एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एंटरटेनमेंट

पोस्टर
निर्देशक साजिद-फ़रहाद
लेखक साजिद-फ़रहाद (संवाद)
पटकथा साजिद-फ़रहाद
कहानी के सुभाष
निर्माता
  • रमेश एस तौरानी
  • जयंतीलाल गड़ा
अभिनेता
छायाकार मनोज सोनी
संपादक स्टीवन बर्नार्ड
संगीतकार सचिन–जिगर
निर्माण
कंपनी
वितरक

पेन इंडिया लिमिटेड

वाइट हिल स्टूडियो (उत्तरी अमेरिका)
प्रदर्शन तिथि
८ अगस्त २०१४
लम्बाई
१४५ मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिंदी
लागत ८१ करोड़ रुपये[1]
कुल कारोबार अनुमानित ९९.४९५ करोड़[2][3]– १.०३ अरब[1]

एंटरटेनमेंट २०१४ की एक हिन्दी फिल्म है। टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश एस तौरानी द्वारा निर्मित यह फिल्म साजिद-फ़रहाद द्वारा निर्देशित है, और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। जूनियर, अक्षय कुमार तथा तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लीवर, सोनू सूद, प्रकाश राज और कृष्णा अभिषेक सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं। फिल्म की कहानी अखिल नामक एक असफल व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक दिन अचानक पता चलता है कि उसके असली पिता बैंकॉक के एक समृद्ध हीरा व्यापारी हैं, जिनका निधन हो चुका है। जब वह अपनी पैतृक संपत्ति पर हक़ जताने के लिए बैंकॉक जाता है, तो उसे पता चलता है कि साड़ी सम्पत्ति उसके पिता ने एंटरटेनमेंट नामक एक कुत्ते के नाम कर दी है।

फिल्म की घोषणा निर्माता रमेश तौरानी ने फरवरी २०१३ में की थी।[4] जून २०१३ में फटा पोस्टर निकला हीरो पर काम करते समय ही तौरानी ने सभी अभिनेताओं के नामों की पुष्टि कर दी थी।[5] १ जुलाई २०१३ को फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हुई,[6] जिसके बाद २०१३ के अंत में कुछ दृश्य मुम्बई तथा गोवा में भी फिल्माए गए।[7] अप्रैल २०१४ तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी थी।[8][9] १४ मई को फिल्म का टीज़र ट्रेलर जारी किया गया,[10] जिसके बाद १९ मई को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया।[11] फिल्म की संगीत एल्बम २३ जुलाई को जारी की गयी, और फिर ८ अगस्त २०१४ को इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली, और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही; ८१ करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने लगभग रन की १ अरब रुपये कमाए।

पात्र[संपादित करें]

विशेष उपस्थिति

संगीत[संपादित करें]

फिल्म में संगीत सचिन–जिगर ने दिया है, जबकि गीत मयूर पूरी, प्रिया पांचाल तथा आशीष पंडित ने लिखे हैं। "मांगे मांगे" गीत की रचना चिरंतन भट्ट ने की है, और इसके बोल मनोज यादव ने लिखे हैं। फिल्म की संगीत एल्बम टिप्स द्वारा २३ जुलाई को जारी की गयी थी।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारअवधि
1."जॉनी जॉनी"मयूर पूरीजिगर सरैया, प्रिया पांचाल, माधव कृष्णन३:३८
2."तेरा नाम दूँ"प्रिया पांचालआतिफ असलम, शाल्मली खोलगड़े४:४४
3."वीरे दी वेडिंग"मयूर पूरीमीका सिंह३:३४
4."तेरी महिमा अपरम्पार"आशीष पंडितउदित नारायण, अनुष्का मनचंदा३:४५
5."नहीं वो सामने"प्रिया पांचालआतिफ असलम१:४८
6."वीरे दी वेडिंग (रीमिक्स)"मयूर पूरीमीका सिंह३:३७
7."जॉनी जॉनी (रीमिक्स)"मयूर पूरीमीका सिंह३:३८
8."मांगे मांगे"मनोज यादवचिरंतन भट्ट२:५७

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Entertainment - Movie - Box Office India". मूल से 19 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 November 2016.
  2. "Entertainment (2014) - Box Office Earnings". बॉलीवुड हँगामा. मूल से 22 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 April 2016.
  3. "Entertainment's 3rd Weekend Box Office Collections". koimoi.com. 4 April 2016. मूल से 29 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-04-10.
  4. Bollywood Hungama News Network (8 February 2013). "Akshay's next to be directed by Sajid-Farhad". बॉलीवुड हँगामा. मूल से 31 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 December 2014.
  5. Kulkarni, Onkar (22 June 2013). "Akshay Kumar's It's Entertainment travels from India to Bangkok". द इंडियन एक्सप्रेस. Mumbai: Indian Express Limited. मूल से 20 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 December 2014.
  6. Indo-Asian News Service (22 October 2013). सीएनएन आईबीएन https://web.archive.org/web/20131025204018/http://ibnlive.in.com/news/akshaytamannahs-its-entertainment-to-have-an-item-number/429782-8-66.html. मूल से 25 October 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 December 2014. पाठ "tithay-Tamannah's 'It's Entertainment' to have an item number" की उपेक्षा की गयी (मदद); गायब अथवा खाली |title= (मदद)
  7. Indo-Asian News Service (23 अक्टूबर 2013). "A promotional song in Akshay Kumar's next". हिन्दुस्तान टाईम्स. New Delhi: HT Media. मूल से 20 May 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 January 2015.
  8. Times News Network (11 April 2014). "Tamannaah wraps up shooting for Akshay Kumar's film". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. टाइम्स समूह. मूल से 10 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 December 2014.
  9. R Kanabar, Ankita (18 April 2013). "Akshay, Abhishek, Riteish confirmed for Housefull 3". द इंडियन एक्सप्रेस. Mumbai: Indian Express Limited. मूल से 21 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 January 2015.
  10. "First Look: Akshay Kumar, Tamannaah Romance In It's Entertainment". Times Internet (टाइम्स समूह). 14 May 2014. मूल से 15 May 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 December 2014.
  11. "Trailer out: Akshay Kumar on all fours in It's Entertainment". India Today. New Delhi: Living Media. 19 May 2014. मूल से 20 May 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 December 2014.
  12. "Censor Board objects to Johnny Lever's character name in Entertainment". India Today. Living Media. 7 August 2014. मूल से 10 August 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 August 2014.
  13. Riteish Deshmukh, Shreyas Talpade make cameos in Entertainment Archived 2015-09-23 at the वेबैक मशीन. 1 August 2014.
  14. "Hiten Tejwani to star in 'It's Entertainment' with Akshay Kumar". Ibnlive.in.com. मूल से 6 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-08-11.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]