ऋतु क्रिधल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ऋतु क्रिधल, लखनऊ में जन्मीं और इसरो में एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम करती हैं।[1] वे इसरो की परियोजना- मार्स/मंगल ग्रह परिक्रमा मिशन में संचार निर्देशिका थीं। उनके दो भाई और दो बहिनें हैं और उनके पिता फ़ौज में काम करते थे। बचपन से hi उन्हें आकाश की तरफ देखने का शौक था और यह बात उनके ज़हन में हमेशा रहिति थी कि चाँद छोटा बड़ा कैसे होता है और इसी सोच ने उनकी रुचि अंतरिक्ष अनुसंधान में बढ़ाई।  उनके समय में इसरो देश में अकेली ऐसी जगह थी, जहां वो अपना सपना साकार कर सकती थीं और इसी के चलते उन्होंने भौतिक विज्ञान में ग्रेजुएशन और फिर खूब मिहनत से गेट (GATE) परीक्षा पारित की और आईआईएससी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। [2]

फिर 1997 में उन्हें इसरो में नौकरी मिली। मंगल/ मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) में उनका काम क्राफ्ट की स्वायत्तता का संकल्प्न और उसका संचालन सुनिश्चित करना था। यह किसी भी उपग्रह प्रणाली का मस्तिष्क है जो कि एक सॉफ्टवेयर प्रणाली है जो खुद से काम करने के लिए पहले से ही कोडित है कि किसी क्षतिग्रस्त समय में मशीन ही निर्णय ले सके कि कौनसा हिस्सा कब हटाना है।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ਰਿਤੁ ਕ੍ਰਿਧਾਲ ਇਸਰੋ". मूल से 7 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2017.
  2. "ऋतु क्रिधल पढ़ाई". मूल से 7 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2017.
  3. ਕ੍ਰ੍ਧਾਲ. "ਰਿਤੁ". मूल से 4 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2017.