उर्फी जावेद
उर्फी जावेद | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
उर्फी जावेद 15 अक्टूबर 1994 लखनऊ, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा |
मॉडल अभिनेत्री |
प्रसिद्धि का कारण |
बड़े भैया की दुल्हनिया बेपनाह (धारावाहिक) |
उर्फी जावेद एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।[1][2][3]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]लखनऊ में जन्मी उर्फी ने सिटी मोंटेसरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा की और फिर एमिटी विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में अपना स्नातक किया है।[4] वह फैशन डिजाइनर के सहायक के रूप में दिल्ली में काम किया और फिर मुंबई चली आईं।
करियर
[संपादित करें]सन् 2016 में, वे टेलीविजन धारावाहिक बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनि पंत के रोल में दिखाई दी। उसी साल उन्होंने एक और टेलीविजन धारावाहिक चंद्र नंदिनी में राजकुमारी छाया के रूप में भी नजर आई थीं और एल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होने वाले पंच बीट सीजन 2 में मीरा का किरदार भी निभाया।
सन् 2018 में, अभिनेत्री ने सबटीवी के सात फेरो की हेरा फेरी में कामिनी जोशी का किरदार निभाया।
सन् 2020 में, उर्फी जावेद ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवानी भाटिया के रूप में शामिल हुईं, और बाद में ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ में तनिषा चक्रवर्ती का किरदार निभाया।
सन् 2023 में, उर्फी जावेद को बिग बोस ओटीटी के 15 अगस्त के एपिसोड में बाहर कर दिया गया था। वह रियलिटी शो की पहली बहार गयी प्रतियोगी थीं।[5]
निजी जीवन
[संपादित करें]उर्फी जावेद मेरी दुर्गा धारावाहिक बनने के दौरान पारस कलनावत से मिली थी और तब से उन दोनों के बीच प्रेम हो गया था। पारस ने अपने शरीर पर उर्फी के नाम का टैटू भी उतरवा दिया था। परन्तु इस जोड़े ने २०१८ में अपनी राहें अलग कर ली।[6]उर्फी की एक बहन है जिसका नाम असफ़ी है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Charu Asopa replaces Urfi Javed in 'Jiji Maa'". 12 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 दिसंबर 2018.
- ↑ "Viral : 'चंद्रनंदनी' फेम उर्फी जावेद ने एक बार फिर बिकिनी पिक्चर पोस्ट कर सुर्खियां बनायी". मूल से से 6 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 दिसंबर 2018.
- ↑ "चंद्रगुप्त मौर्य की बहन का किरदार निभाने वाली उर्फी बनी बिकिनी क्वीन". मूल से से 6 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 दिसंबर 2018.
- ↑ "PHOTOS: रियल लाइफ में बिकिनी क्वीन हैं TV के अकबर की 'बहन'". 6 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 दिसंबर 2018.
- ↑ "Urfi Javed Biography In Hindi: जानिए कितने करोड़ की हैं मालकिन और इनके Father क्या करते हैं". aryavartinsights (Hindi भाषा में). 2024-01-23. अभिगमन तिथि: 2024-03-02.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link)[मृत कड़ियाँ] - ↑ "Urfi Javed speaks up on Paras Kalnawat's TATTOO post break up..." मूल से से 6 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 दिसंबर 2018.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
उर्फी जावेद से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |