ऋषि कपूर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ऋषि कपूर फिल्मोग्राफी से अनुप्रेषित)
ऋषि कपूर

ब्रिक्स फ़िल्म फेस्टिवल, 2016 के दौरान कपूर
जन्म 4 सितम्बर 1952
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मौत 30 अप्रैल 2020 (उम्र:67)
पेशा अभिनेता, निर्माता, निर्देशक
कार्यकाल 1970–2020[1]
जीवनसाथी नीतू सिंह (m. 1980)
बच्चे रिधिमा कपूर
रणबीर कपूर
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

ऋषि कपूर (4 सितंबर 1952 - 30 अप्रैल 2020) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।[2] ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।[3] वह एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें बॉबी फ़िल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में शानदार भूमिका के लिए 1970 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।

उन्होंने 1973 और 2000 के बीच 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड के रूप में प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं।[4] दो दूनी चार में उनके प्रदर्शन के लिए, उन्हें 2011 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया, और कपूर एण्ड सन्स में अपनी भूमिका के लिए, उन्होंने 2017 का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्हें 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।[5] वह 1973 से 1981 के बीच बारह फिल्मों में अपनी पत्नी नीतू सिंह (1980 में शादी) के साथ दिखाई दिए। ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी परेशानी से उनकी ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।[6][7]

जीवनी[संपादित करें]

प्रारंभिक जीवन और परिवार[संपादित करें]

कपूर का जन्म पंजाब के कपूर परिवार में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वह विख्यात अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर के पुत्र और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर, मामा प्रेमनाथ और राजेन्द्रनाथ और चाचा शशि कपूर और शम्मी कपूर सभी अभिनेता हैं।

निजी जीवन[संपादित करें]

ऋषि कपूर स्‍वर्गीय राज कपूर के बेटे और पृथ्‍वीराज कपूर के पोते है। परम्‍परा के अनुसार उन्‍होने भी अपने दादा और पिता के नक्‍शे क़दम पर चलते हुए फिल्‍मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उभर कर आए। मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्‍म थी जिसमें उन्‍होने अपने पिता के बचपन का रोल किया था। बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म बॉबी थी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।

ऋषि कपूर के दो संतानें है: रणबीर कपूर जो हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता है और रिद्धिमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइनर हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं। आलिया भट्ट इनकी पुत्रवधु है जो निर्माता एवम निर्देशक महेश भट्ट की पुत्री है। कपूर अपने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के लिए विवादों में रहे हैं।[8][9][10]

निधन[संपादित करें]

वर्ष २०१८ में उन्हें कैंसर का पता चला था, जिसके बाद लगभग एक वर्ष तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। तत्पश्चात, भारत वापसी के बाद वे सार्वजनिक तौरपर बहुत कम देखे जाने लगे थे, जिस बीच उनका इलाज चलता रहा। दो वर्षो तक चली पीड़ा के बाद, ऋषि कपूर की ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी जटिलताओं से मुम्बई में, ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।[11][7] अपने अंतिम समय में वे मुम्बई के एच॰एन॰ रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे। इसबीच वे अपनी फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे।[12][13]

अभिनय श्रेय[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2018 द बॉडी
2018 मंटो
2018 मुल्क मुराद अली मोहम्मद
2016 कपूर एण्ड सन्स अमरजीत कपूर
2016 सनम रे आकाश के दादा
2015 वेडिंग पुलाव लव कपूर
2015 ऑल इस वेल श्री भजनलाल भल्ला
2014 बेवकूफ़ियां वी.के. सेहगल
2013 शुद्ध देसी रोमांस गोयल साहब
2013 बेशर्म इंस्पेक्टर चुलबुल चौटाला
2013 डी-डे इकबाल सेठ
2013 औरंगजेब रविकांत
2013 चश्मे बद्दूर जोसेफ फ़र्टाडो
2012 अग्निपथ रौफ लाला
2012 स्टूडेंट ऑफ द ईयर डीन योगिंदर वशिष्ट
2012 हाउसफुल २ चिंटू कपूर
2012 जब तक है जान इमरान
2011 टेल मी ओ खुदा अल्ताफ जरदारी
2011 पटियाला हाउस गुरुतेज सिंह काहोलन
2010 सदियाँ राजवीर सिंह
2010 दो दुनी चार संतोष दुग्गल
2009 लक बाय चांस रोमी रोली
2009 चिंटू जी चिंटू जी
2009 दिल्ली ६ अली बेग
2009 लव आज कल वीर सिंह
2009 कल किसने देखा प्रो सिद्धार्थ वर्मा
2008 हल्लाबोल खुद
2008 थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक परमेश्वर
2007 डोंट स्टॉप ड्रीमिंग
2007 नमस्ते लंदन मनमोहन मल्होत्रा
2007 ओम शांति ओम
2006 लव के चक्कर में
2006 फ़ना
2005 प्यार में ट्विस्ट यश खुराना
2004 हम तुम अर्जुन कपूर
2003 तहज़ीब
2003 कुछ तो है प्रोफेसर बख़्शी
2003 लव एट टाइम्स स्क्वैर
2002 ये है जलवा
2001 कुछ खट्टी कुछ मीठी राज खन्ना
2000 राजू चाचा
2000 कारोबार
1999 जय हिन्द
1997 कौन सच्चा कौन झूठा
1996 प्रेम ग्रंथ
1996 दरार
1995 हम दोनों राजेश 'राजू'
1995 साजन की बाहों में सागर
1995 याराना राज
1994 ईना मीना डीका ईना
1994 साजन का घर अमर खन्ना
1994 प्रेम योग राजकुमार राजू
1994 पहला पहला प्यार राज
1994 मोहब्बत की आरज़ू राजा
1994 घर की इज्जत श्याम
1993 गुरुदेव इंस्पेक्टर देव कुमार
1993 इज़्ज़त की रोटी
1993 श्रीमान आशिक
1993 साहिबाँ गोपी
1993 साधना करन
1993 दामिनी शेखर गुप्ता
1992 दीवाना रवि
1992 बोल राधा बोल किशन मल्होत्रा/टोनी
1992 हनीमून सूरज वर्मा
1992 इन्तेहा प्यार की रोहित शंकर वालिया
1991 बंजारन
1991 हिना चन्दर प्रकाश
1991 घर परिवार
1991 अज़ूबा
1991 रणभूमि भोलानाथ
1990 अमीरी गरीबी दीपक भारद्वाज
1990 शेषनाग
1990 आज़ाद देश के गुलाम
1989 खोज रवि कपूर
1989 चाँदनी रोहित गुप्ता
1989 बड़े घर की बेटी गोपाल
1989 हथियार
1989 घराना विजय मेहरा
1988 हमारा खानदान
1988 विजय विक्रम ए भारद्वाज
1988 घर घर की कहानी राम धनराज
1987 प्यार के काबिल
1987 हवालात श्याम
1987 सिंदूर
1987 खुदगर्ज़
1986 नगीना राजीव
1986 एक चादर मैली सी मंगल
1986 नसीब अपना अपना किशन सिंह
1986 दोस्ती दुश्मनी
1985 राही बदल गये
1985 तवायफ़
1985 सागर रवि
1985 ज़माना रवि एस कुमार
1985 सितमगर जय कुमार
1984 ये इश्क नहीं आसां
1984 दुनिया रवि
1983 कुली सनी
1983 बड़े दिल वाला
1982 दीदार-ए-यार
1982 ये वादा रहा विक्रम राय बहादुर
1982 प्रेम रोग
1981 जमाने को दिखाना है रवि नन्दा
1981 नसीब सनी
1980 कर्ज़
1980 दो प्रेमी चेतन प्रकाश
1980 आप के दीवाने राम
1980 धन दौलत लकी बड़जात्या सक्सेना
1979 सरगम राजू
1979 सलाम मेमसाब रमेश
1979 झूठा कहीं का अजय राय
1978 फूल खिले हैं गुलशन गुलशन विशाल राय
1978 बदलते रिश्ते मनोहर धनी
1978 पति पत्नी और वो
1978 नया दौर
1977 दूसरा आदमी
1977 अमर अकबर एन्थोनी अकबर
1977 चला मुरारी हीरो बनने
1976 रंगीला रतन
1976 लैला मज़नू
1976 बारूद अनूप सक्सेना
1976 कभी कभी विक्रम (विकी) खन्ना
1975 रफ़ू चक्कर
1975 राजा
1974 जहरीला इंसान अर्जुन सिंह
1973 बॉबी राज नाथ (राजू)
1973 यादों की बारात
1970 मेरा नाम जोकर कवि राजू

बतौर निर्देशक[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
1999 आ अब लौट चलें

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Bollywood Actor Rishi Kapoor Passes Away". Mumbai Live (अंग्रेज़ी में). 30 April 2020. मूल से 12 July 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 July 2020.
  2. "लवर बॉय "ऋषी कपूर" का जन्मदिन है आज". पत्रिका समाचार समूह. ४ सितंम्बर 2014. मूल से 4 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ सितंम्बर 2014. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "Rishi Kapoor slams godmen and Radhe Maa". मूल से 29 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अगस्त 2017.
  4. "Actor Rishi Kapoor passes away" [अभिनेता ऋषि कपूर का निधन]. द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). मूल से 7 सितम्बर 2013 को पुरालेखित.
  5. "Proud of Ranbir's choice of roles: Rishi Kapoor" [रणबीर की पसंद की भूमिकाओं पर गर्व: ऋषि कपूर]. 15 सितम्बर 2012. मूल से 26 October 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 नवम्बर 2012.
  6. ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
  7. "Actor Rishi Kapoor loses battle to cancer. Here's what we know about the cancer he suffered from". Times of India. 30 April 2020.
  8. "Tweets on beef land actor Rishi Kapoor in controversy". मूल से 17 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
  9. "Rishi Kapoor: I am a Beef eating Hindu, don't equate food with religion". मूल से 23 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
  10. "Rishi Kapoor faces cow vigilantes' ire for tweets on eating beef last March". मूल से 23 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
  11. ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
  12. "टाइम्स ऑफ़ इंडिया". मूल से 6 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अप्रैल 2020.
  13. "RISHI KAPOOR DEATH: 24 घंटे में बॉलीवुड ने खो दिए दो दिग्गज कलाकार, इरफान खान के बाद ऋषि कपूर की भी कैंसर ने ली जान". Live Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 30 अप्रैल 2020.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)