एंड्रयू गारफ़ील्ड
एंड्रयू गारफ़ील्ड (Russell Garfield; जन्म 20 अगस्त 1983) अंग्रेज़ और अमेरिकी अभिनेता हैं।[1][2] बॉय ए (2007) में अपनी सफल भूमिका के बाद उन्होंने नाटक फ़िल्म द सोशल नेटवर्क (2010) में एडुआर्डो सेवरिन की सहायक भूमिका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियाँ बटोरीं। उन्हें सुपरहीरो फ़िल्मों द अमेज़िंग स्पाइडर-मैन (2012), द अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2 (2014) और स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021) में स्पाइडर-मैन की भूमिका निभाकर व्यापक पहचान मिली।
गारफील्ड को युद्ध फिल्म हैकसॉ रिज (2016) में डेसमंड डॉस और संगीत नाटक टिक, टिक... बूम! (2021) में जोनाथन लार्सन की भूमिका के लिए अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकन मिला। उन्होंने टिक, टिक... बूम!' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता। उनकी अन्य फिल्मों में नेवर लेट मी गो (2010), साइलेंस (2016), द आइज़ ऑफ़ टैमी फे (2021) और वी लिव इन टाइम (2024) शामिल हैं। टेलीविजन पर उन्होंने क्राइम ड्रामा मिनीसीरीज़ अंडर द बैनर ऑफ़ हेवन (2022) में एक मॉर्मन जासूस की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्राइमटाइम एमी पुरस्कार में उत्कृष्ट मुख्य अभिनेता के लिए नामांकन मिला।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ गारफ़ील्ड, एंड्रयू (19 नवम्बर 2021). Andrew Garfield Responds to Fans on the Internet – Actually Me. जीक़्यू. Event occurs at 7:05. 28 नवम्बर 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 नवम्बर 2021 – via यूट्यूब.
It's cause I'm English... My father's American so, I have had this semi-weird, hybrid British-American accent...
- ↑ क्लार्के, डोनाल्ड (27 अक्टूबर 2017). "Andrew Garfield: 'I am a mongrel. I feel English and I don't'". द आइरिश टाइम्स. 24 अप्रैल 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 अप्रैल 2018.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]
विकिमीडिया कॉमन्स पर Andrew Garfield से सम्बन्धित मीडिया- इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर एंड्रयू गारफ़ील्ड