 1964 को मराठा (कुर्मी) परिवार में हुआ था। सतारा उनका गृह जिला है। पढ़ाई के लिए शिन्दे ठाणे आए। 11वीं तक की पढ़ाई यहीं की। इसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनन्द दिघे से हुई। महज 18 साल की उम्र में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ और शिन्दे एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे,करीब डेढ़ दशक तक शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद 1997 में शिन्दे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा[11]। 1997 के ठाणे नगर निगम चुनाव में आनन्द दिघे ने शिंदे को पार्षद का टिकट दिया। शिन्दे अपने पहले ही चुनाव में जीतने में सफल रहे। 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने। इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने। शिन्दे का कद साल 2001 के बाद बढ़ना शुरू हुआ। जब उनके राजनीतिक गुरु आनन्द दिघे का निधन हो गया। इसके बाद ठाणे की राजनीति में शिन्दे की पकड़ मजबूत होने लगी। 2005 में नारायण राणे के पार्टी छोड़ने के बाद शिन्दे का कद शिवसेना में बढ़ता ही चला गया। जब राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी तो शिन्दे ठाकरे परिवार के करीब आ गए। 2004 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने शिन्दे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया। यहां भी शिन्दे को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के मनोज शिन्दे को 37 हजार से अधिक वोट से मात दी। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में शिन्दे ठाणे जिले की कोपरी पछपाखडी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। देवेन्द्र फडणवीस सराकर में शिन्दे राज्य के लोक निर्माण मन्त्री रहे। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिंदे मुख्यमन्त्री पद की रेस में सबसे आगे थे। चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में खुद आदित्य ठाकरे ने शिन्दे के नाम का प्रस्ताव रखा और वह शिवसेना विधायक दल के नेता चुने गए। इसके बाद तो उनके समर्थकों ने तो ठाणे में भावी मुख्यमन्त्री एकनाथ शिन्दे के पोस्टर तक लगा दिए थे। हालांकि, कांग्रेस और एनसीपी के दबाव में उद्धव ठाकरे का नाम आगे आया। इसके बाद शिन्दे बैकफुट पर आ गए। उद्धव सरकार में शिन्दे राज्य के शहरी विकास मन्त्री होने के साथ ठाणे जिले के प्रभारी मन्त्री भी हैं। कहा जाता है कि शिन्दे कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबन्धन से खुश नहीं थे। इसके बाद उनके और उद्धव ठाकरे के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।
राजनितिक करियर
[संपादित करें]एकनाथ शिन्दे 1997 में ठाणे महानगर पालिका से पार्षद चुने गए और 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने | इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने. इसके अलावा तीन साल तक पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रहे | हालांकि, दूसरी बार पार्षद चुने जाने के दो साल बाद ही विधायक बन गए, लेकिन शिवसेना में सियासी बुलन्दी साल 2000 के बाद छुआ | एकनाथ शिन्दे ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से साल 2004 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. शिवसेना के टिकट पर 2004 में पहली बार विधानसभा पहुंचे शिन्दे इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में भी विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए आज एकनाथ शिन्दे के पास ठाणे जिले में बंगला है[12] |
2019 में चुने गए थे विधायक दल के नेता | शिवसेना विधायक दल की बैठक में आदित्य ठाकरे ने ही एकनाथ शिन्दे के नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया[13] |
पदोन्नति[14]
[संपादित करें]- 1997:ठाणे नगर निगम के लिए पहली बार पार्षद चुने गए।
- 2001:ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के पद पर निर्वाचित हुए[15]।
- 2002:दूसरी बार ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए।
- 2004: पहली बार महाराष्ट्र विधान सभा के लिए चुने गए।
- 2005 : शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख नियुक्त। पार्टी में इतने प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाले पहले विधायक।
- 2009 : दूसरी बार महाराष्ट्र विधान सभा के लिए चुने गए[10]
- 2014 : तीसरी बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए[10][16]
- अक्टूबर 2014 - दिसम्बर 2014: विपक्ष के नेता महाराष्ट्र विधान सभा
- 2014 - 2019: महाराष्ट्र राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी (पीयू) के कैबिनेट मन्त्री[17]
- 2014 - 2019: ठाणे जिले के संरक्षक मन्त्री
- 2018 : शिवसेना पार्टी के नेता नियुक्त हुए।[18]
- 2019: महाराष्ट्र राज्य सरकार में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मन्त्री ( मराठी : सार्वजनिक आरोग्य आणि कुटुम्ब कल्याण )[7]
- 2019 : लगातार चौथी बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए[10]
- 28 नवम्बर 2019: महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महा-विकास-अघाड़ी के तहत कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।[4]
- 2019: शहरी विकास और लोक निर्माण मन्त्री (सार्वजनिक उपक्रम) नियुक्त
- 2019: गृह मन्त्री (कार्यवाहक) नियुक्त (28 नवंबर 2019 - 30 दिसंबर 2019)
- 2020: ठाणे जिले के संरक्षक मन्त्री नियुक्त हुए[19]।
- 2022: 30 जून महाराष्ट्र के 20 वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली[2]
2022 का महाराष्ट्र राजनीतिक संकट
[संपादित करें]शिन्दे महाविकास अघाड़ी को तोड़ने और भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबन्धन को फिर से स्थापित करने के पक्ष में थे [20]उन्होंने वैचारिक मतभेदों और कांग्रेस पार्टी और भारतीय राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा अनुचित व्यवहार के कारण उद्धव ठाकरे से महा विकास अघाड़ी गठबन्धन को तोड़ने का अनुरोध किया[21] । उनके साथी शिवसेना सदस्यों ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने उनकी शिकायतों की अनदेखी की[22] ।उन्होंने अपने अनुरोध का समर्थन करने के लिए अपनी पार्टी से 2/3 सदस्यों को इकट्ठा किया[23]।यह संकट 21 जून 2022 को शुरू हुआ जब शिन्दे और कई अन्य विधायकमहा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबन्धन भाजपा शासित गुजरात में सूरत में चला गया , जिससे गठबन्धन को अराजकता में फेंक दिया गया[24][25][26]। शिन्दे के विद्रोह के परिणामस्वरूप, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह महाराष्ट्र विधान परिषद से भी इस्तीफा दे देंगे [27][28]।शिन्दे ने सफलतापूर्वक भाजपा-शिवसेना गठबन्धन को फिर से स्थापित किया और 20वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र फडणवीस उपमुख्यमन्त्री बने ।[29][30] [31] [32] [33] [34] [35]
सन्दर्भ
[संपादित करें]Mukhymantri Kary Prshikshan Yojna
- ↑ "WATCH: Who is Eknath Shinde? All you need to know about former auto driver on collision course with Shiv Sena leadership". Free Press Journal (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
- ↑ अ आ "Eknath Shinde takes oath as Maharashtra CM, Devendra Fadnavis as his deputy". Hindustan Times (in अंग्रेज़ी). 2022-06-30. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "खत्म हुआ सियासी ड्रामा! एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस बने डिप्टी सीएम". आज तक (in hindi). 2022-06-30. Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ अ आ "Maharashtra Cabinet portfolios announced: Dy CM Ajit Pawar gets finance, Aaditya Thackeray allotted tourism and environment ministry-Politics News , Firstpost". Firstpost (in अंग्रेज़ी). 2020-01-05. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ marathi; marathi. "Mumbai News, Latest Mumbai News Today, Live News updates from Mumbai". marathi.abplive.com (in मराठी). Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "As it happened: Eknath Shinde is Leader of Opposition". The Hindu (in Indian English). 2014-11-12. ISSN 0971-751X. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ अ आ "आरोग्य".
- ↑ "NewsReporter.in Domain Name Is Available To Buy | Buy brandable Domain Names At DaaZ". daaz.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "Maharshtra state Assembly Election - Constituency wise Results". specials.rediff.com. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ अ आ इ ई "Live Kopri Pachpakhadi (Maharastra) Assembly Election Results 2019 Updates, Winner, Runner-up Candidates 2019 Updates, Vidhan Sabha Current MLA and Previous MLAs". Elections in India. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "Eknath Shinde Family: बेटा कल्याण से सांसद, भाई कॉर्पोरेटर... ऐसा है एकनाथ शिंदे का परिवार". आज तक (in hindi). 2022-06-30. Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Eknath Shinde: कभी ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे-सीएम की रेस में रहा नाम, ऐसा रहा सफर". आज तक (in hindi). 2022-06-21. Retrieved 2022-06-23.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Eknath Shinde: कभी ठाणे की सड़कों पर ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, अब बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री". आज तक (in hindi). 2022-06-30. Retrieved 2022-06-30.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Eknath Shinde Political Career: ऑटो चलाने वाला कैसे बना शिवसेना का इतना ताकतवर नेता? देखें शिंदे की राजनीतिक यात्रा". आज तक (in hindi). Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Eknath Shinde: From a seat at head table to chief of rebellion". Hindustan Times (in अंग्रेज़ी). 2022-06-21. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ Oct 20, Nitin Yeshwantrao / TNN /; 2014; Ist, 00:00. "Eknath Shinde tops popularity charts | Thane News - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
:|last2=
has numeric name (help)CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ "Eknath Shinde: From a seat at head table to chief of rebellion". Hindustan Times (in अंग्रेज़ी). 2022-06-21. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "आदित्य ठाकरेंची सेनेच्या नेतेपदी वर्णी, मनोहर जोशी, सुधीर जोशीही पदावर कायम". Loksatta (in मराठी). Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "Maharashtra govt appoints guardian ministers for all 36 districts, Aaditya gets Mumbai suburban, Pune goes to Ajit Pawar". DNA India (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "'Want to save Shiv Sena from python MVA,' says Eknath Shinde as 16 rebel MLAs receive disqualification notice". Firstpost (in अंग्रेज़ी). 2022-06-25. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ Jun 22, Chaitanya Marpakwar / TNN / Updated:; 2022; Ist, 12:09. "Maharashtra MVA crisis: What made Eknath Shinde turn against Shiv Sena | Mumbai News - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
:|last2=
has numeric name (help)CS1 maint: extra punctuation (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ Jun 24, Abhishek Choudhari / TNN /; 2022; Ist, 04:42. "Ramtek Ind MLA joins rebel Sena group, says CM ignored his plaints | Nagpur News - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
:|last2=
has numeric name (help)CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ Jun 29, PTI /; 2022; Ist, 19:36. "Maharashtra crisis: Uddhav Thackeray-led faction in hopeless minority within party, Eknath Shinde to SC | India News - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
:|last2=
has numeric name (help)CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ DelhiJune 21, Darpan Singh New; June 21, 2022UPDATED:; Ist, 2022 20:45. "Maharashtra political crisis: Why MVA coalition has always looked fragile". India Today (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
:|first3=
has numeric name (help)CS1 maint: extra punctuation (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ "उद्धव सरकार पर खतरा? विधायकों को ले उड़े मंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात पहुंचे". आज तक (in hindi). 2022-06-21. Retrieved 2022-07-05.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "What's next in the Maharashtra political crisis? Decoding the future of the MVA alliance". Firstpost (in अंग्रेज़ी). 2022-06-23. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "Not keen on games, but not going away forever: Uddhav Thackeray's parting note as Maha CM". Hindustan Times (in अंग्रेज़ी). 2022-06-29. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ DelhiJune 29, India Today Web Desk New; June 30, 2022UPDATED:; Ist, 2022 08:13. "Uddhav quits ahead of Maha trust vote, Fadnavis may return as CM soon | Top Points". India Today (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-07-01.
{{cite web}}
:|first3=
has numeric name (help)CS1 maint: extra punctuation (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ "Maharashtra political crisis Live Updates | First Shinde cabinet decision: Metro-3 car shed to be built inside Aarey forest". The Indian Express (in अंग्रेज़ी). 2022-07-01. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "Fadnavis's masterstroke: Rebel Shiv Sena leader Eknath Shinde to be next Maharashtra CM, move corners Uddhav further". The New Indian Express. Retrieved 2022-07-01.
- ↑ "Eknath Shinde to take oath as Maharashtra Chief Minister at 7:30 pm today, announces Devendra Fadnavis". Free Press Journal (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-06-30.
- ↑ "Maharashtra political crisis Live Updates: Devendra Fadnavis names Eknath Shinde as Maharashtra CM". The Indian Express (in अंग्रेज़ी). 2022-06-30. Retrieved 2022-06-30.
- ↑
arashtra-swearing-in-live-updates-devendra-fadnavis-eknath-shinde-uddhav-thackeray-8000901/ "Maharashtra swearing-in ceremony Live Updates: Eknath Shinde to be Maharashtra CM, Fadnavis announces". The Indian Express (in अंग्रेज़ी). 2022-06-30. Retrieved 2022-06-30.
- ↑ "Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: Eknath Shinde takes oath as chief minister of Maharashtra, Devendra Fadnavis as deputy CM". The Times of India (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-06-30.
- ↑ "Eknath Shinde Takes Oath As Chief Minister, Devendra Fadnavis His Deputy". NDTV.com. Retrieved 2022-06-30.
- जीवित लोग
- 1964 में जन्मे लोग
- महाराष्ट्र के गृहमंत्री
- Pages using the JsonConfig extension
- CS1 अंग्रेज़ी-language sources (en)
- CS1 maint: unrecognized language
- CS1 मराठी-language sources (mr)
- CS1 Indian English-language sources (en-in)
- CS1 errors: numeric name
- CS1 maint: numeric names: authors list
- CS1 maint: extra punctuation